Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड

अवैध रूप से साल पेड़ कटान मामले में सम्बंधित विभागीय कर्मियों पर गिरी गाज।

Mumtyaz Ahmad December 29, 2022
ख़बर शेयर करें -
  • कालसी वन प्रभाग के चौहड़पुर रेंज के रेंजर, वन दरोगा, वन आरक्षी को किया गया सस्पेंड।
  • तहसील कर्मचारियों पर गाज गिरनी तय, तहसील प्रशासन में मचा हड़कंप।
अवैध रूप से साल पेड़ कटान मामले में सम्बंधित विभागीय कर्मियों पर गिरी गाज।

विकासनगर। विकासनगर तहसील अंतर्गत बाड़वाला के राजावाला में बड़े पैमाने पर हुए साल के अवैध कटान मामले में आखिरकार संबंधित विभागीय कर्मियों पर गाज गिरनी शुरू हो चुकी है। जिसके चलते हाईकोर्ट के आदेश पर पीसीसीएफ द्वारा जांच कर पेश की गई रिपोर्ट के बाद कालसी वन प्रभाग के चौहड़पुर रेंज के रेंजर ए डी सिद्दीकी, वन दरोगा महावीर चौहान और वन आरक्षी रीता रावत को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं लम्बे समय बाद हुई वन कर्मियों पर कार्रवाई के बाद तहसील कर्मियों पर भी गाज गिरना तय है, जिससे तहसील प्रशासन में हड़कंप का माहौल है।

अवैध रूप से साल पेड़ कटान मामले में सम्बंधित विभागीय कर्मियों पर गिरी गाज।

दरअसल आपको बता दें कि बाड़वाला के राजावाला गांव में जंगल से लगते प्राइवेट भूमि से पिछले लम्बे समय से प्रतिबंधित प्रजाति के साल के पेड़ों का अवैध कटान जारी था, जिसका खुलासा सन् 2020 में नवक्रांति मोर्चा द्वारा शिकायत से सामने आया। लेकिन लकड़ी माफियाओं और भूमाफियों का आतंक नहीं रूका। जिसके चलते सन् 2021 में सामाजिक कार्यकर्ता राकेश तोमर उत्तराखंडी द्वारा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की। जिस पर हाईकोर्ट ने हाल ही में हाईकोर्ट द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए, संबंधित विभागों की संलिप्तता पर कार्रवाई किए जाने और पीसीसीएफ द्वारा जांच कर जांच रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए। जिसके चलते तीन दिन पूर्व पीसीसीएफ विनोद सिंघल सहित जांच टीम ने मौके का निरीक्षण पर अपनी जांच रिपोर्ट पेश की। जिसके चलते जांच रिपोर्ट के आधार पर वन विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा कालसी वन प्रभाग के चौहड़पुर रेंज के रेंजर ए डी सिद्दीकी, वन दरोगा महावीर चौहान और वन आरक्षी रीता रावत को सस्पेंड कर दिया गया।

बाईट : राकेश तोमर उत्तराखंडी, याचिकाकर्ता

जिसको लेकर याचिकाकर्ता राकेश तोमर ने आज एक पत्रकार वार्ता के दौरान इस कार्रवाई को सच की जीत बताया और कहा कि संबंधित विभागों की मिलीभगत के चलते इतने बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित पेड़ों का कटान कर पर्यावरण को नुक्सान पहुंचाया गया। राकेश तोमर ने कहा कि वन विभाग ने खानापूर्ति वाली कार्रवाई कर अपने को बचाने की कोशिश की, जबकि हजारों की संख्या में हुए पेड़ों का अवैध कटान हुआ। उन्होंने कहा कि वन विभाग के बाद अब तहसील प्रशासन पर भी गाज गिरना तय है।

ख़बर शेयर करें -
Tags: विभागीय अधिकारियों पर गिरी गाज

Post navigation

Previous वाह रे, स्वास्थ्य सेवाएं :- अस्पताल गेट पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म!
Next क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार डिवाइडर से टकराई, हुए घायल।
  • Latest
  • Popular
  • छठ महापर्व पर विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचे विवेक दीप सिंह, श्रद्धालुओं से लिया आशीर्वाद एवं दीं शुभकामनाएँ।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • विविध

    छठ महापर्व पर विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचे विवेक दीप सिंह, श्रद्धालुओं से लिया आशीर्वाद एवं दीं शुभकामनाएँ।

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छठ घाट पर उगते सूर्य को दिया अर्घ्य।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छठ घाट पर उगते सूर्य को दिया अर्घ्य।

  • छठ घाटों पर पहुंचे महापौर विकास शर्मा, व्रती माताओं-बहनों से मिलकर दी पर्व की शुभकामनाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    छठ घाटों पर पहुंचे महापौर विकास शर्मा, व्रती माताओं-बहनों से मिलकर दी पर्व की शुभकामनाएं।

  • विकास शर्मा बने ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स के प्रदेश अध्यक्ष – राष्ट्रीय स्तर के संगठन ने जताया भरोसा।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    विकास शर्मा बने ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स के प्रदेश अध्यक्ष – राष्ट्रीय स्तर के संगठन ने जताया भरोसा।

  • जिला अस्पताल हत्याकाण्ड में ताबड़तोड़ कार्रवाई,घटना के बाद अब तक मात्र 24 घंटे में 05 अभियुक्त गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    जिला अस्पताल हत्याकाण्ड में ताबड़तोड़ कार्रवाई,घटना के बाद अब तक मात्र 24 घंटे में 05 अभियुक्त गिरफ्तार।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।

  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • छठ महापर्व पर विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचे विवेक दीप सिंह, श्रद्धालुओं से लिया आशीर्वाद एवं दीं शुभकामनाएँ।
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छठ घाट पर उगते सूर्य को दिया अर्घ्य।
  • छठ घाटों पर पहुंचे महापौर विकास शर्मा, व्रती माताओं-बहनों से मिलकर दी पर्व की शुभकामनाएं।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub