ऑपरेशन प्रहार के पहले दिन बीएनएस के तहत 16, पुलिस एक्ट मे 64 व 03 वांछित अपराधियों पर कसा शिकंजा।


* मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के आदेशानुसार “ऑपरेशन प्रहार” में एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति का बड़ा एक्शन — अपराधियों पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही*➡️ *अभियान के प्रथम दिन 208 व्यक्तियों का सत्यापन, बीएनएस के तहत 16 व पुलिस एक्ट में 64 पर कार्रवाई, 03 वांछित अपराधियों पर भी कसा शिकंजा।*➡️ * मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जनपद को अपराध एवं भयमुक्त बनाने हेतु विशेष अभियान संचालित*➡️ *एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशानुसार जनपद के सभी थाना/कोतवाली क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर “ऑपरेशन प्रहार” चलाया जा रहा है।*➡️ *गुंडा/असामाजिक तत्वों/अपराधियों/दुराचारियों/स्ट्रीट क्राइम एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सघन कार्यवाही*➡️ *126/135 बीएनएस के अंतर्गत कुल 12 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही*➡️ *126/135/170 बीएनएस के अंतर्गत 04 व्यक्तियों पर प्रभावी कार्यवाही*➡️ *पुलिस एक्ट के तहत 64 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही*➡️ *पेशेवर अपराधी/वांछित/इनामी/वारंटियों के विरुद्ध 03 मामलों में सख्त कार्रवाई*➡️ *208 व्यक्तियों का सत्यापन कर संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण*

*कार्यवाही का विस्तृत विवरण :* मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के आदेशानुसार तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु दिनांक 03 अप्रैल 2026 को “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत व्यापक अभियान चलाया गया।➡️ अभियान के दौरान जनपद के समस्त थाना/कोतवाली क्षेत्रों— जसपुर, कुंडा, काशीपुर, आईटीआई, बाजपुर, केलाखेड़ा, गदरपुर, दिनेशपुर, पंतनगर, ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर, किच्छा, पुलभट्टा, सितारगंज, नानकमत्ता एवं खटीमा में पुलिस टीमों द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग/वेरिफिकेशन अभियान चलाया गया।➡️ इस दौरान गुंडा/असामाजिक तत्वों, स्ट्रीट क्राइम में संलिप्त व्यक्तियों, दुराचारियों एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की गई। साथ ही पेशेवर अपराधियों, वांछित/इनामी अभियुक्तों एवं वारंटियों के विरुद्ध भी प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई गई।*थाना/कोतवालीवार कार्यवाही का विवरण :*➡️ जसपुर — पुलिस एक्ट के तहत 10 व्यक्तियों पर कार्रवाई, 10 व्यक्तियों का सत्यापन➡️ कुंडा — 07 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाई, 06 का सत्यापन➡️ काशीपुर — 126/135 बीएनएस में 10, पुलिस एक्ट में 02, अन्य 01, कुल 14 व्यक्तियों का सत्यापन➡️ आईटीआई काशीपुर — 126/135/170 बीएनएस में 04, पुलिस एक्ट में 02 कार्यवाही➡️ बाजपुर — पुलिस एक्ट में 08 व्यक्तियों पर कार्यवाही, 06 का सत्यापन➡️ केलाखेड़ा — अन्य कार्यवाही 01, कुल 04 व्यक्तियों का सत्यापन➡️ गदरपुर — पुलिस एक्ट में 01 कार्यवाही, 05 व्यक्तियों का सत्यापन➡️ दिनेशपुर — पुलिस एक्ट में 10 कार्यवाही, 65 व्यक्तियों का सत्यापन➡️ पंतनगर — 34 व्यक्तियों का सत्यापन➡️ ट्रांजिट कैंप (रुद्रपुर) — अन्य कार्यवाही 01, 12 व्यक्तियों का सत्यापन➡️ रुद्रपुर — पुलिस एक्ट में 02 कार्यवाही, 15 व्यक्तियों का सत्यापन➡️ किच्छा — पुलिस एक्ट में 04 कार्यवाही, 04 व्यक्तियों का सत्यापन➡️ पुलभट्टा — 126/135 बीएनएस में 02, पुलिस एक्ट में 08, 03 व्यक्तियों का सत्यापन➡️ सितारगंज — पुलिस एक्ट में 01 कार्यवाही, 04 व्यक्तियों का सत्यापन➡️ नानकमत्ता — पुलिस एक्ट में 03 कार्यवाही, 04 व्यक्तियों का सत्यापन➡️ खटीमा — पुलिस एक्ट में 06 कार्यवाही, 22 व्यक्तियों का सत्यापन*एसएसपी ऊधमसिंहनगर का स्पष्ट संदेश :*➡️ अपराधियों, असामाजिक तत्वों, दुराचारियों एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों को सख्त चेतावनी जनपद में किसी भी प्रकार की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पेशेवर अपराधी, वांछित/इनामी अभियुक्त एवं वारंटी लगातार पुलिस की निगरानी में हैं तथा उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत यह सघन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।*


