ऊधम सिंह नगर में बदमाशों का ऊधम – दिन दहाड़े तमंचे की नोक पर फिर लाखों की लूट।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
- लूट की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, पुलिस जुटी जांच में।
- दो दिन पूर्व भी खटीमा क्षेत्रान्तर्गत तमंचे की नोक पर बैक में की थी लूट।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/04/IMG_20220408_203534.jpg)
बाजपुर। ऊधमसिंह नगर बाजपुर में दिनदहाड़े दबंगों ने होलसेल व्यापारी की दुकान में घुसकर तमंचे के बल पर लाखों की लूट की घटना को अंजाम दिया है। लूट की घटना से पुलिस व क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लूट की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वही आप को बताते चले कि जनपद ऊधम सिंह नगर में बदमाशों का ऊधम चरम सीमा पर है, अभी दो दिन पूर्व ही बदमाशों ने दिन दहाड़े तमंचे की नोक खटीमा क्षेत्रान्तर्गत बैक में भी लाखों की लूट की थी।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
सीसीटीवी कैमरे में कैद
जानकारी के अनुसार बाजपुर के वार्ड नंबर 7 कि संजय कॉलोनी का है। जहाँ टीकम गोयल की होलसेल की दुकान में तीन युवक सामान लेने के लिए पहुंचे। जहां दबंगों ने सामान लेने के बहाने दुकान में बैठी महिला टीकम गोयल को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/04/IMG_20220408_20312721.jpg)
जिसके बाद दबंग दुकान के गल्ले में रखी करीब 2 लाख रुपये की नकदी को उड़ा कर ले गए। दुकान में हुई लूट की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में व्यापारी और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। वही पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे को खंगाल कर मामले की जांच शुरू कर दी। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में खासा आक्रोश बना हुआ है। इस दौरान एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि लूट की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुड़ चुकी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)