Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • Uncategorized
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर

भाजपा के झंडे लगाने के एवज में पैसों की जगह मिली आग, भर्ती

Mumtyaz Ahmad April 10, 2021
ख़बर शेयर करें -

दिहाड़ी मांगना मजदूर को पड़ा भारी, आग से झुलसा, मामला सत्ता पक्ष से जुड़ा, पुलिस जुटी जांच में, विपक्ष ने साधा निशाना।

भाजपा के झंडे लगाने के एवज में पैसों की जगह मिली आग, भर्ती

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में एक युवक को भाजपा के झंडे लगाने की मजदूरी के पैसे मांगना उस वक्त महंगा पड़ गया जिस वक्त पैसे मांगने पर उस पर पेट्रोल डालकर जला दिया गया। युवक के परिजनों ने रम्पुरा के ही दो युवको पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बीते दिनों भाजपा की बाइक रैली में झंडे लगाने के एवज में युवक मजदूरी मांग रहा था।हालांकि पुलिस इस मामले को आपसी विवाद बता कर युवक के द्वारा खुद पेट्रोल डाल कर आग लगाने की बात कर रही है। 

 आपको बता दें कि रम्पुरा निवासी अमन ने तहरीर में बताया कि 9 अप्रैल को सुबह 10 बजे उसके पड़ोस में रहने वाले दो युवक विवेक को यह कहकर अपने साथ ले गए कि भाजपा की बाइक रैली में झंडे लगाने हैं। उन्होंने 300 रूपये मजदूरी भी तय की थी। काम होने के बाद उन्होंने विवेक को 100 रूपये दिए। जब विवेक ने और पैसे मांगे तो उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की। रात करीब 9 बजे विवेक किसी काम से बाहर निकला तो दोनों ने विवेक को घेर लिया और लाठी-डंडों से मारने के बाद बाइक से पेट्रोल निकालकर विवेक को आग लगा दी। विवेक का शरीर पूरी तरह जल गया। विवेक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। 

बाइट : विवेक – पीड़ित

पीड़ित की माने तब कल बीजीपी की हुई रैली के लिए झंडे लगाए थे जिसकी एवज में उन्होंने अपनी मजदूरी तय की थी जब वह अपने मजदूरी के पैसे लेने गया तब उन्होंने उनके साथ मारपीट की ओर बाइक से निकाल के पेट्रोल डाल कर आग लगा दी।

बाइट : पीड़ित की माँ

पीड़ित की माँ की माने तब उनके लड़को को झंडे को 200 रुपये की मजदूरी पर बीजीपी की रैली के झंडे लगाने के लिये लेकर गए थे जब उनके लड़के ने पैसे मांगे तब उसके साथ मारपीट की उसके बाद इनके लड़के ने भी उनके एक थप्पड़ मार दिया था। इनके लड़के को रोककर बाइक से पेट्रोल निकाला और उनके लड़के के ऊपर डाल कर आग लगा दी और भाग गए।

बाईट – हिमांशु गाबा- कार्यकारी जिलाध्यक्ष कांग्रेस

कार्यकारी जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है और जिस तरह का कृत्य किया है वह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर तरह से माहौल खराब कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। पीड़ित परिवार के साथ अगर न्याय नहीं हुआ तो न्याय के लिए कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरेगी ।

बाइट : सीओ सिटी रुद्रपुर – अमित कुमार


सीओ सिटी रुद्रपुर अमित कुमार की माने तब इनका कहना है कि कल एक युवक किसी बात को लेकर मारपीट हुई और युवक ने अपनी ही बाइक से पेट्रोल निकाल कर अपने आपको को आग के हवाले कर दिया जिसमें पीड़ित के आरोपो पर पुलिस जांच में जुटी है ।

बाईट – केपी गंगवार- अध्यक्ष – भाईचारा एकता मंच।


भाई चार एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने भी इस घटना की निंदा की है तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ख़बर शेयर करें -
Tags: आग के हवाले क्राइम झण्डे भाजपा भाजपा कार्यकर्ताओं मजदूर

Post navigation

Previous होम्योपैथिक के जनक डॉ हैनीमैन का चंदोला हॉस्पिटल में मनाया जन्मोत्सव।
Next फीस के लालच में मासूम बच्चों की जिंदगी दाव पर!
  • Latest
  • Popular
  • उत्तराखंड में अफसरों के तबादले, प्रमोद कुमार बने रुद्रपुर के नए एएसपी।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    उत्तराखंड में अफसरों के तबादले, प्रमोद कुमार बने रुद्रपुर के नए एएसपी।

  • 200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 800 लीटर लहन नष्ट।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 800 लीटर लहन नष्ट।

    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार,03 दोपहिया वाहन बरामद।

  • 20.10 ग्राम स्मैक बरामद,02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    20.10 ग्राम स्मैक बरामद,02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठने वाले गिरोह का हुआ खुलासा, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठने वाले गिरोह का हुआ खुलासा, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • उत्तराखंड में अफसरों के तबादले, प्रमोद कुमार बने रुद्रपुर के नए एएसपी।
  • 200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 800 लीटर लहन नष्ट।
  • वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार,03 दोपहिया वाहन बरामद।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub