GST चोरी पर काशीपुर-बाजपुर में बड़ा एक्शन, राज्य कर विभाग का स्पेशल ड्राइव शुरू नॉन-कंप्लायंट होटलों पर गिरेगी गाज।


बाजपुर। ऊधम सिंह नगर काशीपुर राज्य कर विभाग ने काशीपुर और बाजपुर क्षेत्र के होटल व रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। आयुक्त, राज्य कर श्री प्रतीक जैन और ज्वाइंट कमिश्नर, रुद्रपुर संभाग स्मिता के निर्देश पर जिले में GST कम्प्लीयंस वेरिफिकेशन ड्राइव चलाया जा रहा है।उपायुक्त मो. इशाख खान और सहायक आयुक्त अभिषेक सिंह ह्यांकी ने सभी होटल-रेस्टोरेंट संचालकों से अपील की है कि वे जीएसटी रिटर्न समय से दाखिल करें और अपने कर संबंधी अनुपालन को सुदृढ़ करें। अधिकारियों ने साफ कहा कि जो करदाता नियमित रूप से रिटर्न नहीं भर रहे या टैक्स छिपा रहे हैं, उनके खिलाफ जीएसटी अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इसमें पेनल्टी तथा ब्याज की कार्रवाई शामिल है।अधिकारियों ने बताया कि होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर में कैश ट्रांजैक्शन ज्यादा होने के कारण टैक्स चोरी की संभावना अधिक रहती है। इस अभियान का मकसद न केवल राजस्व हितों की रक्षा करना है, बल्कि क्षेत्र में स्वैच्छिक अनुपालन को बढ़ावा देना भी है। राज्य कर विभाग ने व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि ईमानदार करदाताओं को परेशान नहीं किया जाएगा, लेकिन नियम तोड़ने वालों को बख्शा भी नहीं जाएगा।


