Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • राष्ट्रीय
  • रुद्रपुर

एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से कट्टरपंथी एवं राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त एक व्यक्ति गिरफ्तार।

Mumtyaz Ahmad June 18, 2026
ख़बर शेयर करें -
एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से कट्टरपंथी एवं राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त एक व्यक्ति गिरफ्तार।

*एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से कट्टरपंथी एवं राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त एक व्यक्ति गिरफ्तार*♦️ *उत्तराखण्ड में देश विरोधी गतिविधियो में लिप्त अपराधियों पर एसटीएफ का प्रहार ।*♦️ *एसटीएफ उत्तराखण्ड ने गोपनीय सूचना के आधार पर गदरपुर निवासी व्यक्ति को गिरफ्तार किया* ♦️ *मोबाइल फोन की जांच में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कट्टरपंथी एवं जिहादी विचारधारा से संबंधित समूह, चैट एवं सामग्री मिली।* ♦️ *आरोपी के विरुद्ध बीएनएस एवं आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच जारी है*♦️ *अन्तरराज्यीय देशद्रोही नेटवर्क की संभावना*♦️ *स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड की विशेष टीम द्वारा नेटवर्क से जुड़े सम्भावित लोगो के लिए उत्तर प्रदेश में भी दबिश* *देर रात्रि सर्च अभियान और अभियुक्त द्वारा बताने पर एक इंग्लिश पिस्तौल 5 कारतूस,4 detonator,और 2 AK 47 के कारतूस भी बरामद* *माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” के विजन* तथा पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ के निर्देशन में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने, देश की एकता,अखंडण्ता, संम्प्रभुता व सुरक्षा को प्रभावित करने वालो पर कड़ी नजर रखी जा रही है।इसी क्रम में एसटीएफ उत्तराखण्ड को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर थाना गदरपुर, जनपद उधमसिंहनगर निवासी मो. सलाउद्दीन पुत्र अब्दुल मालिक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। आरोप है कि वह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (इंस्टाग्राम, टेलीग्राम एवं सिग्नल) के माध्यम से युवाओं को प्रभावित कर कट्टरपंथी एवं जिहादी विचारधारा से जोड़ने तथा सामाजिक सौहार्द, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के विरुद्ध गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा था।एसटीएफ टीम द्वारा उसके मोबाइल फोन की जांच के दौरान सिग्नल एवं टेलीग्राम एप पर कई समूहों और चैट्स में कथित रूप से जिहाद, शहादत तथा राष्ट्रविरोधी विचारों से संबंधित सामग्री और संदेश पाए गए। प्रारंभिक जांच में युवाओं को भ्रमित कर उग्र विचारधारा की ओर प्रेरित करने संबंधी गतिविधियों के संकेत मिले हैं।*प्रारम्भिक जांच में आरोपी के सोशल मीडिया नेटवर्क के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय/ट्रांस-बॉर्डर कट्टरपंथी तत्वों से संभावित संपर्कों के संकेत मिले हैं। इन कनेक्शनों की सत्यता एवं दायरे की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच के दौरान चैट्स में हथियार, विस्फोटक सामग्री के सुरक्षित भंडारण एवं उनकी आवाजाही से संबंधित संदिग्ध बातचीत भी सामने आई है, जिसकी तकनीकी एवं फॉरेंसिक जांच की जा रही है। आरोपी द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि कुछ चैट एवं संपर्कों को उसने डिलीट कर दिया था। साथ ही उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी एक व्यक्ति से उसके संपर्क होने की जानकारी भी सामने आई है, जिसकी भूमिका की जांच जारी है। पूछताछ में संवेदनशील जानकारी मिली है*पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि कुछ घटनाओं से प्रभावित होकर उसके भीतर कट्टरपंथी सोच विकसित हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उसके विरुद्ध धारा 152, 61(2) बीएनएस तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66(C) एवं 66(F) के तहत कार्रवाई करते हुए नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है *देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त अपराधी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया गया है, प्रारंभिक पूछताछ और गोपनीय सोर्स से जानकारी में आया है की देश विरोधी गतिविधियों में पाकिस्तान द्वारा मलेशिया से एक व्यक्ति (handler) द्वारा इसको संचालित किया जा रहा था और किसी घटना को अंजाम देने के लिए तैयारी हो रही थी।**सभी अभिसूचना एजेंसी और संबंधित को अवगत करा कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है: एसएसपी, स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड* *एसटीएफ द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति को देश/राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्तता की कोई सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल एसटीएफ को अवगत कराएं। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।*गिरफ्तार अभियुक्त-1.मो0 सलाउद्दीन पुत्र अब्दुल मलिक निवासी मजरासीला गदरपुर जनपद उधमसिंहनगर।STF टीम 1- निरीक्षक विकास चौधरी 2- SI विपिन जोशी 3- SI के 0 जी 0 मठपाल4- HC रवीन्द्र बिष्ट 5- HC महेंद्र giri6- HC सुरेंद्र कंनवाल 7- Const जितेंद्र kumar8- किशन शर्मा ( तक नीकी सहायक)Cyber थाना टीम 1- निरीक्षण धीरेन्द्र पंत 2- ASI दीपक जोशी 3- const उस्मान

ख़बर शेयर करें -
Tags: क्राइम

Post navigation

Previous रामनगर के ग्राम चौपड़ा में महिला पर वन्यजीव का हमला, घायल महिला अस्पताल में भर्ती।
Next अंतर्राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पदक विजेता खिलाड़ियों का विधायक बेहड़ ने किया सम्मानित।
  • Latest
  • Popular
  • विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • रुद्रपुर

    विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।

  • 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखण्ड

    720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • 18 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    18 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • महिला आत्महत्या प्रकरण का खुलासा — आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने एवं आवश्यक साधन उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय

    महिला आत्महत्या प्रकरण का खुलासा — आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने एवं आवश्यक साधन उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।

  • हत्या के प्रयास के मामले में पिछले 08 माह से चल रहा था फरार, थाना दिनेशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    हत्या के प्रयास के मामले में पिछले 08 माह से चल रहा था फरार, थाना दिनेशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।
  • 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
  • 18 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub