Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • राष्ट्रीय
  • विविध
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में गुलरभोज, गदरपुर में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं सिंचाई विभाग के सहयोग से स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

Mumtyaz Ahmad August 12, 2026
ख़बर शेयर करें -
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में गुलरभोज, गदरपुर में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं सिंचाई विभाग के सहयोग से स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

गदरपुर। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर की सचिव श्रीमती ममता पंत के निर्देशन में गुलरभोज, गदरपुर में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं सिंचाई विभाग के सहयोग से स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। *कार्यक्रम के अंतर्गत सिंचाई विभाग के सहयोग एवं नगर पालिका के समन्वय से गुलरभोज डैम क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में गुलरभोज, गदरपुर में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं सिंचाई विभाग के सहयोग से स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

अभियान के दौरान गुलरभोज डैम परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की गई तथा उपस्थित लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में गुलरभोज, गदरपुर में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं सिंचाई विभाग के सहयोग से स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

इस अवसर पर साइबर सुरक्षा के संबंध में भी लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि डिजिटल युग में प्रत्येक व्यक्ति, विशेषकर युवाओं को इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करना चाहिए। किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, पासवर्ड, बैंक खाते की जानकारी अथवा एटीएम संबंधी विवरण किसी के साथ साझा न करें तथा साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। *कार्यक्रम के उपरांत जिज्ञासा पब्लिक स्कूल, गुलरभोज, एन.के. इंटर कॉलेज, गुलरभोज तथा जे.के. कॉन्वेंट स्कूल, गुलरभोज के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए लगभग एक किलोमीटर लंबी साइबर सुरक्षा एवं स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली* । रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर गुलरभोज क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई।

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में गुलरभोज, गदरपुर में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं सिंचाई विभाग के सहयोग से स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां एवं बैनर लेकर साइबर सुरक्षा तथा स्वच्छता से जुड़े प्रेरक नारे लगाए और आमजन को सुरक्षित डिजिटल जीवन एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया।कार्यक्रम में विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, सिंचाई विभाग एवं नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

ख़बर शेयर करें -
Tags: जागरूकता अभियान

Post navigation

Previous वाहन चोरी की घटनाओं का हुआ खुलासा, 08 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद।
Next जिलाधिकारी भदौरिया ने किया निर्माणाधीन एम्स किच्छा का स्थलीय निरीक्षण।
  • Latest
  • Popular
  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।

    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • राष्ट्रीय

    कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।

  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

  • बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।

  • बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
  • कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।
  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub