Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • क्राइम
  • देश विदेश
  • रुद्रपुर

पिता बना जल्लाद, बेटे को उतारा मौत के घाट।

Mumtyaz Ahmad April 16, 2025
ख़बर शेयर करें -
पिता बना जल्लाद, बेटे को उतारा मौत के घाट।

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर में एक ऐसी हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसे सुन कर हर किसी के होश उड़ सकते हैं। एक कलयुगी पिता की ऐसी हैवानियत सामने आई जहाँ अपने ही 15 वर्ष पुत्र को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर इस सनसनी बरदात का खुलासा करते हुए आरोपी पिता को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। इस कलयुगी पिता ने अपने ही पुत्र को मात्र 10 हजार रुपये के चोरी करने के आरोप में मौत के घाट उतारा है।

पिता बना जल्लाद, बेटे को उतारा मौत के घाट।

आपजो बता दें कि ऊधम सिंह नगर के पंतनगर थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग का शव मिलने से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने cctv और सर्विलेंस के माध्यम से 24 घंटे में मामले का खुलासा कर दिया। 15 वर्षीय अंकित हत्या कांड की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे सुलझा दी है। अंकित की हत्या के मामले में थाना पुलिस ने उसी के पिता को गिरफ्तार किया है। दरअसल कल दोपहर को आनंदपुर जाने वाली सड़क किनारे सिडकुल के पास खाली मैदान से ट्रांजिट कैंप निवासी अंकित का शव बरामद हुआ था। मृतक का गला दबा कर हत्या की गई थी। साथ ही चेहरे में भी चोट के निशान मिले थे। पुलिस पूछताछ में मृतक के पिता देवदत्त गंगवार ने बताया कि वह सुबह बेटे अंकित को स्कूल छोड़ ड्यूटी चला गया था। लेकिन साढ़े दस बजे अंकित के फुफेरे भाई पर अज्ञात नंबर से काल आया कि अंकित का शव सिडकुल क्षेत्र स्थित खाली मैदान पर पड़ा हुआ है। सूचना पर परिजन सहित पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया तो टीम को अहम सुराग हाथ लगे। जिसके बाद टीम ने मृतक के पिता को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की तो वह टूट गया और अंकित की हत्या करना काबुल किया। आरोपी ने बताया कि वह अंकित की चोरी और शैतानियों से परेशान हो गया था। कुछ दिन पूर्व ही उसके द्वारा 10 हजार रुपए चुराए थे। आरोपी को थाना पुलिस कोर्ट में पेश करने जा रही है। बाइट – निहारिका तोमर ( एसपी क्राइम)Transcript :- क्षेत्राधिकारी पन्तनगर के नेतृत्व मे थाना पन्तनगर, थाना ट्राजिट कैम्प एवं थाना दिनेशपुर की 05 टीमो का गठन किया गया, जिन्हे टेक्नीकल सर्विलांस, मैनवल सर्विलांस एवं पूछताछ का कार्य दिया गया। सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन पर मृतक का अपने पिता देवीदत्त गंगवार के साथ स्कूल न जाकर घटनास्थल की ओर जाना पाया गया। बयानो मे भिन्नता एवं सीसीटीवी फुटेज से संदेह होने पर मृतक के पिता देवीदत्त व अन्य गवाह अभिषेक ( मृतक की बुआ की बेटा) को विस्तृत पूछताछ हेतु थाने लाया गया। पूछताछ के दौरान मृतक के पिता देवीदत्त के द्वारा यह बताया कि वह विगत चार वर्ष से आजाद नगर थाना ट्राजिट कैम्प मे अपने परिवार के साथ निवास कर रहा है, उसके परिवार मे पत्नी आरती देवी व दो बेटे है, जिसमे से बडे पुत्र अंकित गंगवार की आज मृत्यु हो गयी तथा दूसरा बेटे लक्ष्य की उम्र 08 वर्ष है। देवीदत्त गंगवार द्वारा बताया गया कि वह देवछाया कम्पनी सिडकुल मे काम करता है तथा महिने का लगभग 18 हजार रुपये कमाता है। उसका बडा बेटा अंकित अक्सर घर मे रखे पैसे चोरी कर लिया करता था, जिसको लेकर वह अक्सर घर मे अपने बेटे अंकित को डाटता व पीटता रहता था। मृतक के पिता द्वारा बताया कि दिनांक 12अप्रेल को अंकित अपनी मां के साथ अपने गांव तह0 बीसलपुर थाना बरखेडा जिला पीलीभीत उ0प्र0 से लौटा और आने के बाद अंकित द्वारा घर मे रखे 10 हजार रुपये चुरा लिये गये जिसे लेकर घटना की सुबह दिनांक 15 अप्रेल को घर मे लडाई हुई और मृतक के पिता देवीदत्त द्वारा मृतक को पीटा भी गया। इसके उपरान्त मृतक के पिता देवीदत्त गंगवार द्वारा अंकित की हत्या करने की योजना बनाई गई । योजना के तहत वह अंकित और अपने छोटे बेटे को सुबह स्कूल छोडने के लिये घर से निकला , अपने छोटे बेटे को स्कूल छोडने के बाद अंकित को घटनास्थल की ओर ले गया, वहां पहुचने के बाद लकडी इक्ट्टठा करने के बहाने अंकित से उसके द्वारा पहनी कमीज उतरवायी और उस कमीज को अंकित के गले मे बाँध कर, कस कर उसकी हत्या कर दी गयी । घटना कारित करने के बाद आरोपी देवीदत्त गंगवार अपनी कम्पनी मे आया तथा अपने सहकर्मी का मोबाईल लेकर भतीजे अभिषेक के नम्बर पर काल किया, फोन पर आवाज बदल कर अभिषेक को बताया कि तेरा भाई अंकित रिद्धि सिद्धी कम्पनी के पीछे बेहोश पडा है। उक्त सूचना प्राप्त होने पर अभिषेक व अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुचे जहां पर आने के बाद उसके द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी ।

ख़बर शेयर करें -
Tags: क्राइम

Post navigation

Previous हल्द्वानी में यहां मंदिर से मूर्तियां चुरा ले गये चोर
Next हल्द्वानी में यहां गड़बड़ी पर पटवारी सस्पेंड
  • Latest
  • Popular
  • काशीपुर पुलिस ने साईं मंदिर में हुई चोरी का किया खुलासा, 01आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    काशीपुर पुलिस ने साईं मंदिर में हुई चोरी का किया खुलासा, 01आरोपी गिरफ्तार।

  • दिनेशपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच रुकवाया बाल विवाह, बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    दिनेशपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच रुकवाया बाल विवाह, बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज।

  • कृषि क्षेत्र को मजबूती,किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, मंडी परिसरों में बनेंगे हाईटैक शौचालय व 366 नए संपर्क मार्ग।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध

    कृषि क्षेत्र को मजबूती,किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, मंडी परिसरों में बनेंगे हाईटैक शौचालय व 366 नए संपर्क मार्ग।

  • चौकी इंचार्ज मनोज कुमार तोमर ने टीम के साथ चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय

    चौकी इंचार्ज मनोज कुमार तोमर ने टीम के साथ चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान।

  • मतदाता सूची को त्रुटिरहित व मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत 20 से 27 नवम्बर तक एक सप्ताह का चलेगा विशेष अभियान।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    मतदाता सूची को त्रुटिरहित व मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत 20 से 27 नवम्बर तक एक सप्ताह का चलेगा विशेष अभियान।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।

  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • काशीपुर पुलिस ने साईं मंदिर में हुई चोरी का किया खुलासा, 01आरोपी गिरफ्तार।
  • दिनेशपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच रुकवाया बाल विवाह, बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज।
  • कृषि क्षेत्र को मजबूती,किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, मंडी परिसरों में बनेंगे हाईटैक शौचालय व 366 नए संपर्क मार्ग।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub