Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • राष्ट्रीय
  • रुद्रपुर

श्रद्धापूर्वक मनाया गया 26वां कारगिल विजय दिवस शौर्य दिवस।

Mumtyaz Ahmad July 26, 2025
ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। 26वां कारगिल विजय दिवस शौर्य दिवस के रूप मे पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल मे श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मेयर विकास शर्मा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, एसपी क्राइम निहारिका तोमर, एसपी सिटी डॉ0 उत्तम सिंह नेगी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एएसपी अभय प्रताप, आरडी मठपाल, उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सीपी कोठारी, पुलिस विभाग एवं विभिन्न विभागो के अधिकारियो व भूतपूर्व सैनिको द्वारा कारगिल युद्ध मे शहीद हुए जनपद के हवलदार पदम राम व राइफलमैन अमित नेगी के चित्रो पर पुष्पचक्र व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी व कारगिल युद्ध में घायल हुए मान सिंह मेहता को अंग वस्त्र भेट कर सम्मानित किया गया।

श्रद्धापूर्वक मनाया गया 26वां कारगिल विजय दिवस शौर्य दिवस।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कारगिल दिवस के शहीदो को नमन करते हुए कहा कि देश की रक्षा सर्वाेपरि है, जिन जवानो, सैनिकों ने देश की सुरक्षा में सर्वाेच्च बलिदान किया है, हमें उन पर गर्व करना चाहिए । जिन वीर सैनिको ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किये, उन्हंे याद करने के साथ उनकी कुर्बानी को भी याद रखना चाहिये तथा युवा पीढ़ी कोे इससे सीख लेनी चाहिए। उन्होने कहा कि शहीदों व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निदान किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सीपी कोठारी ने वर्ष 1999 मे हुए कारगिल युद्ध के कारणों एवं कारगिल विजय पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कारगिल युद्ध मे भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस का प्रदर्शन करते हुए जीता। उन्होंने बताया इस युद्ध मे देश के 30 हजार सैनिकों ने भाग लिया, युद्ध में देश के 527 जवान शहीद हुए जिसमे प्रदेश के 75 व जनपद के 02 जवान शामिल हैं। इस युद्ध मे देश के 1363 जवान घायल हुए। उन्होंने बताया कि इस युद्ध मे शहीद हुए जवानों की स्मृति मे प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को कारगिल दिवस शौर्य दिवस के रूप मे मनाया जाता है। शौर्य दिवस के अवसर पर जनपद में शिक्षण संस्थाओं द्वारा कारगिल युद्ध/देशभक्ति से संबंधित चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता तथा खेल विभाग द्वारा आयोजित क्रास कन्ट्री प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। निबंध प्रतियोगिता में कु0 सोनिया ध्यानी प्रथम, कु. खुशी राठौर द्वितीय व कु. अस्मिता सिंह तृतीय रहीं, भाषण प्रतियोगिता में महिता प्रथम, दीपा रस्तोगी द्वितीय व सानिया तृतीय रहीं तथा चित्रकला में वंशिका वर्मा प्रथम, भूमि सिंह द्वितीय व सुमित तृतीय स्थान पर रहे। इसके साथ ही क्रॉस कंट्री रेस में ओपन बालक वर्ग में सोलित कुमार प्रथम, पुष्कर चंद्र द्वितीय, व अनुपम तृतीय रहे तथा ओपन बालिका वर्ग में अजरा बी पाशा प्रथम, दीपा द्वितीय व पल्लवी तृतीय स्थान पर रहीं जिन्हें कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सहायक अधिकारी सुन्दर सिंह, पूर्व सैनिक सूबेदार खड़क सिंह कार्की, पू.सै. किशन सिंह रावत, भरत सिंह खाती, रूप सिंह अधिकारी, मनोज कुमार पांडेय, गिरधर सिंह, सुनील कुमार, सुदर्शन सिंह, गिरीश भट्ट, लक्ष्मण सिंह, अजय कुमार सहित पुलिस जवान आदि मौजूद थे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: शौर्य दिवस

Post navigation

Previous सोमेश्वर में आबादी क्षेत्र में दिनदहाड़े पहुंच रहे गुलदार, लोगों में दहशत.
Next द्वितीय चरण के मतदान को सुचार, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपादित करने हेतु तीन ब्लॉकों के लिए 505 मतदान पार्टिया हुई रवाना।
  • Latest
  • Popular
  • छठ घाटों पर पहुंचे महापौर विकास शर्मा, व्रती माताओं-बहनों से मिलकर दी पर्व की शुभकामनाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    छठ घाटों पर पहुंचे महापौर विकास शर्मा, व्रती माताओं-बहनों से मिलकर दी पर्व की शुभकामनाएं।

  • विकास शर्मा बने ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स के प्रदेश अध्यक्ष – राष्ट्रीय स्तर के संगठन ने जताया भरोसा।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    विकास शर्मा बने ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स के प्रदेश अध्यक्ष – राष्ट्रीय स्तर के संगठन ने जताया भरोसा।

  • जिला अस्पताल हत्याकाण्ड में ताबड़तोड़ कार्रवाई,घटना के बाद अब तक मात्र 24 घंटे में 05 अभियुक्त गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    जिला अस्पताल हत्याकाण्ड में ताबड़तोड़ कार्रवाई,घटना के बाद अब तक मात्र 24 घंटे में 05 अभियुक्त गिरफ्तार।

  • जिला अस्पताल हत्याकांड में एसएसपी अजय गणपति का सख्त एक्शन—घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य अभियुक्त विकास कुमार पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    जिला अस्पताल हत्याकांड में एसएसपी अजय गणपति का सख्त एक्शन—घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य अभियुक्त विकास कुमार पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार।

  • रुद्रपुर और काशीपुर को प्राप्त यह सम्मान पूरे उत्तराखण्ड के लिए गौरव का विषय – सीएम धामी।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    रुद्रपुर और काशीपुर को प्राप्त यह सम्मान पूरे उत्तराखण्ड के लिए गौरव का विषय – सीएम धामी।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।

  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • छठ घाटों पर पहुंचे महापौर विकास शर्मा, व्रती माताओं-बहनों से मिलकर दी पर्व की शुभकामनाएं।
  • विकास शर्मा बने ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स के प्रदेश अध्यक्ष – राष्ट्रीय स्तर के संगठन ने जताया भरोसा।
  • जिला अस्पताल हत्याकाण्ड में ताबड़तोड़ कार्रवाई,घटना के बाद अब तक मात्र 24 घंटे में 05 अभियुक्त गिरफ्तार।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub