प्रसिद्ध प्राचीन श्री अटरिया देवी मेला आज से शुरू।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
रुद्रपुर। हर वर्ष लगने वाला सुप्रसिद्ध प्राचीन श्री अटरिया देवी मेला आज से प्रारंभ हो जाएगा। इससे पूर्व इस मोहल्ला रम्पुरा स्थित मां अटरिया देवी मंदिर से जयघोषों एवं पुष्प वर्षा के बीच मां अटरिया देवी का भव्य डोला निकाला गया।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230329-WA0034.jpg)
मोहल्ला रम्पुरा स्थित मां अटरिया देवी मंदिर में प्रातः महंत पुष्पा देवी की अगुवाई में विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। जिसके पश्चात फूल मालाओं से सुसज्जित पालकी में माँ अटरिया देवी की प्रतिमा को विराजमान किया गया। श्रद्धालुओं द्वारा पालकी पर पुष्प वर्षा की गई सारा वातावरण मां अटरिया देवी की जय घोषणा से गुंजायमान हो उठा। भव्य डोला नगर के किच्छा रोड़, इन्द्रा चौक, नैनीताल रोड़, डीडी चैक, अटरिया रोड़ होता हुआ प्राचीन श्री अटरिया देवी माता शक्ति पीठ जगतपुरा पहुँचेगा, जहां मां अटरिया देवी की प्रतिमा को विधि विधान एवं पूजा अर्चना के बीच स्थापित किया जायेगा। आज से ही प्राचीन श्री अटरिया मेला भी प्रारंभ हो जायेगा।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)