Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश

तीन दिवसीय इंटरनेशनल मार्केटिंग इनोवेशन कॉन्फ्रेंस का किया आयोजन।

Mumtyaz Ahmad December 19, 2023
ख़बर शेयर करें -

आईआईएम काशीपुर और सिरैक्यूज़ यूनिवर्सिटी के व्हिटमैन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने।

काशीपुर। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर की ओर से अर्ल वी. स्नाइडर इनोवेशन मैनेजमेंट सेंटर, व्हिटमैन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, सिरैक्यूज़ यूनिवर्सिटी (यूएसए) के सहयोग से इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन मार्केटिंग इनोवेशन (आईसीएमआई) का आयोजन किया गया। 3 दिवसीय इस कॉन्फ्रेंस का आज आईआईएम काशीपुर परिसर में सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह में प्रतिष्ठित अतिथियों और प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इस कॉन्फ्रेंस के दौरान व्यावहारिक चर्चाओं और कार्यशालाओं के जरिये मार्केटिंग और इनोवेशन से संबंधित नवीन विषयों पर उपयोगी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान आयोजित सात सत्रों में से प्रत्येक सत्र में एक प्रतिभागी को और इस तरह कुल सात प्रतिभागियों को सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र का पुरस्कार प्रदान किया गया।

तीन दिवसीय इंटरनेशनल मार्केटिंग इनोवेशन कॉन्फ्रेंस का किया आयोजन।

कॉन्फ्रेंस की शुरुआत 16 दिसंबर को हुई। मार्केटिंग और इनोवेशन से संबंधित अत्याधुनिक नीतियों, रुझानों और सफलताओं का पता लगाने और चर्चा करने के लिए दुनिया भर के प्रमुख विशेषज्ञ, विद्वान और उद्योगसे जुड़े प्रोफेशनल लोग एक प्लेटफॉर्म पर आए। सम्मेलन में विचारोत्तेजक मुख्य व्याख्यान, इंटरैक्टिव कार्यशालाएँ और विद्वानों द्वारा अपने नवीन विचारों को प्रदर्शित करने वाली शोध प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गईं।

प्रोफेसर कुलभूषण बलूनी, डायरेक्टर, आईआईएम काशीपुर, और प्रोफेसर एसपी राज, डायरेक्टर, अर्ल वी. स्नाइडर इनोवेशन मैनेजमेंट सेंटर, सिरैक्यूज़ यूनिवर्सिटी (यूएसए) और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र की शोभा बढ़ाई और परिणामों को लेकर अपनी संतुष्टि व्यक्त की। 

तीन दिवसीय आईसीएमआई सम्मेलन के दौरान विभिन्न सेशन आयोजित किए गए, जिनमें ‘सस्टेनेबिलिटी और मार्केटिंग’, ‘कंज्यूमर वैल-बीइंग इन इमर्जिंग मार्केट्स’, ‘प्रॉडक्ट डेवलपमेंट एंड मार्केटिंग स्ट्रेटेजी’, ‘टैक्नोलॉजिकल इनोवेशन इन मार्केटिंग’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। 

प्रोफेसर सोमनाथ चक्रवर्ती, डीन (अकादमिक) और मार्केटिंग के प्रोफेसर, आईआईएम काशीपुर और कॉन्फ्रेंस चेयरपर्सन ने टिप्पणी की, ‘‘सम्मेलन ने नवीनतम जानकारी और ज्ञान को साझा करने के लिए विशेषज्ञों को एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया और इस तरह शिक्षाविदों के बीच भविष्य में सहयोग के अवसरों को बढ़ावा मिला है। इसने उपस्थित लोगों को पारंपरिक रणनीतियों पर पुनर्विचार करने और इनोवेशन और मार्केटिंग की परिवर्तनकारी शक्ति को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया है।’’

प्रोफेसर एसपी राज, प्रोफेसर मार्केटिंग और डायरेक्टर, अर्ल वी. स्नाइडर इनोवेशन मैनेजमेंट सेंटर, व्हिटमैन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, सिरैक्यूज़ यूनिवर्सिटी (यूएसए) ने कहा, ‘‘उपयोगी और सार्थक इनोवेशन की प्रक्रिया  को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा और उद्योग के बीच सहयोग सर्वाेपरि है। समाज पर सीधे असर डालने वाली समस्याओं का समाधान करने की दिशा में संयुक्त प्रयास करने की आवश्यकता है, और यह सम्मेलन आईआईएम काशीपुर और सिरैक्यूज़ विश्वविद्यालय के बीच तालमेल का उदाहरण प्रस्तुत करता है। उद्योग के पेशेवरों, गैर सरकारी संगठनों और शिक्षाविदों की भागीदारी चुनौतियों का समाधान करने और मार्केटिंग संबंधी इनोवेशन को आगे बढ़ाने के लिए एक नए विजन को बढ़ावा देती है।’’

सम्मेलन में मुख्य वक्ताओं में प्रोफेसर निर्मल्य कुमार, प्रोफेसर – मार्केटिंग, सिंगापुर मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी, पद्म भूषण श्री डी. आर. मेहता, संस्थापक – जयपुर फ़ुट; प्रोफेसर आनंद जायसवाल, प्रोफेसर – मार्केटिंग, आईआईएम अहमदाबाद; श्रीहरि श्रीधर, टेक्सास ए एंड एम विश्वविद्यालय; चार्ल्स नोबल, टेनेसी विश्वविद्यालय; अलीना सोरेस्कु, टेक्सास ए एंड एम विश्वविद्यालय; और के. शिवकुमार, लेहाई विश्वविद्यालय के नाम प्रमुख हैं।

इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन मार्केटिंग इनोवेशन (आईसीएमआई) की सफलता आईआईएम काशीपुर और उसके सहयोगियों की मार्केटिंग के क्षेत्र में ज्ञान को आगे बढ़ाने और नवाचार को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

ख़बर शेयर करें -
Tags: आयोजित तीन दिवसीय

Post navigation

Previous कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन-1 को लेकर अलर्ट, सरकार ने जारी की एडवाइजरी।
Next उत्तराखंड सरकार द्वारा मनोनीत दर्जा राज्यमंत्री उत्तम दत्ता ने संभाला पदभार।
  • Latest
  • Popular
  • रोते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने की प्रेस वार्ता – विधायक ने गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान आत्मदाह करने की दी चेतावनी।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • नैनीताल
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय

    रोते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने की प्रेस वार्ता – विधायक ने गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान आत्मदाह करने की दी चेतावनी।

  • PCPNDT सलाहकार समिति की बैठक हुई आयोजित, बैठक में 14 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लाइसेंस मंजूर।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    PCPNDT सलाहकार समिति की बैठक हुई आयोजित, बैठक में 14 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लाइसेंस मंजूर।

  • पं. रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में 100 MBBS सीटों के साथ शैक्षणिक सत्र 2027-28 से संचालन का मार्ग प्रशस्त होना उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि,लंबे संघर्ष और निरंतर प्रयासों के बाद मिली सफलता : सांसद अजय भट्ट
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    पं. रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में 100 MBBS सीटों के साथ शैक्षणिक सत्र 2027-28 से संचालन का मार्ग प्रशस्त होना उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि,लंबे संघर्ष और निरंतर प्रयासों के बाद मिली सफलता : सांसद अजय भट्ट

  • मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

  • जिलाधिकारी ने काशीपुर-रामनगर सड़क मार्ग का किया औचक स्थलीय निरीक्षण,निर्धारित समय सीमा में सड़क को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    जिलाधिकारी ने काशीपुर-रामनगर सड़क मार्ग का किया औचक स्थलीय निरीक्षण,निर्धारित समय सीमा में सड़क को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • रोते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने की प्रेस वार्ता – विधायक ने गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान आत्मदाह करने की दी चेतावनी।
  • PCPNDT सलाहकार समिति की बैठक हुई आयोजित, बैठक में 14 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लाइसेंस मंजूर।
  • पं. रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में 100 MBBS सीटों के साथ शैक्षणिक सत्र 2027-28 से संचालन का मार्ग प्रशस्त होना उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि,लंबे संघर्ष और निरंतर प्रयासों के बाद मिली सफलता : सांसद अजय भट्ट

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub