Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • क्राइम
  • रुद्रपुर

पुलिस ने 18 लाख की साइबर धोखाधड़ी का किया पर्दाफाश, 02 शातिर साइबर ठग गिरफ्तार।

Mumtyaz Ahmad September 11, 2025
ख़बर शेयर करें -

*➡️ कोतवाली खटीमा पुलिस ने मात्र दो दिनों में साइबर धोखाधड़ी का सफल अनावरण कर , 02 शातिर अभियुक्तों को लखनऊ से दबोचा।

➡️ शातिर साइबर ठगों ने उत्तराखण्ड सहित 10 से अधिक राज्यों में लगभग 01 करोड़ 86 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी स्वीकार की गई।

पुलिस ने 18 लाख की साइबर धोखाधड़ी का किया पर्दाफाश, 02 शातिर साइबर ठग गिरफ्तार।

*घटना का सार*➡️ दिनांक 07.09.2025 को वादी अखिलानन्द उप्रेती, निवासी ग्राम बिल्हेरी चकरपुर, कोतवाली खटीमा ने तहरीर दी कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने फोन पर संपर्क कर उन्हें झांसे में लिया और 18 लाख रुपये NEFT के माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिये।➡️ वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली खटीमा में मु0अ0सं0 268/2025 धारा 318(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर श्री मणिकांत मिश्रा ने तत्काल प्रभाव से विशेष पुलिस टीम गठित कर शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए।*पुलिस की त्वरित कार्यवाही*➡️ गठित पुलिस टीम ने तकनीकी व सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की। जांच में पता चला कि ठगी की राशि फर्म ओम संस्कृति सस्कृत गोल्डन इंटरनेशनल प्रा0लि0 के खाते में भेजी गई थी। यह खाता INDSIND बैंक, गोमती नगर, लखनऊ में संचालित था, जिसके धारक कमलेश कुमार और सतीश कुमार निवासी मलीहाबाद, लखनऊ (उ0प्र0) निकले।➡️ पुलिस टीम ने तत्काल रणनीति बनाकर बैंक प्रबंधन को सतर्क किया और संदिग्ध खाता धारकों पर निगरानी रखी। त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 09.09.2025 को दोनों आरोपियों को बैंक से संदिग्ध पूछताछ के बाद हिरासत में लेकर खटीमा लाया गया।*आरोपियों का खुलासा*➡️ गहन पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने धन के लालच में एक कंपनी के नाम से खाता खुलवाया था, जिसमें प्रतिदिन 5 करोड़ रुपये तक की लेनदेन सीमा रखी गई थी। इस खाते का उपयोग बड़े पैमाने पर अवैध ट्रांजैक्शन के लिए किया जाता था।➡️ आरोपियों ने बताया कि उन्होंने उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब, केरल, कर्नाटक, अण्डमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, उड़ीसा और तेलंगाना सहित विभिन्न राज्यों से सिर्फ दो दिनों में लगभग 01.86 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की।➡️इसके अलावा आरोपियों के बैंक खाते से जुड़ी लगभग 25 अन्य शिकायतें भी दर्ज हैं।➡️ पूछताछ में यह भी सामने आया कि दिनांक 06.09.2025 को अभियुक्तों ने कई व्यक्तियों से अपने खाते में रकम मंगवाई और तत्पश्चात मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से विभिन्न खातों में स्थानांतरित कर दी। इस अपराध में उनका एक अन्य साथी अनुराग (निवासी सीतापुर, उ0प्र0) भी शामिल था, जो मोबाइल पर लाभार्थी जोड़ने और ट्रांजैक्शन की तकनीकी भूमिका निभाता था।*गिरफ्तार अभियुक्त*☑️ कमलेश कुमार पुत्र शिवबालक, उम्र 39 वर्ष, निवासी सैफलपुर, मलीहाबाद थाना काकोरी, जिला लखनऊ (उ0प्र0)☑️ सतीश कुमार पुत्र शिवबालक, उम्र 32 वर्ष, निवासी सैफलपुर, मलीहाबाद थाना काकोरी, जिला लखनऊ (उ0प्र0)➡️ दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*1. प्रभारी निरीक्षक श्री मनोहर सिंह दसौनी2. व0उ0नि0 ललित सिंह रावल3. उ0नि0 विकास कुमार (प्रभारी चौकी चकरपुर)4. हे0का0 संजय कुमार5. का0 पूरन सिंह*पुलिस की अपील*➡️ पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी अज्ञात कॉल या लिंक पर भरोसा कर धनराशि ट्रांसफर न करें। साइबर ठगी से बचाव हेतु किसी भी प्रकार की संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की तत्काल सूचना 1930 साइबर हेल्पलाइन या निकटतम थाने में दें।

ख़बर शेयर करें -
Tags: गिरफ्तार शातिर ठग

Post navigation

Previous हरिद्वार जा रही बस सड़क पर पलटने चालक सहित 02 की मौत, 12 से अधिक घायल।
Next 16 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में कोहराम।
  • Latest
  • Popular
  • छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • रुद्रपुर

    छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

  • प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय

    प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।

  • सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

  • दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने याद किया, गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने याद किया, गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।

  • उत्तराखंड में अगले तीन दिन बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    उत्तराखंड में अगले तीन दिन बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
  • प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।
  • सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub