किच्छा चुनाव : पिता देव में तो बेटा प्रान्तीय में, दोनों हाथों में लड्डू!
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
किच्छा प्रान्तीय उद्योग व्यापार मण्डल चुनाव हुआ काफी रोचक, लोग ले रहे है चुटकियां
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
किच्छा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल किच्छा के चुनाव में कुछ अलग ही तस्वीरें सामने आ रही हैं जो काफी रोचक भी हैं और सवालिया निशान भी खड़ी कर रही हैं।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2021/01/IMG-20210110-WA0019-1.jpg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2021/01/IMG-20210110-WA0002.jpg)
जी, हम बात कर रहे हैं 17 जनवरी को संपन्न होने वाले प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल किच्छा के चुनाव की। जिसमें जिसमें देखने को मिल रहा है कि एक व्यापार मंडल में पिता नगर अध्यक्ष है तो दूसरे व्यापार मंडल में हो रहे चुनाव में कोषाध्यक्ष पद पर बेटा दावेदार है। सूत्रों की माने तो ऐसे में लोग सवालिया निशान उठ रहे हैं कि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल में देवभूमि व्यापार मंडल समा गया है या फिर देवभूमि व्यापार मंडल में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल समा गया है? जो काफी रोचक भी है। जिसका उदाहरण भी देखने को मिला कल नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2021/01/IMG20210111121702.jpg)
जहाँ देवभूमि व्यापार मंडल किच्छा के नगर अध्यक्ष महेंद्र गोयल के पुत्र उदित ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के हो रहे चुनाव में कोषाध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी ठोक दी है। जिसमें वह कहावत बिल्कुल चरितार्थ साबित हो रही है कि अपना उल्लू सीधा करना??
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2021/01/FB_IMG_1610347986575.jpg)
उधर इस मामले में देवभूमि व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह से जब दूरभाष पर वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि हमारा प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव से कोई लेना देना नहीं है अगर इस तरह का कोई मामला है तो आज स्थिति साफ हो जाएगी।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)