भाईचारे और विकास की राजनीति ही कांग्रेस की पहचान — विधायक तिलक राज बेहड़.


**ग्राम छिनकी में नाबार्ड योजना के तहत निर्मित सड़क का किया उद्घाटन, सभा को किया संबोधित*
किच्छा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नाबार्ड द्वारा स्वीकृत ग्राम छिनकी से नोगवा एवं ग्राम मलपुरा तक जाने वाली नवनिर्मित सड़क का विधायक श्री तिलक राज बेहड़ ने नारियल फोड़कर विधिवत उद्घाटन किया। लगभग 2300 मीटर लंबी इस सड़क का निर्माण कार्य ₹2 करोड़ 64 लाख 31 हजार की लागत से पूर्ण कराया गया है।इसके उपरांत आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि आज प्रदेश और देश में भाईचारे को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। भाई को भाई से और इंसान को इंसान से लड़ाने की राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने के लिए की जा रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी रही है और कांग्रेस ने देश को एकता और भाईचारे का संदेश देने का कार्य किया है।उन्होंने कहा कि राजनीति में सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन जनता हमेशा विकास कार्यों को याद रखती है। क्षेत्र में बिना भेदभाव हर वर्ग के लिए विकास कार्य कराए गए हैं। मंदिरों, गुरुद्वारों, कब्रिस्तानों एवं अन्य धार्मिक स्थलों पर कार्य हुए हैं तथा गांव-गांव सड़कें बनाई गई हैं। पिछड़े और अनुसूचित जाति क्षेत्रों में भी पहली बार बड़े स्तर पर विकास कार्य पहुंचे हैं।विधायक बेहड़ ने कहा कि उनके द्वारा ग्राम छिनकी में सड़कों का जाल बिछाया गया है तथा पूरी विधानसभा क्षेत्र में लगातार सड़क निर्माण एवं विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी सत्र में भी पूरी विधानसभा में व्यापक स्तर पर सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि जिला योजना के तहत ग्राम छिनकी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय को उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में विकसित करने हेतु ₹12 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।विधायक बेहड़ ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता सब देख और समझ रही है। विकास ही सबसे बड़ा मुद्दा होना चाहिए और जनता आने वाले समय में इसका जवाब स्वयं देगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को विकास की नई दिशा में आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है तथा अभी भी कई विकास कार्य किए जाने बाकी हैं।कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने विधायक श्री तिलक राज बेहड़ का ढोल-नगाड़ों, पटाखों एवं फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन सिंधी, जिला पंचायत सदस्य गुरदास कालड़ा, ग्राम प्रधान पति हरीश खनवानी, क्षेत्र पंचायत सदस्य पति यासीन, ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह, विजय यादव, कपिल मलिक, दलजीत खुराना, मेजर सिंह, राजेश प्रताप सिंह, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष किच्छा दर्शन कोली, तौकीर अहमद, अजीम खान, आसिफ मलिक, जोगा सिंह, गौरव गिरी,महेश कुमार, मुख्तियार अहमद, नासिर खान, जमील अहमद, विक्की गोराया, हरविंदर सिंह मोंटी, शरीफ अहमद, सरबजीत सिंह, याकूब अहमद, शान मलिक, एन यू खान, शुभम सुखीजा, गुरचरण सिंह, हरभजन सिंह , सादिक भाई, करीम बक्स, अजीम, अमित मौर्य, गुरमेल सिंह, अफसर अली सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


