पढ़िए खबर :- कहाँ अराजक तत्वों ने स्कूल की बिल्डिंग में लगाई आग।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
- राजकीय जूनियर हाईस्कूल, जड़ कफून की पुरानी बिल्डिंग के स्टोर रूम का मामला।
- ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश, अंदर रखी कुर्सियां, ब्लैकबोर्ड, दरी समेत अन्य सामान जलकर राख।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/06/IMG_20220620_14373871.jpg)
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में कुछ अराजक तत्त्वों ने स्कूल की पुरानी बिल्डिंग में आग लगा दी। आग से स्कूल का स्टोर रूम पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इस घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच पड़ा।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
राजकीय जूनियर हाईस्कूल, जूड़ कफून की पुरानी बिल्डिंग के स्टोर रूम में आग लग गयी। जिसके बाद ग्रामीणों ने घटनास्थल पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन आग तब तक विकराल रूप ले चुकी थी। जिससे ग्रामीण आग को बुझाने में असफल साबित हुए। आग से स्टोर रूम के अंदर रखी कुर्सियां, ब्लैकबोर्ड, पुरानी दरी समेत अन्य पुराना सामान जलकर खाक हो गया।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/06/IMG_20220620_14372511.jpg)
आग लगाने वाले अराजक तत्व मौके से फरार हो गए। अराजक तत्वों द्वारा सरकारी संपत्ति को आग के हवाले किये जाने की घटना के बाद ग्रामीणों में भयंकर रोष है। प्रभारी प्रधानाध्यापक नवीन लाल वर्मा ने बताया कि राजस्व उपनिरीक्षक को दूरभाष से सूचित कर दिया गया है। मामले में आज तहरीर सौपी जाएगी।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)