एसटीएफ व पुलभट्टा पुलिस ने 55 लाख की स्मैक सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
आरोपी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद का निवासी, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने किया खुलासा।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230811-WA0000.jpg)
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जनपद की थाना पुलभट्टा पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त टीम ने बहेड़ी बॉर्डर पर उत्तर प्रदेश निवासी एक आरोपी को 537 ग्राम अवैध के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 55 लाख रुपये आंकी गई है। उक्त मामले का खुलासा आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने मामले का खुलासा अपने कार्यालय में किया।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230811-WA0000-1.jpg)
उच्चाधिकारियों के निर्देशन पर अवैध नशे के खिलाफ ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में एएनटीएफ (एसटीएफ) यूनिट एवं पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर देर रात एक स्मैक तस्कर को उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के बॉर्डर नदेली रोड पर मुश्ताक निवासी मनिहारगोठ टनकपुर व हाल निवासी रजागंज थाना पूरनपुर पीलीभीत को गिरफ्तार किया। टीम ने उसके पास से अभियुक्त के कब्जे से 537 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पकड़ी गई अवैध स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 55 लाख रुपये की आंकी गई है। उक्त मामले का खुलासा आज एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने अपने कार्यालय में किया। एसएसपी के मामले का खुलासे के दौरान कहा कि आरोपी मुश्ताक अली द्वारा अपने साथी अकबर अंसारी उक्त स्मैक 1200 रुपये प्रतिग्राम के हिसाब से खरीदकर पहाड़ी क्षेत्रों में 3-4 हजार रुपये के बेचने की बात कबूली है। पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य एक फरार बताया है।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230811-WA0002.jpg)
एसटीएफ टीम में निरीक्षक पवन स्वरूप, एसआई विपीन चन्द्र जोशी, संजय कुमार, मनमोहन सिंह, वीरेन्द्र सिंह चौहान, अमरजीत सिंह, राजेन्द्र सिंह महरा, नवीन कुमार, सुरेंद्र कनवाल, किशन चन्द्र शर्मा समेत थाना पुलिस से थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट, एसआई पंकज कुमार, रविकांत शुक्ला आदि शामिल थे।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)