पढ़िये ख़बर :- कहाँ, फिल्मी सीन की तरह रोड रोलर घुसा घर मे, मकान हुआ क्षतिग्रस्त।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
- ब्रेक फेल होकर घर में घुसा रोड रोलर, चालक हुआ फरार।
- पीडब्लूडी विभाग का है रोड रोलर, जी-20 के कार्य पूरा करने को जा रहा था।
- अभिनेता अक्षय कुमार की फ़िल्म खट्टा-मीठा का दर्शय आया स्थानीय लोगो के सामने।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/05/VideoCapture_20230521-153840.jpg)
ऋषिकेश। ऋषिकेश में रेलवे रोड पर गुरुद्वारा सिंह सभा के निकट अचानक पीडब्ल्यूडी विभाग के रोलर के ब्रेक फेल हो गए। ब्रेक फेल होते ही रोलर ढलान पर बैक होकर दौड़ने लगा। अनियंत्रित होकर रोलर एक घर में जा घुसा। इस दौरान घर के बाहर बैठी मकान मालकिन देवन्द कौर की मां और भाई की जान बाल-बाल बच गई। नजारा देख लोगों की भीड़ घटनास्थल पर एकत्रित हो गई। घर का नुकसान होने पर मकान मालकिन भी गुस्से में नजर आई। मौके पर रोलर का ड्राइवर फरार हो गया।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
कुछ देर बाद पीडब्ल्यूडी विभाग के सहायक अभियंता राजेश चौहान और कनिष्ठ अभियंता राहुल कुमार पहुंचे। उन्होंने घटना का बारीकी से निरीक्षण किया। मकान मालकिन को भरोसा दिया कि उनके मकान का जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई पीडब्ल्यूडी विभाग करेगा।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/05/VideoCapture_20230521-153850.jpg)
जिसके बाद मकान मालकिन का गुस्सा शांत हुआ। सहायक अभियंता राजेश चौहान ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग का सरकारी रोलर जी 20 के कार्य को पूरा करने के लिए जा रहा था। इस दौरान ब्रेक फेल होने से हादसा हो गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल मकान मालकिन को लिखित रूप से पत्र देकर बता दिया गया है कि जल्दी ही उनके क्षतिग्रस्त मकान की रिपेयरिंग करा दी जाएगी।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)