खाई में अनियंत्रित होकर मैक्स पलटी, चार लोगो की मौत।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
पैठाणी से 200 मीटर आगे मैक्स हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत, 10 घायल, तीन की हालत गम्भीर देखते हुए किया हायर सेंटर रेफर।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220317-WA0038.jpg)
पौड़ी गढ़वाल। जनपद पौड़ी के पैठाणी के कुछ ही मीटर दूरी पर एक मैक्स वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य लोग घायल हो सभी घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ तीन की हालत गम्भीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। वाहन में 14 लोग सवार बताए जा रहे है।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220317-WA0036.jpg)
मिली जानकारी के मुताबिक पौड़ी जनपद के पैठाणी से 200 मीटर आगे एक मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में सवार 14 लोगों में से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 13 लोगों को पाबौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां 3 लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। दो व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से ही प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई बाकी आठ लोगों को रेफर कर जिला चिकित्सालय पौड़ी भेज दिया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। वही सीओ सदर पौडी प्रेमलाल टम्टा एवं ने बताया कि जिला चिकित्सालय में लाए गए 8 घायलों में से तीन घायलों की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर श्रीनगर रेफर कर दिया गया है।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)