Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रुद्रपुर
  • विविध

हर घर तिरंगा अभियान के तहत रुद्रपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा।

Mumtyaz Ahmad August 13, 2026
ख़बर शेयर करें -

**हाथों में तिरंगा, दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा लेकर सड़कों पर उमड़ा युवाओं का सैलाब*

हर घर तिरंगा अभियान के तहत रुद्रपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा।

रुद्रपुर। रुद्रपुर मे बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के निमित्त भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा अग्रसेन चौक के पास से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष बिट्टू चौहान के नेतृत्व में आयोजित इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में युवा, भाजपा कार्यकर्ता एवं राष्ट्रभक्त नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए।तिरंगा यात्रा में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश का ध्वज नहीं, बल्कि भारत की गौरवशाली विरासत, वीर जवानों के बलिदान और करोड़ों देशवासियों की एकता एवं अखंडता का प्रतीक है।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत रुद्रपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा।

तिरंगे की शान, देश की आन और राष्ट्र के प्रति समर्पण का यह दृश्य अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायी है।विधायक शिव अरोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रत्येक नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को प्रदर्शित करे।उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि देश की युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन युवाओं को देश के स्वतंत्रता संग्राम, वीर शहीदों के बलिदान और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत रुद्रपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष बिट्टू चौहान ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करना तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि तिरंगे के प्रति सम्मान और देश के प्रति समर्पण प्रत्येक भारतीय की जिम्मेदारी है।तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और देशभक्ति के नारों के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग,भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री रश्मि रास्तोगी, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरेन्द्र मिश्रा, गजेंद्र प्रजापति,रचित सिंह, के के त्रिपाठी, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल,रोहित गुप्ता जीतेन्द्र संधू,मनीष गोस्वामी, राज कोली, विक्की राघव, रविंद्र धामी, सुनील सिंह, अशोक नेगी, आदेश भारद्वाज, नवजोत सिंह, मयंक माटा मोहित कुमार, विपिन, मनीष पाल, नितिन ठाकुर,सूरज सिंह,नीलकंठ राणा, आदि लोग मौजूद रहे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: भव्य तिरंगा यात्रा

Post navigation

Previous जिलाधिकारी भदौरिया ने किया निर्माणाधीन एम्स किच्छा का स्थलीय निरीक्षण।
Next मलसी में हुई डकैती की घटना का सफल खुलासा — 04 अभियुक्त गिरफ्तार,₹1.26 लाख की नगदी बरामद।
  • Latest
  • Popular
  • छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • रुद्रपुर

    छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

  • प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय

    प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।

  • सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

  • दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने याद किया, गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने याद किया, गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।

  • उत्तराखंड में अगले तीन दिन बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    उत्तराखंड में अगले तीन दिन बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
  • प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।
  • सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub