Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • रुद्रपुर

पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन ने उत्तराखंड में डीजल बिक्री लाइसेंस प्रथा समाप्त करने की उठाई मांग।

Mumtyaz Ahmad July 20, 2021
ख़बर शेयर करें -

मामले से संबंधित मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन विधायक राजेश शुक्ला को प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा, कहा कि देश के आधे से ज्यादा राज्यों में डीजल बिक्री लाइसेंस प्रथा हो चुकी है समाप्त।

किच्छा। स्थानीय विधायक राजेश शुक्ला से उत्तराखंड पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष गोपाल कृष्ण अग्रवाल के साथ मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा। 

पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन ने उत्तराखंड में डीजल बिक्री लाइसेंस प्रथा समाप्त करने की उठाई मांग।

विधायक शुक्ला को मांग पत्र देने के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि उत्तराखंड राज्य में पेट्रोल पंपों पर डीजल बिक्री लाइसेंस की प्रथा है जो देश के अन्य राज्यों में नहीं है। कहा कि भारत सरकार वर्ष 2010 में तेल विपणन कंपनियों को पूरी तरह नियंत्रण मुक्त कर चुकी है, पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति व बिक्री पर पूरी तरह से संबंधित तेल कंपनियों का नियंत्रण होता है तथा गुणवत्ता, सेलिंग, सुरक्षा,उपलब्ध निशुल्क सेवा आदि की चेकिंग पेट्रोलियम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा समय-समय पर जारी मार्केटिंग गाइडलाइन के अनुरूप ही करने के लिए सिर्फ तेल कंपनियों के अधिकारियों को अधिकृत किया गया है। प्रदेश के लगभग सभी पेट्रोल पंप ऑटोमेटेड हो चुके हैं जिससे टैंकों में तेल खाली होने से लेकर बिक्री व गुणवत्ता, दैनिक भाव, सुरक्षा व्यवस्था ऑटो ट्रांसमिशन सिस्टम से होता है जो की पूरी तरह से तेल कंपनियों के नियंत्रण में है। पिछले लगभग 25 वर्षों से कभी बाजार में डीजल की किल्लत नहीं हुई है तथा डीजल खुले बाजार में काफी प्रतिस्पर्धा से बिक रहा है, पिछले लगभग 25 वर्षों से डीजल की कालाबाजारी, मिलावट जैसी कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई। मात्रा जैसी शिकायत चेकिंग के लिए अलग से विधिक माप विज्ञान विभाग है, पेट्रोल, मोबिल आयल, सीएनजी व एलपीजी आदि पेट्रोलियम पदार्थों पर भी कोई भी बिक्री लाइसेंस नहीं है। देश के आधे से ज्यादा राज्यों में डीजल बिक्री लाइसेंस प्रथा समाप्त हो चुकी है। उक्त सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड राज्य में भी डीजल बिक्री लाइसेंस होने का कोई औचित्य नहीं है, देश के अन्य राज्यों की भांति उत्तराखंड राज्य में भी डीजल बिक्री लाइसेंस प्रथा समाप्त करने हेतु आवश्यक कार्यवाही का निवेदन किया। विधायक राजेश शुक्ला ने उत्तराखंड पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि आगामी 23 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जिला मुख्यालय आगमन पर वह प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत कराकर समाधान कराएंगे। प्रतिनिधिमंडल में गोपाल कृष्ण अग्रवाल, विजय भूषण गर्ग, राज पपनेजा,सुरेंद्र गांधी,अखिलेश मिश्रा आदि मौजूद थे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: को सौपा ज्ञापन ज्ञापन पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन मुख्यमंत्री विधायक राजेश शुक्ला

Post navigation

Previous ओलम्पिक गेम टोक्यो में देश का मान सम्मान बढ़ाएंगे खिलाड़ी मनोज : भारत भूषण चुघ
Next कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव सिंह ने गौला नदी का किया निरीक्षण, लोगो की सुनी समस्याएं।
  • Latest
  • Popular
  • किच्छा व सिरौली कला नगर पालिका में मतदान जारी, वोटरों में भारी उत्साह।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राजनीति

    किच्छा व सिरौली कला नगर पालिका में मतदान जारी, वोटरों में भारी उत्साह।

  • शिमला में हुई चोरी प्रकरण में ऊधमसिंहनगर पुलिस व हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 04 आबकारी कर्मी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    शिमला में हुई चोरी प्रकरण में ऊधमसिंहनगर पुलिस व हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 04 आबकारी कर्मी गिरफ्तार।

    • उत्तराखण्ड

    किच्छा नगर निकाय चुनाव क़ो लेकर स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।

  • शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

  • विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • रुद्रपुर

    विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • किच्छा व सिरौली कला नगर पालिका में मतदान जारी, वोटरों में भारी उत्साह।
  • शिमला में हुई चोरी प्रकरण में ऊधमसिंहनगर पुलिस व हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 04 आबकारी कर्मी गिरफ्तार।
  • किच्छा नगर निकाय चुनाव क़ो लेकर स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub