फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपियों पर हुई गैंगस्टर की कार्यवाही।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
काशीपुर। काशीपुर के थाना कुंडा थाना क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 03 आरोपियों पर पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की है। विदित हो कि 10 मई को वादी अनूप सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी ग्राम -भरतपुर ,थाना- कुंडा, जनपद -उधम सिंह नगर द्वारा थाना कुंडा पर अभियुक्त जगरूप सिंह पुत्र अमरजीत सिंह, सतनाम सिंह पुत्र अमरजीत सिंह एवं गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र सतनाम सिंह, निवासीगण ग्राम भरतपुर पन्नू फार्म, थाना कुंडा ,जनपद -उधम सिंह नगर के विरुद्ध मारपीट ,गाली-गलौच धमकी देने एवं जान से मारने की नियत से गोली चलाने के संबंध में थाना कुंडा में मुकदमा दर्ज कराया था।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/05/default-1491640715835x547jpg.jpg)
पुलिस ने धारा- 147, 504 ,506, 354 ,307 आईपीसी में पंजीकृत किया था। इसी क्रम में अभियुक्त जगरूप सिंह एवं अभियुक्त सतनाम सिंह एवं गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को गिरफ्तार केर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा दिया था। है। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के आदेशानुसार अभियुक्तगणों की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उनके विरुद्ध थाना कुंडा पर गैंगस्टर अधिनियम में मुकदमा अपराध संख्या- 134/22, धारा 3/3 गैंगस्टर अधिनियम पंजीकृत किया गया है।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)