Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • राजनीति
  • रुद्रपुर

मैं वो अभिमन्यु नहीं हूं जिसे चक्रव्यूह तोड़ना नहीं आता – राजकुमार ठुकराल

Mumtyaz Ahmad February 11, 2022
ख़बर शेयर करें -

ठुकराल ने भाजपाईयों पर लगाया हत्यारों को संरक्षण देने का आरोप, कुछ लोग मेरे पीछे हाथ धोकर पड़े है पीछे।

मैं वो अभिमन्यु नहीं हूं जिसे चक्रव्यूह तोड़ना नहीं आता – राजकुमार ठुकराल

रूद्रपुर। 66 विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि कुछ लोग भाजपा के लोग सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करके उनका मनोबल तोड़ना चाहते हैं। लेकिन वह झुकने वाले नहीं हैं बल्कि अंतिम सांस तक संघर्ष करते रहेंगे। चुनाव कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए विधायक ठुकराल ने कहा कि उनके खिलाफ प्रशासन ने एक मुकदमा दर्ज किया है जबकि वह किसी के धर्म के खिलाफ नहीं बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने हिंदुत्व की बात करता हूं। इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। ठुकराल ने कहा कि वह अपनी संस्कृति और हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकता। हिंदुत्व की रक्षा के लिए सदैव बोलते रहेंगे। ये मुकदमे उन्हें चुप नहीं करा सकते। ठुकराल ने कहा कि सारी सरकारी मशीनरी मेरे खिलाफ चल रही है। उन्होंने कहा कि सुंदरपुर में लॉकेट चटर्जी की सभा नियमों के विरूद्ध हो गयी उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई लेकिन उनके खिलाफ साजिशन कार्रवाई की जा रही है,यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके विरोधी सरकारी मशीनरी का उपयोग करके मनोबल तोड़ना चाहते है। ठुकराल ने कहा प्रशासन ने हमारे झण्डे हटवा दिये लेकिन पूरे शहर में आज बीजेपी के झण्डे लगाये गये हैं, उन्हें नहीं हटाया जा रहा है।ठुकराल ने कहा मैं बाल्यकाल से संघर्ष कर रहा हूं। हम संघर्ष करके यहां तक पहुंचे हैं हराम की कमाई करके नहीं पहुंचे। ठुकराल ने कहा मैं वो अभिमन्यु नहीं हूं जिसे चक्रव्यूह तोड़ना नहीं आता।

मैं वो अभिमन्यु नहीं हूं जिसे चक्रव्यूह तोड़ना नहीं आता – राजकुमार ठुकराल

आज धर्म की लड़ाई में उनके साथ भीष्म पितामह खड़े हैं द्रोणाचार्य खड़े हैं, कृपा चार्य खड़े हैं मैं अभिमन्यु की तरह उनका मुकाबला कर रहा हूं। ये सब मेरा वध करना चाहते हैं। मैं इनकी सारी चालों को जानता हूं। ये हाथ धोकर मेरे पीछे पड़े हैं। मेरा टिकट तो कटवा लिया लेकिन चुनाव कैसे जीतना है वो मुझे अच्छी तरह आता है क्यों कि जनता मेरे साथ है। ठुकराल ने दावा किया कि भाजपा प्रत्याशी के मुख्य बाजार में रोड शो के दौरान जितनी भीड़ उनके साथ थी उससे अधिक उनके साथ इंदिरा बंगाली कालोनी में जनसंपर्क के दौरान थी।

कल निकलेगा ठुकराल का रोड शो रूद्रपुर। निर्दलीय प्रत्याशी विधायक राजकुमार ठुकराल कल मुख्य बाजार में रोड शो निकालेंगे। ठुकराल ने बताया कि उनका रोड शो पूरी शालीनता के साथ शहर की गल्ला मंडी से शुरू होगा। रोड शो में उनके समर्थक शहर की विभिन्न गलियों में पद यात्रा निकालेंगे। उन्होंने अपने समर्थकों से कल गल्ला मंडी एकत्रित होने एवं पद यात्रा में पहुंचकर सहयोग की अपील की।

ठुकराल ने कहा जनता का समर्थन उनके साथ है इसीलिए सरकारी मशीनरी के दम पर या छल प्रपंच करके उन्हंे झुकाना चाहते हैं लेकिन मै झुकने वाला नहीं। ठुकराल ने कहा कि उनके खिलाफ तरह तरह अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि मैं समर्थन दे देंगूा। लेकिन मैं अपने समर्थकों को कभी धोखा नहीं दूंगां उन्होंने कहा सीटी का चुनाव चिन्ह निश्चित रूप से विजय की नई गाथा लिखेगा। जो उत्तराखण्ड में हिंदुत्व की हिलोर को और आगे बढ़ायेगा। ठुकराल ने कहा मैं हिंदुत्व की बात करता हूं तो इसे साम्प्रदायिकता कहा जाता है। जबकि मैं किसी के धर्म के खिलाफ मैं नहीं बोलता। ठुकराल ने कहा कि चुनावी समर में कुछ लोग नजूल का झूठा श्रेय लेना चाहते हैं जबकि कोठियों में रहने वाले ये लोग गरीबों का दर्द नहीं जानते। उन्हें सिर्फ बदले की भावना से काम करना आता है। ठुकराल ने आरोप लगाया कि पार्षद प्रकाश सिंह धामी की हत्या जिन लोगों ने की थी उन्हें सम्मान के साथ भाजपा में शामिल किया जा रहा है। यही नहीं गल्ला मण्डी में व्यापारी केसी अग्रवाल के बेटे की जिन्होनंे हत्या की थी वह भी चौबीस घंटे उनके साथ रहता है।हत्यारों को साथ रखकर ये लोग शहर का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। पिछले दस साल से शहर में सुकून है। शहर में कोई ऐसा काम नहीं हुआ जिससे अपराधियों का मनेाबल बढ़े। किसी भी अपराधी को संरक्षण नहीं दिया गया। लेकिन कुछ लोग इस सुकून को समाप्त करना चाहते हैं। दूषित विचारधारा के लोग दिवंगत प्रकाश धामी की आत्मा को भी झकझोरना चाहते हैं। गलत लोगों को साथ लेकर भय का वातावरण बनाने की कोशिश की जा रही है। ठुकराल ने कहा कि इनका समर्थक रम्पुरा का एक शूटर भी लोगों को धमका रहा है। यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में शहर के लिए बड़ी मुसीबतें आ सकती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी ऐसे लोगों पर अंकुश लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए लोगों को खरीदा जा रहा है। जो आज वोट खरीद रहे हैं वो कल जनता से ब्याज सहित वसूल करेंगे। ये व ातावरण शहर को विनाश की ओर ले जायेगा।

ख़बर शेयर करें -
Tags: निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल

Post navigation

Previous कांग्रेस ने किया देश व प्रदेश को लूटने का किया है काम – शिव अरोरा
Next धुंआधार प्रचार में निर्दलीय प्रत्याशी ठुकराल का हुआ जोरदार स्वागत।
  • Latest
  • Popular
  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।

    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • राष्ट्रीय

    कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।

  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

  • बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।

  • बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
  • कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।
  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub