Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय
  • रुद्रपुर

ट्रांजिट कैम्प पुलिस पर युवक को अमानवीय तरीके से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक ठुकराल ने पीड़ित परिवार के साथ की एसएसपी से मुलाकात।

Mumtyaz Ahmad June 18, 2026
ख़बर शेयर करें -
ट्रांजिट कैम्प पुलिस पर युवक को अमानवीय तरीके से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक ठुकराल ने पीड़ित परिवार के साथ की एसएसपी से मुलाकात।

रूद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प थाना पुलिस पर एक युवक को प्रतिष्ठान से उठाकर कोतवाली लाने और हिरासत में उसके साथ अमानवीय मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने गुरुवार को पीड़ित परिवार के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा। पूर्व विधायक ठुकराल ने बताया कि रम्पुरा वार्ड नंबर 22 निवासी लक्ष्मी देवी के पुत्र आकाश रूद्रपुर स्थित एक ऑटोमोबाइल कंपनी में कार वॉशिंग का कार्य करता है। आरोप है कि 14 जून को अभिषेक पुत्र मुन्ना सिंह निवासी आनंदपुर, किच्छा अपनी कार धुलवाने के लिए आकाश के पास आया था और शाम को कार लेकर चला गया। इसके कुछ समय बाद ट्रांजिट कैम्प थाना पुलिस आकाश को उसकी दुकान से पूछताछ के नाम पर अपने साथ ले गई।

ट्रांजिट कैम्प पुलिस पर युवक को अमानवीय तरीके से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक ठुकराल ने पीड़ित परिवार के साथ की एसएसपी से मुलाकात।

शिकायत के अनुसार जब परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस से मामला दर्ज होने संबंधी जानकारी मांगी तो उन्हें बताया गया कि अभी कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है तथा केवल पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने परिजनों से कहा कि पूछताछ के बाद युवक को छोड़ दिया जाएगा। आरोप है कि 15 जून की शाम पुलिस ने आकाश को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया, लेकिन अगले दिन 16 जून की सुबह उसे फिर से थाने बुला लिया गया और बिना किसी लिखित कार्रवाई के 17 जून की रात करीब 10.20 बजे दोबारा परिजनों के हवाले किया गया। परिजनों का आरोप है कि जब आकाश घर लौटा तो उसकी हालत बेहद गंभीर थी। वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा था और उसके हाथों तथा पैरों के नाखून प्लास से उखाड़े गए थे। उसकी शारीरिक स्थिति बिगड़ने पर परिजन उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। आरोप है कि वहां आकाश ने बताया कि ट्रांजिट कैम्प थाना और आवास विकास चौकी के पुलिस कर्मियों ने पूरी रात उसके साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए मारपीट की। आरोप है कि उसे बार बार पानी डालकर होश में लाया जाता और फिर पीटा जाता था। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने एसएसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह बेहद गंभीर मामला है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। एसएसपी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान लक्ष्मी देवी, ललित बिष्ट, केरू मंडल सहित पीड़ित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: पुलिस पर मारपीट का आरोप

Post navigation

Previous 21 जून को आयोजित होगी नीट परीक्षा, 05 केंन्द्रो पर 2528 परीक्षार्थी होंगे परीक्षा में शामिल।
Next सिंचाई विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर तारा सिंह के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर।
  • Latest
  • Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छठ घाट पर उगते सूर्य को दिया अर्घ्य।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छठ घाट पर उगते सूर्य को दिया अर्घ्य।

  • छठ घाटों पर पहुंचे महापौर विकास शर्मा, व्रती माताओं-बहनों से मिलकर दी पर्व की शुभकामनाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    छठ घाटों पर पहुंचे महापौर विकास शर्मा, व्रती माताओं-बहनों से मिलकर दी पर्व की शुभकामनाएं।

  • विकास शर्मा बने ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स के प्रदेश अध्यक्ष – राष्ट्रीय स्तर के संगठन ने जताया भरोसा।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    विकास शर्मा बने ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स के प्रदेश अध्यक्ष – राष्ट्रीय स्तर के संगठन ने जताया भरोसा।

  • जिला अस्पताल हत्याकाण्ड में ताबड़तोड़ कार्रवाई,घटना के बाद अब तक मात्र 24 घंटे में 05 अभियुक्त गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    जिला अस्पताल हत्याकाण्ड में ताबड़तोड़ कार्रवाई,घटना के बाद अब तक मात्र 24 घंटे में 05 अभियुक्त गिरफ्तार।

  • जिला अस्पताल हत्याकांड में एसएसपी अजय गणपति का सख्त एक्शन—घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य अभियुक्त विकास कुमार पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    जिला अस्पताल हत्याकांड में एसएसपी अजय गणपति का सख्त एक्शन—घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य अभियुक्त विकास कुमार पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।

  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छठ घाट पर उगते सूर्य को दिया अर्घ्य।
  • छठ घाटों पर पहुंचे महापौर विकास शर्मा, व्रती माताओं-बहनों से मिलकर दी पर्व की शुभकामनाएं।
  • विकास शर्मा बने ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स के प्रदेश अध्यक्ष – राष्ट्रीय स्तर के संगठन ने जताया भरोसा।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub