Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • रुद्रपुर

सीएम धामी ने रुद्रपुर में निकाला ऐतिहासिक रोड शो, उमड़ा भारी जनसेलाव।

Mumtyaz Ahmad January 16, 2025
ख़बर शेयर करें -

सीएम धामी बोले – भाजपा विकास की बात करती है और कराती हैं मगर कांग्रेस भ्रम फैलाने की सियासत करती है।

सीएम धामी ने रुद्रपुर में निकाला ऐतिहासिक रोड शो, उमड़ा भारी जनसेलाव।

रुद्रपुर। मुख्यमंत्राी पुष्कर सिंह धामी ने आज भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा एवं पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन मे ऐतिहासिक रोड शो निकाला। रोड शो में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। करीब दो घंटे चले रोड शो से सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। रोड शो के दौरान पूरा शहर भाजपा मय नजर आया। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने रुद्रपुर वासियों से ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान का आहवान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास करती है, जबकि कांग्रेस भ्रम और तुष्टीकरण की बात करती है। कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है।

सीएम धामी ने रुद्रपुर में निकाला ऐतिहासिक रोड शो, उमड़ा भारी जनसेलाव।

सीएम धामी का रोड शो गल्ला मण्डी स्थित खाटू श्याम मंदिर से शुरू हुआ। रोड शो के लिए कार्यकर्ता दोपहर से ही बड़ी संख्या में यहां जुटने शुरू हो गये थे। दोपहर बाद मुख्यमंत्री के पहुंचने तक हजारों की भीड़ रोड शो के लिए जुट गयी। यहां पर सीएम धामी का छोलिया नृत्य, भांगड़ा, और बंगाली समाज के परंपरागत गीत संगीत के साथ जोरदार स्वागत किया गया। रोड शो गल्ला मण्डी से शुरू होकर मुख्य बाजार, बाटा चौक, अग्रसेन चौक, डीडी चौक, झील, शिवनगर होता हुआ ट्रांजिट कैम्प फुटबाल मैदान पहुंचा। इस दौरान जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ सीएम धामी का स्वागत किया गया।

सीएम धामी ने रुद्रपुर में निकाला ऐतिहासिक रोड शो, उमड़ा भारी जनसेलाव।

शहर के सभी वार्डों से भाजपा प्रत्याशियों ने जगह जगह सीएम धामी का पुष्प वर्षाे से स्वागत किया गया। इस दौरान सम्मान स्वरूप सीएम धामी को गदा भी भेंट की गयी। सीएम धामी के साथ वाहन पर सांसद अजय भट्ट, मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा, विधायक शिव अरोरा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला,दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता भी सवार थे। सीएम धामी ने भी लोगों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिवादन स्वीकार किया और हाथ जोड़कर सभी से भाजपा के पक्ष में वोट की अपील की। 

सीएम धामी ने रुद्रपुर में निकाला ऐतिहासिक रोड शो, उमड़ा भारी जनसेलाव।

रोड शो के दौरान सीएम धामी ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर है। कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिल रहा है, यह इस बात का संकेत है कि एक बार फिर निकाय चुनाव में कमल खिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 25 नवंबर को भाजपा की जीत के साथ नया सवेरा होगा। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर में भाजपा का मेयर बनने से विकास की रफ्तार और तेज होगी। रुद्रपुर के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। सीएम धामी ने कहा कि भाजपा हमेशा विकास की पक्षधर रही है। जिस तरह से प्रधानमंत्री का लगाव उत्तराखण्ड से है उसी तरह मेरा भी गृह जनपद होने के कारण जिला मुख्यालय रुद्रपुर से विशेष लगाव है। इस बार रुद्रपुर की जनता को हमने विकास शर्मा के रूप में युवा कर्मठ संघर्षशील प्रत्याशी दिया है। विकास शर्मा जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतरेंगे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा चुनाव में भ्रम फैलाने का काम करती है। कांग्रेस की भ्रम की राजनीति को जनता अच्छी तरह जानती है। उन्होंने कहा कि नजूल जो कि यहां का चालीस साल पुराना मुद्दा था इसका समाधान हमारी सरकार ने ही निकाला है। आज इस मुद्दे पर भी कांग्रेस ओछी राजनीति कर रही है। 

