देखिये वीडियो- किस तरह गुलदार ने कुत्ते को दबोचा, सीसीटीवी कैमरे में कैद।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
वही दूसरी ओर दोपहर में पौड़ी रोड पर दो गुलदार आये घूमते नजर, राहगीर ने किया कैमरे में कैद।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG_20220108_180832.jpg)
अल्मोड़ा। रिहायशी इलाकों में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ते जा रहा है। ऐसा ही एक नज़ारा देखने को मिला नगर के बक्शीखोला में। जहां एक गुलदार का एक कुत्ते पर हमले का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जहां गुलदार ने कुत्ते को अपना शिकार बनाने की कोशिश की।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG_20220108_180914.jpg)
लेकिन लोगों के हो हल्ला करने के बाद गुलदार वहां से भाग गया और यह पूरी घटना पास के किसी मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी।बताया जाता है बक्शी खोला निवासी प्रदीप गुरुरानी ने बताया कि कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर वह अपने कमरे से बाहर आए, तो सामने गली में गुलदार ने एक कुत्ते को दबोच रखा था।
वीडियो – कुत्ते पर हमला करता गुलदार सीसीटीवी में कैद
यह देखकर उन्होंने शोर मचाया जिसके बाद मोहल्ले के अन्य लोग भी अपने घरों से बाहर आए और हो हल्ला के बाद गुलदार कुत्ते को छोड़कर वहां से भाग गया। इस घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल है उन्होंने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।
वीडियो – पौड़ी मार्ग पर चल कदमी करते हुए गुलदार
तो वही दूसरी ओर पौड़ी जनपद के श्रीनगर में उस वक्त खलबली मच गई जब भरी दोपहरी में पौड़ी रोड स्थित एसएसबी फायर रेंज में दो गुलदार आ धमके। दोनो गुलदारों ने किसी पर हमला तो नही किया लेकिन गुलदारों की इस चहल कदमी के कारण लोगो मे डर बैठ गया है इस पूरे घटना क्रम को एक राह गिर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)