संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग ने खुद को लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली, मौके पर मौत।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/08/VideoCapture_20230803-205119.jpg)
रुड़की। संदिग्ध परिस्थितियों में पीडब्ल्यूडी से रिटायर्ड एक बुजुर्ग ने अपनी लाइसेंसी बन्दूक को खुद को गोली मार ली। गोली लगने से बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/08/VideoCapture_20230803-205140.jpg)
मिली जानकारी के अनुसार रूड़की के इब्राहिमपुर ग्राम में पीडब्ल्यूडी से रिटायर्ड एक बुजुर्ग व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पीडब्ल्यूडी कैशियर पद से रिटायर्ड 82 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति रामकुमार पुत्र नत्थू सिंह ने आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मार ली जिससे मौके पर ही बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। वही सूचना मिलने पर कोतवाली गंगनहर पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल में मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
सरकारी अस्पताल मोर्चरी पर पहुंचे एसपी देहात स्वप्नकिशोर सिंह ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति के द्वारा खुद की बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। साथ ही सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी और जो भी जांच में तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)