सीएम धामी ने रुद्रपुर में निकाला ऐतिहासिक रोड शो, उमड़ा भारी जनसेलाव।

सीएम धामी ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि बार पूरे प्रदेश की जनता डबल इंजन की सरकार को ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएगी। सीएम धामी ने उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान हेतु हमारी सरकार संकल्पित होकर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर चलते हुए भारत को समृद्धि की उंचाईयों तक पहुंचाया है। उत्तराखण्ड सरकार भी प्रदेश को विकास की नई उंचाईयों तक ले जाने के लिए प्रयास कर रही है। सरकार योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए काम कर रही है। हर क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई जा रही है। विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को देने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार की योजनाओं से आज प्रदेश में लोगों का जीवन स्तर सुधरा है। रोजगार के नये अवसर लगातार सृजित किये जा रहे हैं। युवाओं को रोजगार देने में हम अग्रणी राज्य के रूप में उभरे हैं।

सीएम धामी ने रुद्रपुर में निकाला ऐतिहासिक रोड शो, उमड़ा भारी जनसेलाव।

हमारी सरकार ने राज्य में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिये हैं, जिन्हें पूर्व की सरकारों ने ठण्डे बस्ते में डाल रखा था। इसी माह हम समान नागरिक संहिता को लागू करने जा रहे हैं। हमारी प्राथमिकता केवल घोषणाएं करना नहीं बल्कि घोषणाओं को धरातल पर उतारना है। इसके लिए केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार के बाद नगर निगमों और निकायों में भी भाजपा की सरकार बनना जरूरी है। इस बार के चुनाव में एक ओर भाजपा की सरकार है जो संकल्प को पूरा करती है और अपना रिपोर्ट कार्ड भी जनता के सामने रखती है, दूसरी ओर कांग्रेस है जो हमेशा कागजों पर योजनाएं बनाकर जनता की गाढ़ी कमाई से अपनी तिजोरियां भरने का काम करती आयी है। सीएम धामी ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनाओ मैं वादा करता हूं कि विकास में कोई कमी नहीं आने दूंगा। 

सीएम धामी ने रुद्रपुर में निकाला ऐतिहासिक रोड शो, उमड़ा भारी जनसेलाव।

रोड शो भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पुष्कर सिंह काला, दीपक मेहरा पूर्व मेयर  रामपाल सिंह तरूण दत्ता, भारत भूषण चुघ, अमित नारंग क के दास, ललित मिगलानी  हिमांशु शुक्ला, गजेन्द्र प्रजापति, सुनील ठुकराल, धर्म सिंह कोली, अनिल चौहान, धीरेन्द्र मिश्रा, उपेन्द्र चौध्री, प्रीत ग्रोवर, सुरेश कोली,  , प्रमोद शर्मा सहित हजारों भाजपाई शामिल थे। 

ख़बर शेयर करें -
Tags: भाजपा रैली

Post navigation

Previous आख़िरकार पकड़ा गया महिला को निवाला बनाने वाला ओखलढुंगा क्षेत्र का टाइगर।
Next भाजपा प्रत्याशी विकास के लिए महिला मोर्चा ने मोर्चा संभाला, भाजपा को वोट देने की अपील 
  • Latest
  • Popular
  • शिमला में हुई चोरी प्रकरण में ऊधमसिंहनगर पुलिस व हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 04 आबकारी कर्मी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    शिमला में हुई चोरी प्रकरण में ऊधमसिंहनगर पुलिस व हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 04 आबकारी कर्मी गिरफ्तार।

    • उत्तराखण्ड

    किच्छा नगर निकाय चुनाव क़ो लेकर स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।

  • शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

  • विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • रुद्रपुर

    विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।

  • 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखण्ड

    720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • शिमला में हुई चोरी प्रकरण में ऊधमसिंहनगर पुलिस व हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 04 आबकारी कर्मी गिरफ्तार।
  • किच्छा नगर निकाय चुनाव क़ो लेकर स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।
  • शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub