Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • रुद्रपुर

कुमाउँनी लव सांग ‘रास्ता प्यार का’ का टीज़र और पोस्टर हुआ रिलीज़।

Mumtyaz Ahmad November 8, 2022
ख़बर शेयर करें -

ब्रिलिएंट एकेडमी के सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम, 20 नवम्बर को होगा गाना रिलीज़।

कुमाउँनी लव सांग ‘रास्ता प्यार का’ का टीज़र और पोस्टर हुआ रिलीज़।

रुद्रपुर। हर्ष जन्नत प्रोडक्शन एवं टॉक ऑफ़ द टाऊन म्यूजिक के बैनर तले बने कुमाउँनी सांग ‘रास्ता प्यार का’ का टीज़र और पोस्टर कांग्रेस प्रदेश सचिव  एवं वरिष्ठ समाजसेवी परिमल राय द्वारा ब्रिलिएंट एकेडमी के सभागार में रिलीज़ किया गया। टीज़र को एकेडमी के छात्र-छात्राओं एवं एकेडमी के स्टाफ ने देखा और उसकी प्रशंसा की।  गाने के डायरेक्टर नाहिद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी इस गाने का टीज़र और पोस्टर रिलीज़ किया गया है। पूरा गाना 20 नवम्बर 22 को रिलीज़ होगा। इस गाने की रिकॉर्डिंग मुंबई बॉलीवुड स्टूडियो में की गई है। कुमाऊंनी गाने को बॉलीवुड अंदाज़ की तरह गाया गया है। इस गाने को रुद्रपुर के प्रसिद्ध गीतकार शेखर अधिकारी द्वारा लिखा गया है,जबकि इस गाने को बॉलीवुड सिंगर उज्वल सिंह ने अपनी मधुर आवाज़ दी है। कुमाउँनी गाने का संगीत बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कम्पोज़र मधुमय शर्मा ने दिया है। जिनका संगीत दर्जनों बॉलीवुड फिल्मो में अपनी धूम मचा रहा है।      

कुमाउँनी लव सांग ‘रास्ता प्यार का’ का टीज़र और पोस्टर हुआ रिलीज़।

इस गाने को सामिआ लेक सिटी की खूबसूरत लोकेशन पर फिल्माया गया है, इस गाने में मुख्य भूमिका हिमांशु रस्तोगी और मेघा विश्वास ने निभाई है,जबकि सहायक भूमिका में दिवाकर बिष्ट ने निभाई है। गाने का फिल्मांकन युवा उभरते डीओपी चन्दन गौतम द्वारा किया गया है। जबकि गाने की एडिटिंग और पोस्टर डिज़ाइन अंसार अहमद द्वारा किया गया है। गाने की स्टोरी हर्ष जन्नत प्रोडक्शन के पार्टनर एवं एक्टर हिमांशु तिवारी द्वारा लिखी गई है। गाने में विशेष सहयोग परिमल राय एवं बलदेव सिंह रंधावा द्वारा दिया गया है।         टॉक ऑफ़ द टाऊन म्यूजिक के प्रोडयूसर संदीप सुखीजा ने बताया कि कुमाउँनी संगीत को अलग अंदाज़ में पेश किया गया है,ऐसा संगीत सिर्फ बॉलीवुड में ही होता है,हमारा प्रयोग कामयाब रहा तो इससे भी बेहतर करने की कोशिश करेंगे। उम्मीद है लोगो को यह कुमाउँनी लव सांग पसंद आयेगा।    

कुमाउँनी लव सांग ‘रास्ता प्यार का’ का टीज़र और पोस्टर हुआ रिलीज़।

  ‘रास्ता प्यार का’ के टीज़र और पोस्टर के रिलीज़ के अवसर पर परिमाल राय ने गाने की टीम से जुड़े डायरेक्टर नाहिद खान सहित सभी कलाकारों सम्मानित किया। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए कहा कि कला और कलाकारों को प्रोत्साहित करने का यह प्रयास काफी सराहनीय है। इससे नवोदित कलाकारों को एक मंच मिलेगा और वो अपनी प्रतिभा दिखाने बॉलीवुड तक जा सकेंगे।     डायरेक्टर नाहिद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि ओटीटी प्लेटफार्म के लिये बहुत जल्दी वेब सीरीज़ की शूटिंग शुरू की जायेगी,फिलहाल इसकी कास्टिंग की जा रही है। जिसमे मुख्य भूमिका में स्थानीय एवं उत्तराखंड के नवोदित कलाकार अपने जलवे बिखेरते नज़र आयेंगे।       इस गाने के गीतकार शेखर अधिकारी ने कहा कि उत्तराखंड की कुमाउँनी भाषा बहुत मीठी है,गाने की पंक्तियों में प्यार का रस घोला गया है। युवा पीढ़ी को यह बहुत पसंद आयेगा। हर्ष जन्नत प्रोडक्शन की और से डायरेक्टर नाहिद खान एवं गीतकार शेखर अधिकारी ने मुख्य अतिथि परिमल राय को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।       इस अवसर पर मुख्य अतिथि परिमल राय,श्रीमती बुलबुल राय,दुर्जन लाल कश्यप,रोहित सिंह,गौतम कुमार,अनुपमा सिंह,शशि प्रभा चौरसिया,पिंकी कन्नोजिया,विमलेश गंगवार,शालिनी कश्यप,उर्मिला देवी,एवं ममता देवी सहित तमाम स्कूल के छात्र छात्राये  मौजूद थे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: कुमाउनी सॉन्ग

Post navigation

Previous एमपी की तर्ज़ पर उत्तराखंड में भी होगी एमबीबीएस की हिंदी में पढ़ाई!
Next ग्राम गिद्धपुरी में सौन्दर्यीकरण कार्य का ब्लॉक प्रमुख ममता जलहोत्रा ने किया लोकार्पण।
  • Latest
  • Popular
  • जसपुर में वन्यजीवों के अंगों की तस्करी का खुलासा, 114 जोड़े हत्था जोड़ी ओर प्रतिबंधित सामग्री के साथ तस्कर पंडित गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर

    जसपुर में वन्यजीवों के अंगों की तस्करी का खुलासा, 114 जोड़े हत्था जोड़ी ओर प्रतिबंधित सामग्री के साथ तस्कर पंडित गिरफ्तार।

  • वन्यजीव तस्करी का हुआ भंडाफोड़, 114 जोड़े हत्था जोड़ी समेत प्रतिबंधित वन्यजीव सामग्री बरामद!
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय

    वन्यजीव तस्करी का हुआ भंडाफोड़, 114 जोड़े हत्था जोड़ी समेत प्रतिबंधित वन्यजीव सामग्री बरामद!

  • शहीद भगत सिंह के अपमान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं मे दिखा भारी आक्रोश , विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व मे फूका कांग्रेस पार्टी का पुतला।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    शहीद भगत सिंह के अपमान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं मे दिखा भारी आक्रोश , विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व मे फूका कांग्रेस पार्टी का पुतला।

  • विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

  • STF की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट की बड़ी कार्रवाई – किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में लगभग ₹35 लाख मूल्य की 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद, 02 गिरफ्तार।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    STF की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट की बड़ी कार्रवाई – किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में लगभग ₹35 लाख मूल्य की 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद, 02 गिरफ्तार।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।

  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • जसपुर में वन्यजीवों के अंगों की तस्करी का खुलासा, 114 जोड़े हत्था जोड़ी ओर प्रतिबंधित सामग्री के साथ तस्कर पंडित गिरफ्तार।
  • वन्यजीव तस्करी का हुआ भंडाफोड़, 114 जोड़े हत्था जोड़ी समेत प्रतिबंधित वन्यजीव सामग्री बरामद!
  • शहीद भगत सिंह के अपमान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं मे दिखा भारी आक्रोश , विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व मे फूका कांग्रेस पार्टी का पुतला।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub