Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • रुद्रपुर
  • विविध

किच्छा के आवास विकास फायरिंग प्रकरण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 04 अभियुक्त चिन्हित।

Mumtyaz Ahmad November 29, 2026
ख़बर शेयर करें -

*एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में किच्छा के आवास विकास फायरिंग प्रकरण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 04 अभियुक्त चिन्हित**➡️ आपसी वर्चस्व की रंजिश के चलते स्कॉर्पियो सवार व्यक्तियों पर की गई थी जानलेवा फायरिंग।**➡️ फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जुटाए महत्वपूर्ण साक्ष्य, CCTV फुटेज के आधार पर चार अभियुक्तों की हुई पहचान।**➡️ अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की कई टीमें गठित, संभावित ठिकानों पर लगातार दी जा रही दबिश।**➡️ फरार अभियुक्त गगनदीप सिंह एवं उदय के आवासों की अवैध निर्माण की जांच हेतु कराई जा रही पैमाइश।

किच्छा के आवास विकास फायरिंग प्रकरण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 04 अभियुक्त चिन्हित।

रुद्रपुर। विगत 28 नंबर को कोतवाली किच्छा क्षेत्रान्तर्गत आवास विकास में फायरिंग की गंभीर घटना प्रकाश में आई। घटना के संबंध में वादी मुकदमा जगदीश पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम माधोपुर, थाना बहेड़ी, जनपद बरेली द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि वह अपने साथी सिमरनदीप सिंह के साथ स्कॉर्पियो वाहन संख्या UK06 BF 2512 से जा रहे थे। इसी दौरान ब्रेजा कार संख्या UK06 AQ 9175 में सवार व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की नीयत से उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी पर फायरिंग की गई।उक्त तहरीर के आधार पर थाना किच्छा में FIR संख्या 450/26, धारा 109(1)/324(2) BNS के अंतर्गत गगनदीप सिंह आदि के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन बुधानी के सुपुर्द की गई।

किच्छा के आवास विकास फायरिंग प्रकरण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 04 अभियुक्त चिन्हित।

*पुलिस कार्रवाई एवं जांच में महत्वपूर्ण प्रगति*➡️ घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया। घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम द्वारा बारीकी से निरीक्षण किया गया, जिसमें महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य संकलित किए गए। साथ ही घटनास्थल एवं आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज का गहनता से अवलोकन किया गया। पुलिस की जांच एवं CCTV फुटेज के आधार पर घटना में निम्नलिखित चार अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए हैं—1. गगनदीप सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह, निवासी वीरूनगला, किच्छा।2. विजय यादव पुत्र होरीलाल, निवासी आवास विकास, किच्छा।3. उदय पुत्र चंद्र सिंह, निवासी शिवनगर, वार्ड नंबर-09, ट्रांजिट कैंप।4. सोनी अटवाल, निवासी लुधियाना, पंजाब।

किच्छा के आवास विकास फायरिंग प्रकरण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 04 अभियुक्त चिन्हित।

*वर्चस्व की रंजिश में दिया फायरिंग की घटना को अंजाम*➡️ प्रारंभिक जांच में प्रकाश में आया है कि गगनदीप सिंह एवं सिमरनदीप सिंह के मध्य आपसी वर्चस्व को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही थी। अभियुक्त गगनदीप सिंह का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।*अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश*➡️ घटना में प्रकाश में आए चारों अभियुक्त वर्तमान में फरार चल रहे हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जिनके द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों की तलाश में विभिन्न स्तरों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।*अवैध निर्माण की जांच हेतु पैमाइश*➡️ इसके अतिरिक्त फरार अभियुक्त गगनदीप सिंह एवं उदय के आवासों की संबंधित विभागों के माध्यम से पैमाइश कराई जा रही है। पैमाइश का उद्देश्य अवैध निर्माण की जांच करना है। अवैध निर्माण पाए जाने पर संबंधित विभागों द्वारा नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ख़बर शेयर करें -
Tags: क्राइम

Post navigation

Previous खुरपिया में बुलडोजर चलने से पहले लोगों को जमीन, मकान और पट्टे दिलाऊंगा : विधायक तिलक राज बेहड़
  • Latest
  • Popular
  • किच्छा के आवास विकास फायरिंग प्रकरण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 04 अभियुक्त चिन्हित।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    किच्छा के आवास विकास फायरिंग प्रकरण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 04 अभियुक्त चिन्हित।

  • खुरपिया में बुलडोजर चलने से पहले लोगों को जमीन, मकान और पट्टे दिलाऊंगा : विधायक तिलक राज बेहड़
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    खुरपिया में बुलडोजर चलने से पहले लोगों को जमीन, मकान और पट्टे दिलाऊंगा : विधायक तिलक राज बेहड़

  • आरटीओ कार्यालय के नाम पर वाहन स्वामियों से अवैध वसूली एवं धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर अभियुक्त एसटीएफ की गिरफ्त में।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    आरटीओ कार्यालय के नाम पर वाहन स्वामियों से अवैध वसूली एवं धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर अभियुक्त एसटीएफ की गिरफ्त में।

  • रेशमबाड़ी प्रकरण में फरार अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    रेशमबाड़ी प्रकरण में फरार अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।

  • संविधान दिवस पर जिलाधिकारी ने कानूनी जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    संविधान दिवस पर जिलाधिकारी ने कानूनी जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।

  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • किच्छा के आवास विकास फायरिंग प्रकरण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 04 अभियुक्त चिन्हित।
  • खुरपिया में बुलडोजर चलने से पहले लोगों को जमीन, मकान और पट्टे दिलाऊंगा : विधायक तिलक राज बेहड़
  • आरटीओ कार्यालय के नाम पर वाहन स्वामियों से अवैध वसूली एवं धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर अभियुक्त एसटीएफ की गिरफ्त में।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub