Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • रुद्रपुर

किच्छा चीनी मिल के वर्तमान पेराई सत्र का हुआ शुभारम्भ।

Mumtyaz Ahmad November 16, 2025
ख़बर शेयर करें -
किच्छा चीनी मिल के वर्तमान पेराई सत्र का हुआ शुभारम्भ।

किच्छा। किच्छा चीनी मिल के वर्तमान पेराई सत्र का शुभारंभ आज पारंपरिक विधि-विधान और शांतिपूर्ण वातावरण में किया गया। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, उपाध्यक्ष गन्ना समिति एवं दर्जा राज्य मंत्री मनजीत सिंह, तथा अधिशासी निदेशक ए.पी. वाजपेई ने संयुक्त रूप से मिल के कन्वेयर में गन्ना डालकर पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ किया, मिल परिसर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान प्रथम ट्रॉली लेकर पहुंचे किसान नरेंद्र बागवानी का अतिथियों द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।

किच्छा चीनी मिल के वर्तमान पेराई सत्र का हुआ शुभारम्भ।

अतिथियों ने किसान बागवानी को इस पेराई सत्र की पहली ट्रॉली देने के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि किसानों की मेहनत ही चीनी उद्योग की रीढ़ है।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि किच्छा चीनी मिल क्षेत्र के हजारों किसानों की आजीविका का आधार है। इस वर्ष लगभग 6.5 करोड़ रुपये की लागत से मिल का महत्वपूर्ण रिनोवेशन किया गया है। करीब 6 करोड़ रुपये की नई टरबाइन स्थापित की गई है, जिससे उत्पादन क्षमता और दक्षता में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। पिछले वर्ष नए बॉयलर लगाए गए थे और अब मशीनरी पूरी तरह से अपडेट हो चुकी है। इससे पेराई सत्र निर्बाध, व्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित होगा।

किच्छा चीनी मिल के वर्तमान पेराई सत्र का हुआ शुभारम्भ।

कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विगत पेराई सत्र में गन्ना किसानों के भुगतान को प्राथमिकता देकर शत प्रतिशत भुगतान पेराई सत्र के समाप्त होने के तुरंत बाद करके जो ऐतिहासिक कदम उठाया, वह प्रशंसनीय है। सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और यही कारण है कि आज किसान संतोष के साथ अपनी फसल मिल में ला रहे हैं।दर्जा राज्य मंत्री एवं उपाध्यक्ष गन्ना समिति मनजीत सिंह ने कहा कि किच्छा चीनी मिल सिर्फ एक उद्योग नहीं बल्कि किसान परिवारों की आर्थिक धुरी है। मिल की नई मशीनरी एवं रिनोवेशन से न केवल उत्पादन बढ़ेगा बल्कि किसानों को समय पर पेराई और भुगतान की बेहतर सुविधा भी मिलेगी। प्रदेश सरकार और समिति लगातार प्रयासरत है कि किसानों को हर स्तर पर लाभ पहुंच सके। आने वाले समय में गन्ना किसानों के कल्याण हेतु और भी कई योजनाएँ लागू की जाएँगी। कहा कि गन्ना समिति किसानों के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म की तरह काम कर रही है और पेराई सत्र के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तुरंत समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

किच्छा चीनी मिल के वर्तमान पेराई सत्र का हुआ शुभारम्भ।

अधिशासी निदेशक ए.पी. बाजपेई ने कहा कि इस वर्ष मिल में हुए रिनोवेशन और नई मशीनरी की स्थापना के बाद पेराई सत्र पूरी तरह सुचारू रूप से चलेगा। मिल प्रशासन ने किसानों की सुविधा के लिए तौल, भुगतान और ट्रॉली व्यवस्था को और बेहतर बनाया है। बताया कि सभी विभागों की टीमें पूरी तैयारी में हैं और लक्ष्य है कि बिना किसी बाधा के सुरक्षित व सफल पेराई सत्र पूरा किया जाए।कार्यक्रम में मुख्य रसायनज्ञ आशीष द्विवेदी, अरुण कुमार शुक्ला, मुख्य लेखाकार संजय कुमार पांडे, गन्ना प्रबंधक ऋषिपाल सिंह, प्रेम राज मिश्रा, मनोज कुमार यादव, उदयभान यादव, मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, मयंक तिवारी, पिंकी डिमरी, संदीप अरोड़ा, मनमोहन सक्सेना, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जितेंद्र गौतम, धीरज सिंह, सुरेंद्र चौधरी, सुभाष तनेजा, ठाकुर संजीव सिंह, प्रकाश पंत, मूलचंद राठौर, ठाकुर प्रताप सिंह, सुधीर शाही, श्याम सुंदर बिष्ट, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र बागवानी, बिजेंद्र यादव, पूरन भट्ट, देवेंद्र शर्मा, नितिन वाल्मीकि, अमरीक सिंह मंड, विशाल गुप्ता, केतन कालरा, नितिन फुटेला, चंदन जायसवाल, गफ्फार खान, इश्तियाक खान, सैयद इफ्तार मियां, टीकम सिंह कोरंगा, दीपक तिवारी, सतीश गुप्ता, हरिओम, चूड़ामणि सागर, हीरा सरकार जितेंद्र गुप्ता, विनोद पंत, शीशपाल राणा, रमन कोली समेत समस्त पार्टी पदाधिकारी, चीनी मिल कर्मचारी एवं अधिकारी गण उपस्थित थे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: पेराई सत्र का शुभारम्भ

Post navigation

Previous पुलभट्टा पुलिस ने चोरी हुई बुलेरो पिकअप की बरामद, 01 अभियुक्त को दबोचा।
Next मसूरी में युवती ने युवक को जड़ा थप्पड़, भगत सिंह चौक पर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा।
  • Latest
  • Popular
  • रोते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने की प्रेस वार्ता – विधायक ने गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान आत्मदाह करने की दी चेतावनी।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • नैनीताल
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय

    रोते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने की प्रेस वार्ता – विधायक ने गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान आत्मदाह करने की दी चेतावनी।

  • PCPNDT सलाहकार समिति की बैठक हुई आयोजित, बैठक में 14 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लाइसेंस मंजूर।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    PCPNDT सलाहकार समिति की बैठक हुई आयोजित, बैठक में 14 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लाइसेंस मंजूर।

  • पं. रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में 100 MBBS सीटों के साथ शैक्षणिक सत्र 2027-28 से संचालन का मार्ग प्रशस्त होना उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि,लंबे संघर्ष और निरंतर प्रयासों के बाद मिली सफलता : सांसद अजय भट्ट
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    पं. रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में 100 MBBS सीटों के साथ शैक्षणिक सत्र 2027-28 से संचालन का मार्ग प्रशस्त होना उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि,लंबे संघर्ष और निरंतर प्रयासों के बाद मिली सफलता : सांसद अजय भट्ट

  • मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

  • जिलाधिकारी ने काशीपुर-रामनगर सड़क मार्ग का किया औचक स्थलीय निरीक्षण,निर्धारित समय सीमा में सड़क को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    जिलाधिकारी ने काशीपुर-रामनगर सड़क मार्ग का किया औचक स्थलीय निरीक्षण,निर्धारित समय सीमा में सड़क को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • रोते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने की प्रेस वार्ता – विधायक ने गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान आत्मदाह करने की दी चेतावनी।
  • PCPNDT सलाहकार समिति की बैठक हुई आयोजित, बैठक में 14 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लाइसेंस मंजूर।
  • पं. रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में 100 MBBS सीटों के साथ शैक्षणिक सत्र 2027-28 से संचालन का मार्ग प्रशस्त होना उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि,लंबे संघर्ष और निरंतर प्रयासों के बाद मिली सफलता : सांसद अजय भट्ट

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub