SOG कर्मी बताकर गाड़ी लूटने व रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
- घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो कार व वादी से लूटी गयी बोलेरो कार पुलिस ने की बरामद
रुद्रपुर। तीन युवको द्वारा अपने आप को एसओजी कर्मी बताकर युवक से बुलेरो वाहन लूटने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त मामले का खुलासा आज एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी द्वारा एसएसपी कार्यालय में किया गया।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230720-WA0005.jpg)
विदित हो कि विगत दिवस कमलेश कश्यप पुत्र जानकी प्रसाद निवासी – डिबडिबा विलासपुर रामपुर उ0प्र0 ने थाना पंतनगर आकर अवगत कराया कि अफताब, गुड्डु व उसके साथी सलमान द्वारा दिनांक 18/07/2023 को इम्पीरियल चौक सिड़कुल में उसकी बुलेरो कार UK07AH7187 को रोका तथा अपने आप को SOG का कर्मी बताकर उसकी बुलेरो गाडी को लूट लिया तथा गाडी छोडने के नाम पर रुपये मांगने लगे। पुलिस को दी गई लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला पंजीकृत कर लिया। इस मामले के खुलासे के लिये टीमें लग गई।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230720-WA0004.jpg)
SOG कर्मी बताकर बुलेरो लूटने की घटना के अनावरण हेतु सुरागरसी पतारसी पर एस0ओ0जी0 व थाना पंतनगर पुलिस द्वारा उक्त घटना में वांछित अभियुक्त गण आफताब पुत्र मो0 अली निवासी- विवेक नगर वार्ड नं0-9 थाना ट्राजिट कैम्प, मो0 हनीफ उर्फ गुड्डु पुत्र सद्दीक अहमद निवासी – वार्ड नं0-15 पहाड़गंज रुद्रपुर व जलीस अहमद उर्फ सलमान पुत्र फरजन अली निवासी – वार्ड नं0-15 पहाड़गंज थाना रुद्रपुर के कब्जे से लूटी गयी वाहन बुलेरो व घटना में प्रयुक्त वाहन स्कॉर्पियो UK18D4683 को काशीपुर रोड़ फ्लाई ओवर रुद्रपुर से गिरफ्तार किया गया हैं । पकडे गए अभियुक्त आफताब का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसकी जानकारी की जा रही हैं ।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)