Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विविध

उत्तराखंड निवेश उत्सव में केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रहे मुख्य अतिथि, एक लाख करोड़ से अधिक की ग्राउंडिंग का ऐतिहासिक जश्न।

Mumtyaz Ahmad July 19, 2025
ख़बर शेयर करें -
  • उत्तराखंड राज्य में बंपर निवेश पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कई बार की तारीफ.
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले पारदर्शिता तीव्रता एवं दूरदर्शिता के साथ काम कर रही है धामी सरकार
  • केंद्रीय गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य में किए जा रहे कार्यों व प्रयासों को सराहा
  • उत्तराखंड आकर यहां एक नहीं ऊर्जा मिलती है उसे लेकर जाता हूँ। यहां के चारों धामों सहित देव भूमि में बैठे देवी देवताओं का आशीर्वाद मुझे यहां आकर मिलता है- केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
उत्तराखंड निवेश उत्सव में केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रहे मुख्य अतिथि, एक लाख करोड़ से अधिक की ग्राउंडिंग का ऐतिहासिक जश्न।

रुद्रपुर। उत्तराखंड में निवेश और औद्योगिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए शनिवार को उत्तराखंड निवेश उत्सव का आयोजन रुद्रपुर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

उत्तराखंड निवेश उत्सव में केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रहे मुख्य अतिथि, एक लाख करोड़ से अधिक की ग्राउंडिंग का ऐतिहासिक जश्न।

इस अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने सम्बोधन में राज्य सरकार के प्रयासों की जमकर तारीफ करते हुए, केंद्र सरकार से भरपूर सहायता का आश्वासन दिया। अपने संबोधन में माननीय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि वो जब भी चार धामों और गंगा यमुना की देव भूमि उत्तराखंड आते हैं तो नई चेतना लेकर लौटते हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड ने पूरी दुनिया को आध्यात्मिक ऊंचाई पर ले जाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यहां की नदियां आधे भारत की पेयजल, सिंचाई की जरूरतों को पूरा करती है।

उत्तराखंड निवेश उत्सव में केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रहे मुख्य अतिथि, एक लाख करोड़ से अधिक की ग्राउंडिंग का ऐतिहासिक जश्न।

गृह मंत्री अमित शाह ने दिसंबर 2023 में आयोजित उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के समापन समारोह का जिक्र करते हुए कहा कि तब उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कहा था कि, राज्य सरकार का असल पराक्रम समिट में हुए तीन लाख 56 हजार करोड़ के एमओयू को धरातल पर उतारने का होगा, लेकिन अब उन्हें खुशी है कि *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की टीम ने तमाम चुनौतियों के बावजूद, आज एक लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट धरातल पर उतार दिया है। इससे 81 हजार नए रोजगार सृजन का रास्ता साफ हो गया है।* साथ ही सहायक उद्योगों के जरिए भी ढाई लाख से अधिक नए रोजगार सृजित होने की उम्मीद जगी है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, उत्तराखंड के दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में भी उद्योग लग रहे हैं। राज्य सरकार विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन स्थापित करते हुए, नीति में पारदर्शिता, क्रियान्वयन में तीव्रता और विजन में दूरदर्शिता के साथ विकास का नया खाका खींचने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई सरकार ने उत्तराखंड के साथ ही झारखंड और छत्तीसगढ़ के रूप में तीन नए राज्य बनाने का काम किया। आज ये तीनों राज्य अपने पैरों पर खड़े हो रहे हैं। 2014 के बाद केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद से उत्तराखंड में तो लगातार डबल इंजन की सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में विकास का खाका खींचते हुए हर क्षेत्र में नए रिकॉर्ड बनाए हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई दस साल में 60 प्रतिशत बढ़ी है, इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में आठ लाख किमी सड़कें बनी हैं। 333 जिलों में सुविधाजनक वंदे भारत ट्रेन पहुंच चुकी है।

उत्तराखंड निवेश उत्सव में केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रहे मुख्य अतिथि, एक लाख करोड़ से अधिक की ग्राउंडिंग का ऐतिहासिक जश्न।

दस सालों में 45 हजार किमी रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण किया गया, 88 नए हवाई अड्डे बने साथ ही इनलैंड वाटर वे कारगो में 11 गुना बढ़ोत्तरी हुई है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अटल जी देश की अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर पर छोड़ गए थे, मोदी जी इसे चौथे नंबर पर ले आए हैं। अब 2027 में हम दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक समय में कहा जाता था कि आधारभूत सुविधाएं विकसित करते हुए, देश के गरीबों का कल्याण संभव नहीं है, लेकिन मोदी जी ने इस मिथक को तोड़ते हुए *देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है*। मोदी सरकार गरीबों को पांच किलो मुफ्त अनाज देकर खाद्य सुरक्षा प्रदान कर रही है, साथ ही 55 करोड़ लोगों को पांच लाख रुपए तक निःशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान कर रही है। इस दौरान 16 करोड़ घरों में पहली बार नल से जल पहुंचा, 12 करोड घरों में शौचालय, 13 करोड़ परिवारों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर की सुविधा प्रदान की गई। मोदी सरकार के कार्यकाल में तीन करोड़ घरों में पहली बार बिजली पहुंची, चार करोड़ लोगों को पक्के मकान दिए गए। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी ने 2047 तक विकसित भारत की कल्पना की है, लेकिन विकसित उत्तराखंड के बिना विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करना संभव नहीं है। देश के समग्र विकास के लिए, छोटे राज्यों सहित उत्तर पूर्व के राज्यों का विकास भी जरूरी है। इस पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है।

उत्तराखंड निवेश उत्सव में केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रहे मुख्य अतिथि, एक लाख करोड़ से अधिक की ग्राउंडिंग का ऐतिहासिक जश्न।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड तो वैसे भी ज्योर्तिलिंग, शक्तीपीठ, पंचब्रदी, पंच केदार और पंच प्रयाग की भूमि है, इस राज्य का विकास कोई नहीं रोक सकता। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ दिन रात काम कर रही है। राज्य में वर्ष भर पर्यटक आएं, इसके लिए 360 डिग्री पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी उत्तराखंड के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं, यही कारण है कि जब कुछ लोगों ने ऑलवेदर रोड का विरोध किया तो केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में मजबूत पैरवी कर ऑलवेदर रोड को चारधामों तक पहुंचाने का काम किया। इसी तरह सरकार हेमकुंड साहिब के साथ ही केदारनाथ के लिए रोपवे परियोजना पर काम कर रही है। उन्होंने पुष्कर सिंह धामी सरकार के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा किस तरह इस छोटे से राज्य में निवेश का बढ़ावा देने के लिए पयर्टन, एमएसएमई, स्टार्टअप, फिल्म नीति सहित कई प्रयास किए गए, जिससे राज्य में निवेश का वातावरण बना है। आने वाले समय में आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक उपचार और जैविक खेती उत्तराखंड के विकास का आधार बनेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के दस साल के कार्यकाल में उत्तराखंड को साढ़े तीन गुना से अधिक एक लाख 86 हजार करोड़ रुपए प्रदान किए गए। इसके अलावा 31 हजार करोड़ सड़कों के लिए, चालीस हजार रेलवे प्रोजेक्ट के लिए, सौ करोड़ एयरपोर्ट के लिए प्रदान किए, इस तरह कुल केंद्रीय सहायता, पिछली सरकार के मुकाबले चार गुना अधिक हो जाती है। उन्होंने एक लाख करोड़ रुपए की सफल ग्राउंडिंग के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा करते हुए कहा कि शेष निवेश लक्ष्य को बिना थके जमीन पर उतारने का काम किया जाए, केंद्र सरकार इस काम में पूरा सहयोग देने को तैयार है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय गृह मंत्री का स्वागत करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि यह उत्सव उत्तराखंड की प्रगति और उद्योग जगत के विश्वास को दर्शाता है। कार्यक्रम के दौरान 3rd ग्राउंडिंग सेरेमनी के तहत और आगामी मांह में ₹30,525 करोड़ के नए प्रोजेक्ट्स को ग्राउंड किया गया, जिससे पिछले एक वर्ष में कुल ग्राउंडेड निवेश एक लाख करोड़ रुपये से अधिक तक पहुंच गया। इन निवेशों से राज्य में 81,000 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि ऊर्जा, उद्योग, पर्यटन, आवास, उच्च शिक्षा और आयुष सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुए इन निवेशों से उत्तराखंड को आर्थिक रूप से नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने की दिशा में बल मिला है।मुख्यमंत्री ने कहा कि दिसंबर 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान हस्ताक्षरित एमओयू अब तेजी से धरातल पर उतर रहे हैं।

