Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • राष्ट्रीय
  • विविध

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण – लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु।

Mumtyaz Ahmad August 18, 2026
ख़बर शेयर करें -
टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण – लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु।

चमोली। चमोली में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त 2026 की शाम पानी का रिसाव एवं भूस्खलन होने से हुए हादसे के बाद जिला प्रशासन की निगरानी में चलाया जा रहा खोज एवं बचाव अभियान मंगलवार को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया। रेस्क्यू टीमों ने टनल में फंसे एवं लापता सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाल लिया है।घटना के समय टनल में एचसीसी कंपनी द्वारा कार्य किया जा रहा था। पानी के रिसाव एवं भूस्खलन के कारण प्रारंभिक रूप से लगभग 22 कर्मचारियों के टनल में फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना, डीडीआरएफ, सीआईएसएफ, टीएचडीसी तथा अन्य संबंधित एजेंसियों की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया।लगभग 117 घंटे से अधिक चले इस चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू अभियान के दौरान टनल से कुल 12 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाला गया, जबकि 10 श्रमिकों की दुखद मृत्यु हुई। अभियान के पहले दिन 19 श्रमिकों को बाहर निकाला गया, जिनमें 12 घायल श्रमिक तथा 7 मृत श्रमिक शामिल थे। इसके बाद 17 अगस्त को एक और रेस्क्यू अभियान के अंतिम दिन 18 अगस्त को दो श्रमिकों को बाहर निकालकर गया।रेस्क्यू अभियान के दौरान टनल के भीतर जमा पानी की निकासी, मलबा हटाने और फंसी मशीनरी को बाहर निकालने के साथ ही संभावित स्थानों पर लगातार सघन सर्च अभियान चलाया गया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीमों ने आधुनिक उपकरणों एवं उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए लगातार कार्य किया। पानी की निकासी के लिए सक्शन पंप सहित आवश्यक उपकरणों की मदद ली गई, जिससे टनल के अंदरूनी हिस्सों तक रेस्क्यू टीमों की पहुंच सुनिश्चित हो सकी।जिलाधिकारी गौरव कुमार द्वारा पूरे रेस्क्यू अभियान की लगातार निगरानी की गई। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं रेस्क्यू एजेंसियों से अभियान की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी टीमों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया। जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता टनल में फंसे एवं लापता श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालना थी। इसके लिए रेस्क्यू टीमों ने कठिन परिस्थितियों में दिन-रात लगातार कार्य किया।अभियान के दौरान बाहर निकाले गए घायल एवं प्रभावित श्रमिकों को तत्काल आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। जिला प्रशासन द्वारा रेस्क्यू किए गए श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी लगातार जानकारी ली गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि-*रेस्क्यू किए गए 12 श्रमिकों का विवरण*1. सुनील दीवान पुत्र संतोश दीवान, निवासी छत्तीसगढ़।2. हारबिल गुड़िया पुत्र रेजन गुड़िया, निवासी तपरा।3. कमड़ा, निवासी झारखंड।4. निस्तर भिंगरा पुत्र राफेल भिंगरा, निवासी झारखंड।5. विनोद रावना पुत्र तुनिया रावना, निवासी झारखंड।6. दीना बेगरा पुत्र केला बेगरा, निवासी झारखंड।7. खेला राम बिसरा पुत्र मोनसा बिसरा, निवासी झारखंड।8. सुबेग सिंह पुत्र वीरा सिंह, निवासी पंजाब।9. तिलकराज पुत्र बुद्धीराम, निवासी हिमाचल प्रदेश।10. पेन सिंह पुत्र पीला सिंह, निवासी छत्तीसगढ़।11. रोहित पाण्डे पुत्र अवधेश पाण्डे, निवासी बिहार।12. गोविन्दो मंडाल पुत्र परीक्षित मंडाल, निवासी पश्चिम बंगाल।*मृतक श्रमिकों का विवरण*1. प्रदीप पंवार पुत्र अवतार सिंह, निवासी टिहरी गढ़वाल।2. जितेन्द्र कुमार पुत्र राम चन्द्रा, निवासी उत्तर प्रदेश।3. मुकेश सिंह पुत्र प्रेम सिंह, निवासी चमोली।4. दुर्लभ शर्मा पुत्र भवानी राम शर्मा, निवासी उत्तर प्रदेश।5. विजय हंसदा पुत्र राम चन्द्रा, निवासी उत्तर प्रदेश।6. लोकेश्वर पुत्र सोन सिंह पोयम, निवासी छत्तीसगढ़।7. भुनेश्वर पुत्र सुरेन्द्र कुमार, निवासी छत्तीसगढ़।8. देवनाथ पुत्र धनसुराम बघेल, निवासी छत्तीसगढ़।(17/8/2026)9. लुकास टोपनो पुत्र बा़ससा टोपनो, निवासी झारखंड।(18/8/2026)10. चेतन पोयाम पुत्र सोनधार पोयाम, निवासी छत्तीसगढ़।(18/08/2026)रेस्क्यू अभियान में आईटीबीपी जोशीमठ, आईटीबीपी गौचर, सेना जोशीमठ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, सीआईएसएफ, पुलिस, जिला प्रशासन एवं टीएचडीसी सहित संबंधित एजेंसियों की टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी एजेंसियों ने आपसी समन्वय, तत्परता और कठिन परिस्थितियों में लगातार रेस्क्यू एवं सर्च अभियान चलाया और सभी प्रभावित श्रमिकों को टनल से बाहर निकालने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ख़बर शेयर करें -
Tags: टनल हादसा

Post navigation

Previous पौड़ी में बारिश और भूस्खलन से महरगांव में मलबे में दबे 4 लोग, दो शव बरामद, एक महिला को सुरक्षित निकाला तो अन्य कि तलाश जारी।
Next कांग्रेस की राजदारी और चाटुकारिता में ठुकराल भूले शब्दों की मर्यादा, मुख्यमंत्री के खिलाफ तू-तड़ाक की भाषा बर्दाश्त नहीं : विधायक शिव अरोरा।
  • Latest
  • Popular
  • मतदाता सूची को त्रुटिरहित व मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत 20 से 27 नवम्बर तक एक सप्ताह का चलेगा विशेष अभियान।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    मतदाता सूची को त्रुटिरहित व मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत 20 से 27 नवम्बर तक एक सप्ताह का चलेगा विशेष अभियान।

  • एसएसपी अजय गणपति ने NH एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु ब्लैक स्पॉट्स का किया स्थलीय निरीक्षण।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर
    • विविध

    एसएसपी अजय गणपति ने NH एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु ब्लैक स्पॉट्स का किया स्थलीय निरीक्षण।

  • छठ महापर्व पर विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचे विवेक दीप सिंह, श्रद्धालुओं से लिया आशीर्वाद एवं दीं शुभकामनाएँ।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • विविध

    छठ महापर्व पर विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचे विवेक दीप सिंह, श्रद्धालुओं से लिया आशीर्वाद एवं दीं शुभकामनाएँ।

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छठ घाट पर उगते सूर्य को दिया अर्घ्य।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छठ घाट पर उगते सूर्य को दिया अर्घ्य।

  • छठ घाटों पर पहुंचे महापौर विकास शर्मा, व्रती माताओं-बहनों से मिलकर दी पर्व की शुभकामनाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    छठ घाटों पर पहुंचे महापौर विकास शर्मा, व्रती माताओं-बहनों से मिलकर दी पर्व की शुभकामनाएं।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।

  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • मतदाता सूची को त्रुटिरहित व मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत 20 से 27 नवम्बर तक एक सप्ताह का चलेगा विशेष अभियान।
  • एसएसपी अजय गणपति ने NH एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु ब्लैक स्पॉट्स का किया स्थलीय निरीक्षण।
  • छठ महापर्व पर विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचे विवेक दीप सिंह, श्रद्धालुओं से लिया आशीर्वाद एवं दीं शुभकामनाएँ।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub