Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • रुद्रपुर
  • स्वास्थ्य

डीएम भदौरिया ने ली जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

Mumtyaz Ahmad May 1, 2025
ख़बर शेयर करें -
डीएम भदौरिया ने ली जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

रुद्रपुर। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मानसून से पूर्व पुलिया, कलर्वट एवं नालों/नालियों की पूर्ण सफाई करने के निर्देश सड़क महकमों व नगर निकायों को दिये ताकि वर्षाकाल में जलभराव के कारण सड़क मार्गों में यातायात संचालन में किसी प्रकार की रूकावट न हो। सड़क महकमों ने बताया कि पुलियों, कलर्वट की सफाई की जा रही ही जबकि निकाय अधिकारियों ने बताया कि सभी निकायों में सभी नाली/नालों की प्रथम चरण में सफाई करवा दी गई है, वर्षाकाल से पूर्व द्वितीय चरण की सफाई भी करवाई जायेगी।

डीएम भदौरिया ने ली जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

जिलाधिकरी ने सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए शहरी क्षेत्रों के सड़को की डिटेल सर्वे कर चिन्हित ब्लेक स्पॉट्ों में सुरक्षात्मक कार्य कराने के निर्देश दिये, जिस पर सड़क महकमों व परिवहन अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में 13 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किये गये थे, जिसमें से 12 ब्लैक स्पॉटों में सुरक्षात्मक कार्य पूर्ण किये जा चुके है, एक ब्लैक स्पॉट चारूबेटा में है जो एनएच हल्द्वानी खण्ड के कार्य क्षेत्र में आता है। एनएच हल्द्वानी द्वारा सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जिसमें चिन्हित ब्लैक स्पॉट चारूबेटा सामहित है। उन्होने खतरनाक कटो को बंद करने के निर्देश दिये, साथ ही सड़क के कटो, मोड़, डायवर्जनों पर कैटआई, साइनेज, रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि ओवर स्पीड, ओवर लोडिगं, नशे में वाहन चलाने, ड्राइविंग के दौरान मोबाईल प्रयोग व भार वाहनों में यात्रियों को परिवहन करने पर प्रतिबन्द लगाने हेतु नियमित पर्वतन अभियान चलाने के निर्देश एआरटीओ, पुलिस को दिये। जिलाधिकारी ने दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए सुरक्षा उपाय के साथ ही स्पीड लिमिट, साईनेज लगाने के निर्देश राष्ट्रीय राजमार्ग व लोनिवि के अधिकारियों को दिये। उन्होने सड़क मार्गों में यातायात पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले ट्रंासफार्मर, विद्युत पोल, यूनिपोल, होर्डिंग हटवाने के निर्देश सड़क महकमों व नगर निकायों को दिये। उन्होने शहरी क्षेत्रों के राष्ट्रीय राजमार्गों, नगर निकायों के सड़कों, चौराहों में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था करने व खराब लाईटों को शीघ्र बदलने/मरम्मत करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा, वाहन चलाते समय हेलमेट, शीटबेल्ट का इस्तेमाल करने के हेतु जागरूक करने हेतु विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश एआरटीओ व पुलिस विभाग को दिये। उन्होने शहरों में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाने हेतु सड़को एवं चौराहों के चौड़ीकरण के प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश सड़क महकमों, उपजिलाधिकारी, परिवहन व पुलिस को दिये। उन्होने नगर निगम, परिवहन व पुलिस प्रशासन को शहरों के सड़क किनारे अवैध रूप से पुराने वाहनों को बिक्री हेतु खडे़ करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये, ताकि सड़को पर यातायात बाधित न हो व सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग संचालित हो सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, ओसी गौरव पाण्डेय, सीओ यातायात प्रशांत कुमार, अधीक्षण अभियंता लोनिवि हरीश कुमार, अधिशासी अभियंता ओपी सिंह, एसके अग्रवाल, अरूण कुमार, पीडी एनएचएआई विकास मित्तल, एआरटीओ पूजा नयाल, विमल पाण्डे, नवीन कुमार सिंह, प्रबन्धक एनएचएआई मीनू, सहायक अभियंता लोनिवि पीसी पंत, व वर्चुअल माध्यम से नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, ईओ आदि मौजूद थे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: डीएम ने ली बैठक

Post navigation

Previous मार्निंग वाकर वेलफेयर क्लब ने सांसद का जन्मदिन मनाया
Next इस प्रतिष्ठित स्कूल के छात्र का शव में मिला, देखें वीडियो
  • Latest
  • Popular
  • छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • रुद्रपुर

    छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

  • प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय

    प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।

  • सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

  • दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने याद किया, गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने याद किया, गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।

  • उत्तराखंड में अगले तीन दिन बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    उत्तराखंड में अगले तीन दिन बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
  • प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।
  • सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub