पढ़िए खबर :- कहां युवकों ने हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो व वीडियो की अपलोड।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
मामला किच्छा कोतवाली के दरउ क्षेत्र, पुलिस मामले से है अंजान।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220907-WA0005.jpg)
किच्छा। जनपद उधम सिंह नगर में हथियारों के प्रदर्शन पर ऊधम थमने का नाम नही ले रहा है। अब एक ऐसा मामला किच्छा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत आया है। जिसमें तीन हथियारों के साथ कुछ युवकों की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि इस मामले में एक व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। मगर अभी तक पुलिस द्वारा इस ओर कोई ध्यान नही दिया गया।
वीडियो ,,👆👆
आप को बताते चले कि जनपद उधम सिंह नगर के पुलिस विभाग के मुखिया काफी सख्त है तथा उन्होंने हथियारों के साथ फोटो या वीडियो प्रदर्शन करने वालो पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220907-WA0029.jpg)
हालांकि इस मामले से सम्बंधित एक शिकायत किच्छा कोतवाली अंतर्गत दरउ निवासी गफ्फार खान ने ऑन लाइन भी की है जिसमें उन्होंने दरउ निवासी अमर खान के नाबालिग पुत्रो पर राइफल, रिवॉल्वर आदि के साथ फेसबुक आदि सोशल साइट्स पर वीडियो व फोटोग्राफ अपलोड करने का आरोप लगाया है। अब देखना यह होगा कि किच्छा पुलिस इस मामले में कितनी गम्भीरता दिखती है। यह तो आने वाला वक्त बताएगा।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220907-WA0002.jpg)
फ़िलहाल जनपद ऊधम सिंह नगर में हथियारों के साथ फोटो व वीडियो बनाकर अपलोड करने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहे है।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)