थमने का नाम नहीं ले रही है कांग्रेस की गुटबाजी??
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
- कांग्रेस के पूर्व नगराध्यक्ष नही देता है नए नगराध्यक्ष को तबज्जो।
- मुख्यालय में होने के बाद जिला अध्यक्ष भी मुख्यालय में नही कर पा रहे डैमेज कंट्रोल।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230820-WA0053.jpg)
रुद्रपुर। जनपद उधम सिंह नगर के मुख्यालय रुद्रपुर में कांग्रेस की गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। भले ही मुख्यालय में जिला अध्यक्ष, नगर में गुटबाजी खत्म होने की बात करते हो मगर जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। यह एक बार का बाकया नही है इससे पूर्व भी कई बार ऐसा हो चुका है जब कार्यक्रमों को अलग अलग किया जाता रहा है।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230820-WA0055.jpg)
ऐसा ही नजारा एक बार फिर देखने को मिला जब देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जयंती मनाई जा रही थी तब पूर्व नगर अध्यक्ष और वर्तमान नगर अध्यक्ष एक ही प्रोग्राम को अलग-अलग करते हुए नजर आए। इतना ही नहीं कांग्रेस की गुटबाजी इतनी चरम सीमा पर है कि इस समय किसी की सुनने को तैयार नही है दोनों ही नगराध्यक्ष अपने आप पार्टी का बड़ा नेता मानते है।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/08/20230821_110252.jpg)
दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करें काम करते हैं। बरहाल जो गुटबाज़ी इस समय कांग्रेस में नजर आ रही है उससे तो साफ नजर आता है कि कांग्रेस लगातार अपनी जमीनी पकड़ खत्म करती हुई नजर आ रही है। इस मामले में जब मौजूदा नगर अध्यक्ष सीपी शर्मा से बात करने के लिए फोन किया गया तो महोदय ने फोन उठाने की भी सहमत नहीं समझी। बहरहाल इनकी गुटबाज़ी ही कांग्रेस की नैया डुबाने में काफी है।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)