टनकपुर शारदा डूबे दो युवको में से एक का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद, दूसरे की तलाश जारी।

एसडीआरएफ ने शव को शिनाख्त के लिए पुलिस के किया सुपुर्द।

चंपावत। चंपावत जिले के टनकपुर के बूम क्षेत्र में बीते 22 जून को शारदा नदी में डूबे दो युवको नैतिक सक्सेना व तरुण सक्सेना में से एक का शव आज घटना के चौथे दिन गुरुवार की सुबह स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एसडीआरएफ) टनकपुर की टीम ने एसआई नरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व मे कड़ी मशक्कत के बाद आज शारदा नदी से बरामद कर लिया है। बरामद शव पंचनामा और पोस्टमार्टम व शिनाख्त की कार्रवाई के लिए स्थानीय कोतवाली टनकपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं दूसरे लापता युवक की तलाश में रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।मिली जानकारी के अनुसार बूम क्षेत्र में युवाओं के डूबने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टनकपुर की रेस्क्यू टीम प्रभारी के नेतृत्व में तत्काल आवश्यक उपकरणों और गोताखोरों के साथ घटनास्थल पर पहुंची।

नदी के तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच एसडीआरएफ के जवानों ने बिना वक्त गंवाए सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।गहन खोजबीन के बाद गोताखोरों ने डूबे हुए दो युवकों में से एक का शव पानी से बाहर निकालने में सफलता हासिल की। एसडीआरएफ टीम द्वारा शव को तुरंत कोतवाली टनकपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जिसके बाद पुलिस शव की शिनाख्त और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।नदी में डूबे दूसरे युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। एसपी चंपावत रेखा यादव व एसडीआरएफ के कमांडेंट अर्पण यदुवंशी द्वारा बताया कि लापता दूसरे युवक को ढूंढने के लिए बूम क्षेत्र से लेकर नदी के निचले इलाकों में सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है। जल पुलिस और स्थानीय पुलिस, एनडीआरफ व प्रशासन की टीमें भी मौके पर मुस्तैद हैं। एसपी चंपावत में बताया सव की शिनाख्त तरुण के रूप में हुई है। एसपी चंपावत ने कहा दूसरी युवक की तलाश के लिए भी रिस्क अभियान लगातार जारी है जिसके लिए रेस्क्यू टीमों को निर्देशित किया गया है।


