पढ़िए ख़बर: किस जगह तेंदुए के शावक ने महिला पर किया हमला।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
महिला ने शावक पर दराती से हमलाकर व भागकर बचाई जान, महिला हुई बेहोश।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
बाज़पुर। बाजपुर के ग्राम पहाड़पुर में घास काटने गई महिला पर तेंदुए के शावक ने हमला कर दिया। महिला ने दराती से तेंदुए के शावक पर हमला कर भगा दिया और भागकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद महिला सड़क किनारे बेहोश हो गई वही महिला को मौके से गुजर रहे लोगों ने घर पहुंचाया। तेंदुए के शावक की खबर से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/08/leopard.jpg)
बता दें कि बाजपुर के वार्ड नंबर 12 निवासी चंचल यादव घास काटने के लिए घर से कुछ दूर स्थित ग्राम पहाड़पुर में गई थी। जहां घास काटने के दौरान अचानक गन्ने के खेत से तेंदुए के शावक ने महिला पर हमला कर दिया महिला ने दराती से शावक पर प्रहार किया जिससे तेंदुए का सबक डर कर भाग गया जिसके बाद महिला ने शोर मचाकर भागना शुरू कर दिया। इस दौरान चंचल यादव ने बताया कि तेंदुए के शावक से बचने के बाद वह सड़क किनारे आकर बेहोश हो गई थी, जिसके बाद आसपास से गुजर रहे लोगों ने उसे पानी पिलाकर उठाया। साथी ही महिला ने बताया कि गुलदार के हमले से उसे चोटे आई है। वही तेंदुलकर के शावक देखने से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)