Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • क्राइम
  • रुद्रपुर

पुलिस ने किया खुलासा :- दोस्त ने जहर देकर दोस्त को उतारा मौत के घाट।

Mumtyaz Ahmad July 25, 2022
ख़बर शेयर करें -
  • मौत की वजह – मृतक आरोपी की माँ पर रखता था गलत नजर, आरोपी की माँ लेकर करता था गलत बात।
  • माँ को ग़लत बोलने से क्षुब्द होकर खाने में सल्फास मिलाकर दिया वारदात को अंजाम।
  • एफएसएल रिपोर्ट में हुआ खुलासा, सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूला।
  • पुलिस ने मामले का किया पटाक्षेप, टीम को एसएसपी ने 2500 ईनाम देने का किया ऐलान।
पुलिस ने किया खुलासा :- दोस्त ने जहर देकर दोस्त को उतारा मौत के घाट।

रुद्रपुर। थाना पन्तनगर क्षेत्र में विगत 2 मई को खटीमा निवासी एक युवक का शव छत्तरपुर में एक किराए के कमरे में मिला था। शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने कमरे की तलाशी की तो उसके कमरे से एक सीसी व एविल इंजेक्शन तथा खाना बना हुआ मिला था जिसके बाद पुलिस ने मृतक के दादा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। जांच में मृतक का दोस्त अभिषेक हत्या का आरोपी निकला। आरोपी ने कबूल किया कि मृतक उसकी माँ को लेकर गलत नजर व उनके लिये गलत बोलता था जिस वजह से उसे जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। उक्त मामले का खुलासा एसएसपी ऊधम सिंह नगर ने प्रेसवार्ता कर किया।

पुलिस ने किया खुलासा :- दोस्त ने जहर देकर दोस्त को उतारा मौत के घाट।

विदित हो कि विगत दो मई को चौकी सिडकुल पर सूचना मिली कि ग्राम छतरपुर में किराये पर रहने वाला एक लड़का अपने कमरे में मृत पडा हैं। जिसकी शिनाख्त पीयूष राणा पुत्र सुनील राणा निवासी श्रीपुर बिचवा थाना खटीमा के रूप में हुई। जो कि मृतक अशोक लीलेन्ड कंपनी में काम करता था व अपने दोस्त सोनू पुत्र विनोद कुमार निवासी कंजाबाग थाना खटीमा ऊ0सि0नगर के साथ छतरपुर में किराए के मकान में रहता था। एक दिन पूर्व ही मृतक का दोस्त सोनू अपने घर खटीमा गया हुआ था तथा मृतक का दोस्त अभिषेक राना पुत्र स्व0 पूरन सिंह निवासी- चारुबेटा ( मंदिर वाली गली ) थाना खटीमा ऊधम सिंह नगर उसके साथ रात में कमरे में रुका था। मृतक के कमरे की तलाशी ली गई तो उसके कमरे से मृतक के सामान के अलावा एक शीशी व एक एविल इंजेक्शन तथा बर्तनो में पका हुआ खाना दाल और चावल मिले। पोस्टमार्टम में भी मृतक पीयूष राणा की मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका तथा मृतक का विसरा संरक्षित किया गया तथा  परीक्षण हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया। जिसकी परीक्षण रिपोर्ट में मृतक के बिसरा एवं मौके से मिले भोजन दाल और चावल में जहर होने की पुष्टि हुई।

बाईट – मंजूनाथ टीसी – एसएसपी, ऊधम सिंह नगर।

एसएसपी ऊधम सिंह नगर ने आज खुलासा करते हुए बताया कि FSL रिपोर्ट  प्राप्त होने पर मृतक के दादा रामकिशन  निवासी- श्रीपुर बिचवा थाना खटीमा ऊधम सिंह नगर की तहरीर पर मामला दर्ज किया तथा अभि0 अभिषेक राना उपरोक्त से पुनः पूछताछ की गई तो उसके द्वारा अपना जुर्म कबुल कर बताया कि उसके द्वारा ही पीयूष राणा के खाने में जहर मिलाकर की थी। दोस्त की हत्या करने में चौकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वह मृतक पीयूष राना को पिछले 02 वर्ष से जानता था । पीयूष उसके घर पर भी आता जाता रहता था । पीयूष अक्सर अभिषेक की माँ के लिए गलत बोलता रहता था तथा उसकी माँ पर गलत नजर भी रखता था  तथा उनके लिये अक्सर गलत बोलता था। जिससे क्षुब्ध होकर पीयूष को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से अभिषेक एक मई को घर से ही जहर लेकर पीयूष के साथ कंपनी में काम करने की बात कहकर उसके कमरे में आया तथा पीयूष कमरे में अकेला था मौका पाकर अभिषेक ने पीयूष के भोजन दाल व चावल में जहर सल्फास मिला दिया तथा आरोपी ने खुद कहना नही खाया। पीयूष ने खाना खाया तो रात में उसकी तबियत बिगडने लगी तो अभिषेक उसे मरते देखता रहा। जहर देकर अभिषेक मौके से इसलिए नहीं भागा कि कहीं पीयूष की कोई मदद ना कर दें । रात भर पीयूष तडफता रहा तथा अभिषेक उसके मरते देखता रहा।  कमरे का दरवाजा बाहर से बन्द कर बस से वापस अपने घर खटीमा चला गया । सोनू जब ड्यूटी खत्म कर वापस कमरे में आया तो उसने देखा कि पीयूष कंबल ओढे लेटा हैं उसने उसे जगाने के लिए कंबल हटाया तो देखा कि पीयूष के मुँह से झाग निकला हैं तब सोनू ने इसकी सूचना सभी को दी । 

ख़बर शेयर करें -
Tags: दोस्त निकला हत्यारोपी हत्या का खुलासा

Post navigation

Previous देखिये वीडियो :- मनमोहक तरीके से आसमान में सूर्य को चारों तरफ से घेरा अनोखे रिंग ने।
Next फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर टेण्डर लेने वालों के खिलाफ तत्काल होगा मुकदमा दर्ज।
  • Latest
  • Popular
  • प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर ऊधम सिंह नगर पुलिस ने किया शत-शत नमन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर ऊधम सिंह नगर पुलिस ने किया शत-शत नमन।

  • हत्या के प्रयास में नामजद तीन आरोपी मात्र 24 घंटे में गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    हत्या के प्रयास में नामजद तीन आरोपी मात्र 24 घंटे में गिरफ्तार

  • सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में विभिन्न स्थानों मे विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 1260 मरीजों को मिला लाभ
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में विभिन्न स्थानों मे विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 1260 मरीजों को मिला लाभ

  • 13 लाख की स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय

    13 लाख की स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर ऊधम सिंह नगर पुलिस ने किया शत-शत नमन।
  • हत्या के प्रयास में नामजद तीन आरोपी मात्र 24 घंटे में गिरफ्तार

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub