कलयुगी बेटे ने पिता के साथ मारपीट कर उतारा मौत के घाट।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
- घरेलू विवाद के चलते पुत्र ने दिया वारदात को अंजाम।
- पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/03/IMG_20220319_09190591.jpg)
खटीमा। जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा कोतवाली अंतर्गत कलयुगी पुत्र ने अपने पिता को घरेलू विवाद वे चलते पीट पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलने पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि यह वारदात क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/03/20_08_2021-beet.jpg)
मिली जानकारी के अनुसार खटीमा कोतवाली अंतर्गत श्रीपुर बिछवां गांव में पिता और पुत्र के रिश्ते को कलंकित करने का एक मामला सामने आया है। जहां खटीमा के श्रीपुर बीछवा गांव में पुत्र लक्ष्मण सिंह ने घरेलू विवाद विवाद के चलते अपने पिता धर्म सिंह को इतनी बुरी तरह पीटा की उसकी सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हुई। पति द्वारा पिता की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिता की हत्या के आरोपी पुत्र लक्ष्मण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पुत्र लक्ष्मण सिंह को जेल भेज दिया है।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)