देखिये वीडियो :- किस तरह बैजनाथ तिराहे पर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष, तीन घायल।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/03/VideoCapture_20230329-182137.jpg)
बागेश्वर। बैजनाथ थाना अंतर्गत बैजनाथ तिराहे पर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल तीनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मौके पर पहुंची बैजनाथ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि गुमची चौरसों निवासी चंदन सिंह, हेमंत सिंह तथा दीपक सिंह के साथ कुछ अज्ञात लोगों का विवाद हो गया। विवाद बढ़ते- बढ़ते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थरों से हमला किया।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
इस घटना में तीन युवक घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दो पक्षों में तिराहे पर हुई मारपीट के दौरान काफी देर तक सड़क में गहमा गहमी रही तथा यातायात भी बाधित रहा। पूरा मामला गरुड़ क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)