उत्तराखंड निवेश उत्सव में केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रहे मुख्य अतिथि, एक लाख करोड़ से अधिक की ग्राउंडिंग का ऐतिहासिक जश्न।

इस आयोजन के माध्यम से देश में पहली बार किसी राज्य सरकार ने सफल निवेश की ग्राउंडिंग का सार्वजनिक विवरण प्रस्तुत कर मिसाल कायम की है। इस अवसर पर बाबा रामदेव, डॉक्टर सुनील राय एवं पवन अग्रवाल द्वारा भी कार्यक्रम में संबोधन करते हुए राज्य में किए गए निवेश आदि के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री द्वारा *कुल 1342.84 करोड़ रूपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जिसमें 1236.98 करोड़ के 15 योजनाओं का शिलान्यास और 105.86 करोड़ की 05 योजनाओं का लोकार्पण किया गया*।*लोकार्पण* 01. उत्तराखण्ड गृह विभाग जिला कारागार पिथौरागढ़ (लागत रू0 34.49 करोड़)02. तकनीकी शिक्षा विभाग जनपद चम्पावत के अन्तर्गत राजकीय पॉलीटेक्निक चम्पावत का भवन (लागत रू0 18.00 करोड़)03. तकनीकी शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड जनपद चम्पावत के अन्तर्गत राजकीय पॉलीटेक्निक टनकपुर का भवन (लागत रू0 16.00 करोड़)04. उत्तराखण्ड गृह विभाग उत्तराखण्ड के अन्तर्गत पुलिस विभाग के आवासीय भवनों (लागत रू0 10.85 करोड़)5. . उत्तराखण्ड गृह विभाग उत्तराखण्ड के अन्तर्गत पुलिस विभाग के आनावासीय भवनों (लागत रू0 26.52 करोड़)*शिलान्यास*01. उत्तराखण्ड शहरी विकास विभाग केन्द्रपोषित योजना के अन्तर्गत हल्द्वानी नगर में प्रशासनिक भवन सहित बस टर्मिनल सम्बन्धित विकास कार्य (लागत रू0 378.35 करोड़)02. उत्तराखण्ड शहरी विकास विभाग केन्द्रपोषित योजना के अन्तर्गत हल्द्वानी नगर में वर्षाजल प्रबन्धन प्रणाली एवं सड़क निर्माण सम्बन्धित विकास कार्य (लागत रू0 217.82 करोड़)03. उत्तराखण्ड शहरी विकास विभाग केन्द्रपोषित योजना के अन्तर्गत टनकपुर नगर क्षेत्रान्तर्गत पेयजल आपूर्ति प्रणाली सम्बन्धित विकास कार्य (लागत रू0 171.54 करोड़)04. महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास निगम उत्तराखण्ड जनपद-ऊधमसिंह नगर में केन्द्र पोषित योजना के अन्तर्गत काम काजी महिला छात्रावास (लागत रू0 126.00 करोड़)05. उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, हर्रावाला देहरादून परिसर में राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना (लागत रू0 71.58 करोड़)06. उत्तराखण्ड गृह विभाग 31वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर जनपद-ऊधमसिंह नगर के अन्तर्गत टाईप-2 के 108 आवासों (लागत रू0 47.79 करोड़)07. उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड केन्द्र पोषित योजना PM-USHA (MERU) के अन्तर्गत कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल में विभिन्न विभागों के आधुनिकीकरण जीर्णोद्वार, उच्चीकरण एवं अन्य सुविधाओं आदि के निर्माण (लागत रू0 45.68 करोड़)08. उत्तराखण्ड आवास विभाग जनपद-नैनीताल के अन्तर्गत मेट्रो पोल होटल परिसर (शत्रु सम्पति) में सरफेस पार्किंग (लागत रू0 42.77 करोड़)09. उत्तराखण्ड गृह विभाग 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार के अन्तर्गत टाईप-2 के 108 आवासों (लागत रू0 42.66 करोड़)10. उत्तराखण्ड गृह विभाग उत्तराखण्ड के अन्तर्गत पुलिस विभाग के आवासीय भवनों (लागत रू0 35.66 करोड़)11. उत्तराखण्ड गृह विभाग उत्तराखण्ड के अन्तर्गत पुलिस विभाग के नये कानूनों के क्रियान्वयन हेतु वी०सी० कक्षों (लागत रू0 18.56 करोड़)12. उत्तराखण्ड गृह विभाग उत्तराखण्ड के अन्तर्गत पुलिस विभाग के अनावासीय भवनों (लागत रू0 14.90 करोड़)13. उत्तराखण्ड आवास विभाग के अन्तर्गत जनपद-चम्पावत के नगर पालिका परिसर चम्पावत में लकड़ी के टाल के पास की भूमि पर मल्टी लेबल कार पार्किंग एवं कॉपलैक्स (लागत रू0 9.99 करोड़)14. जिला विकास प्राधिकरण जनपद-ऊधमसिंह नगर के रूद्रपुर शहर के आंतरिक मार्ग के अन्तर्गत एन.एच.-87 में डीडी चौक से इंदिरा चौक तक बांई एवं दायीं ओर सड़क का चौड़ीकरण (लम्बाई 0.900 किमी) कार्य (लागत रू0 8.13 करोड़)15. जिला विकास प्राधिकरण जनपद-ऊधमसिंह नगर के अन्तर्गत शहर रूद्रपुर में गांधीपार्क का सौन्दर्गीकरण / विकास कार्य (लागत रू0 5.55 करोड़)*ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान हुए एमओयू और ग्राउंडिंग* ऊर्जा – कुल 1,03,459 करोड़ के 157 एमओयू (रोजगार 8,472) में ग्राउंडिंग 40341 करोड़ रुपए उद्योग – कुल 78,448 करोड़ के 658 एमओयू, (रोजगार 44,663) में ग्राउंडिंग 34086 करोड़ रुपए आवास – कुल 41,947 करोड़ के 125 एमओयू, (रोजगार 5,172) में ग्राउंडिंग 10055 करोड़ रुपए पर्यटन – कुल 47,646 करोड़ के 437 एमओयू, (रोजगार 4694) में ग्राउंडिंग 8635 करोड़ रुपए उच्च शिक्षा – कुल 6,675 करोड़ के 28 एमओयू, (रोजगार 4428) में ग्राउंडिंग 5116 करोड़ रुपए अन्य- कुल 79,518 करोड़ के 374 एमओयू, (रोजगार 13898) में ग्राउंडिंग 3292 करोड़ रुपए। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर लगाई औद्योगिक प्रदर्शनी का भी माननीय माननीय केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया एवं प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए जानकारी प्राप्त की। इससे पूर्व जनपद आगमन पर पंतनगर एयरपोर्ट में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित विभिन्न अतिथियों द्वारा केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। इस इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर कुमाऊनी लोक कलाकारों द्वारा स्थानीय लोक व मंगल गानों से अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा, अध्यक्ष उत्तराखंड विधानसभा रितु खंडूरी सांसद अजय भट्ट,महेन्द्र भट्ट रमेश पोखरियाल निशंक सहित उत्तराखंड सरकार में माननीय मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, सुबोध उनियाल,सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, रेखा आर्या, विधायक शिव अरोड़ा, त्रिलोक सिंह, राम सिंह कैड़ा,बंशीधर भगत, सरिता आर्या सहित उत्तराखंड सरकार में विभिन्न दायित्व धारी, कुमाऊँ मंडल के विभिन्न जनपदों के मेयर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, उद्योगपति, उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन,डीजीपी दीपम सेठ सहित शासन के उच्च अधिकारी जिलाधिकारी जिलाधिकारी उधम सिंह नगर एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: उत्तराखण्ड उत्तराखण्ड निवेश उत्सव

Post navigation

Previous चाक चौबंद हुई सुरक्षा व्यवस्था- केन्द्रीय गृहमन्त्री के रुद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत ट्रैफिक/ डायवर्जन प्लान।
Next कृषि मंत्री गणेश जोशी ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पंतनगर में किया वृक्षारोपण।
  • Latest
  • Popular
  • 13 लाख की स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय

    13 लाख की स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • रुद्रपुर

    छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

  • प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय

    प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।

  • सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

  • दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने याद किया, गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने याद किया, गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • 13 लाख की स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
  • छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
  • प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub