त्रिस्तरीय पंचायत के उपचुनाव में विजयी हुए प्रत्याशियों को ब्लॉक प्रमुख ममता ने दिलाई शपथ।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220714-WA0012.jpg)
रुद्रपुर। रुद्रपुर ब्लाक अंतर्गत हुए त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में निर्वाचित हुए जनप्रतिनिधियों को ब्लाक प्रमुख ममता जल्होत्रा द्वारा आज रुद्रपुर स्थित ब्लॉक सभागार में एक कार्यक्रम के दौरान शपथ दिलाई। शपथ के दौरान मुख्य अतिथि रूप में सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा रहे। इस अवसर पर ब्लॉकप्रमुख ममता जल्होत्रा एवं सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा ने उपचुनाव में निर्वाचित हुए सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी तथा अपने अपने अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता से करवाने की बात कही। खंड विकास अधिकारी रुद्रपुर गंगा गिरी गोस्वामी सहायक विकास अधिकारी पंचायत धीरेंद्र कुमार पंत की उपस्थिति में शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ग्रहण करने वालों में शिखा प्रधान, ग्राम पंचायत महाराजपुर, सुनीता सिंह सदस्य – क्षेत्र पंचायत भमरोला, सलमा सदस्य ग्राम पंचायत गडरियानाग वार्ड नंबर 2, तबस्सुम सदस्य ग्राम पंचायत कठर्रा वार्ड 4, शालिनी सदस्य ग्राम पंचायत खुरपिया वार्ड नंबर 7 ने आज रुद्रपुर ब्लॉक में पहुंचकर शपथ ग्रहण की।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)