Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • क्राइम
  • देश विदेश
  • राष्ट्रीय

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने की मासिक अपराध समीक्षा बैठक।

Mumtyaz Ahmad August 19, 2025
ख़बर शेयर करें -

➡️ *अपराधियों व नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश*

➡️ *उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित*

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने की मासिक अपराध समीक्षा बैठक।

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री मणिकांत मिश्रा ने रविवार को पुलिस लाइन रुद्रपुर के सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी, सर्किल अधिकारी और अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। बैठक में कानून-व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा करते हुए एसएसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को अपराध नियंत्रण को लेकर कई सख्त निर्देश दिए।*अपराधियों पर कसा जाएगा शिकंजा*➡️ बैठक के दौरान एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जनपद में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सर्किल प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र की चौकियों और थानों की नियमित चेकिंग करने और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने को कहा।विवेचकों को लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने और न्यायालय से जारी वारंटों की समयबद्ध तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

*नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती*

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने की मासिक अपराध समीक्षा बैठक।

➡️ एसएसपी ने कहा कि अवैध नशा और नशा तस्करी समाज के लिए गंभीर खतरा है। ऐसे मामलों में शिथिलता किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि संवेदनशील स्थानों पर नियमित चेकिंग करें और नशे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों पर कठोरतम कार्रवाई करें।➡️ उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों और शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और इनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

*महिला और बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता*

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने की मासिक अपराध समीक्षा बैठक।

➡️ एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बैठक में स्पष्ट किया कि महिला एवं बच्चों से जुड़े मामलों पर तुरंत संज्ञान लिया जाए। पीड़ितों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना पुलिस की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसे मामलों में किसी थाना/चौकी प्रभारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।*यातायात व्यवस्था को लेकर निर्देश*➡️ सीपीयू को यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने कहा कि बिना हेलमेट वाहन चालकों, ट्रिपलिंग करने वालों, रेट्रो साइलेंसर और काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा और सड़क अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है।

*शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और रात्रि गश्त*➡️

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने की मासिक अपराध समीक्षा बैठक।

एसएसपी ने पीड़ितों व शिकायतकर्ताओं की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए।इसके साथ ही अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया।*पुलिसकर्मियों का सम्मान और हौसला अफजाई*➡️ बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाना बेहद जरूरी है। वहीं, कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी गई।*तकनीकी दक्षता और सीसीटीवी मॉनिटरिंग*➡️ एसएसपी ने सभी थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय करने और उनकी 24 घंटे मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने में तकनीकी साधनों का प्रयोग बेहद महत्वपूर्ण है।इसके अलावा, पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित विभिन्न पोर्टलों की जानकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से दी गई।*पुलिसकर्मियों की समस्याओं का निस्तारण*➡️ बैठक के दौरान एसएसपी ने अधिकारियों व कर्मचारियों की निजी व पारिवारिक समस्याओं की जानकारी भी ली और मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि पुलिस बल तभी पूरी क्षमता से काम कर सकता है जब उसके जवानों का मनोबल ऊंचा हो और उनका परिवार सुरक्षित एवं संतुष्ट हो।

ख़बर शेयर करें -
Tags: बैठक

Post navigation

Previous दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष – सात लोग हुए घायल – सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल।
Next एसएसपी ऊधम सिंह नगर ने 08 दरोगाओ के किये तबादले।
  • Latest
  • Popular
    • उत्तराखण्ड

    किच्छा नगर निकाय चुनाव क़ो लेकर स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।

  • शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

  • विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • रुद्रपुर

    विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।

  • 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखण्ड

    720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • 18 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    18 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • किच्छा नगर निकाय चुनाव क़ो लेकर स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।
  • शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।
  • विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub