Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • क्राइम
  • देश विदेश

सिंचाई विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर तारा सिंह के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर।

Mumtyaz Ahmad June 20, 2026
ख़बर शेयर करें -

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति को धरातल पर उतार रहे एसएसपी अजय गणपति*➡️ *नशा तस्करों और अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर लगातार जारी है प्रहार*➡️ *सिंचाई विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर तारा सिंह के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर*➡️ *50 लाख रुपये से अधिक मूल्य की सरकारी भूमि कराई गई मुक्त*➡️ *हिस्ट्रीशीटर/गैंगस्टर तारा सिंह के अवैध पक्के निर्माण एवं एक अवैध धार्मिक संरचना (मजार) को बुलडोजर से किया गया ध्वस्त।*➡️ *डकैती, लूट,अपहरण, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट सहित 27 मुकदमों में नामजद हिस्ट्रीशीटर वर्तमान में जेल में है निरुद्ध* *घटना का विवरण*

सिंचाई विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर तारा सिंह के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर।

नानकमत्ता। मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा जनपद में नशा तस्करों, गैंगस्टरों एवं अन्य आपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार अभियान के अंतर्गत अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों का चिन्हीकरण कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।इसी क्रम में कोतवाली नानकमत्ता पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों की संपत्तियों का चिन्हीकरण किया गया।

सिंचाई विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर तारा सिंह के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर।

जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि कोतवाली नानकमत्ता के हिस्ट्रीशीटर/गैंगस्टर अपराधी तारा सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी डैम बंदा गिधौर तथा उसके परिवारजनों द्वारा नानकसागर बांध स्थित सिंचाई विभाग की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर पक्का निर्माण किया गया था। उक्त स्थान का प्रयोग लंबे समय से अवैध स्मैक, हेरोइन एवं अन्य मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी से संबंधित गतिविधियों के लिए किया जा रहा था।सिंचाई विभाग तथा कोतवाली नानकमत्ता पुलिस द्वारा उक्त अवैध अतिक्रमण का चिन्हीकरण कर नियमानुसार रिपोर्ट सिंचाई विभाग को प्रेषित की गई। सिंचाई विभाग द्वारा संबंधित व्यक्तियों को नोटिस तामील कराते हुए भूमि खाली करने हेतु निर्देशित किया गया।

सिंचाई विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर तारा सिंह के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर।

नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत सिंचाई विभाग द्वारा रिपोर्ट उपजिलाधिकारी खटीमा को प्रेषित की गई, जिसके क्रम में दिनांक 20 जून 2026 को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की गई।आज तहसील प्रशासन, सिंचाई विभाग बरेली, पुलिस बल, पीएसी एवं फायर सर्विस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था के मध्य बुलडोजर की सहायता से अवैध रूप से निर्मित पक्के मकान को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान एक अवैध धार्मिक संरचना (मजार) को भी हटाया गया। संयुक्त अभियान के दौरान अपराधियों के कब्जे से लगभग 02 एकड़ सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 50 लाख रुपये से अधिक है।थाना क्षेत्र के अन्य अपराधियों द्वारा अर्जित अवैध संपत्तियों का भी परीक्षण एवं सत्यापन किया जा रहा है तथा भविष्य में भी ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।*आपराधिक इतिहास*1- तारा सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह उर्फ दयाल सिंह निवासी डैम बंदे के पास ग्राम गिधौर, कोतवाली नानकमत्ता1. FIR No. 172/2001 धारा 395/397 IPC2. FIR No. 187/2001 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट3. FIR No. 194/2001 धारा 307 IPC4. FIR No. 195/2001 धारा 25 आर्म्स एक्ट5. FIR No. 346/2001 धारा 392/411 IPC, 26 फॉरेस्ट एक्ट6. FIR No. 398/2002 धारा 379/411 IPC7. FIR No. 509/2002 धारा 25 आर्म्स एक्ट8. FIR No. 492/2002 धारा 110G CrPC9. FIR No. 17/2003 धारा 394/411 IPC10. FIR No. 106/2003 धारा 393 IPC11. FIR No. 314/2002 धारा 382/341/148/34 IPC12. FIR No. 226/2002 धारा 392/411 IPC13. FIR No. 272/2003 धारा 364A/506 IPC14. FIR No. 222/2003 धारा 395/397 IPC15. FIR No. 1406/2001 धारा 26 फॉरेस्ट एक्ट16. FIR No. 651/2003 धारा 25 आर्म्स एक्ट17. FIR No. 230/2003 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट18. FIR No. 37/2011 धारा 323/498A/506 IPC19. FIR No. 609/2016 धारा 392/411 IPC20. FIR No. 186/2017 धारा 398/401 IPC21. FIR No. 275/2017 धारा 18/20 NDPS Act22. FIR No. 276/2017 धारा 25 आर्म्स एक्ट23. FIR No. 02/2013 धारा 25 आर्म्स एक्ट24. FIR No. 51/2013 धारा 307/353 IPC25. FIR No. 73/2014 धारा 366 IPC26. FIR No. 276/2021 धारा 8/22/60 NDPS Act27. FIR No. 56/2026 धारा 111/115(2)/127(2)/310(2)/317(3)/351/3(5) BNS2- गुरमीत कौर पत्नी तारा सिंह निवासी ग्राम गिधौर1. FIR No. 18/2022 धारा 8/22/60 NDPS Act2. FIR No. 20/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम3. FIR No. 209/2024 धारा 8/22 NDPS Act4. FIR No. 56/2026 धारा 111/115(2)/127(2)/310(2)/317(3)/351/3(5) BNS3- सुखवन्त सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी ग्राम गिधौर1. FIR No. 49/2012 धारा 60 आबकारी अधिनियम2. FIR No. 44/2014 धारा 60 आबकारी अधिनियम4- राजू उर्फ हरजिन्दर सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी ग्राम गिधौर1. FIR No. 243/2021 धारा 8/22/27 NDPS Act2. FIR No. 52/2022 धारा 8/21 NDPS Act*एसएसपी अजय गणपति का संदेश*”नशा तस्करों, गैंगस्टरों एवं संगठित अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर उन्हें ध्वस्त करने एवं सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जनपद में अपराध एवं नशे के कारोबार के लिए किसी भी स्तर पर कोई स्थान नहीं है, होगी सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही।”

ख़बर शेयर करें -
Tags: क्राइम

Post navigation

Previous ट्रांजिट कैम्प पुलिस पर युवक को अमानवीय तरीके से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक ठुकराल ने पीड़ित परिवार के साथ की एसएसपी से मुलाकात।
Next देश की शिक्षा व्यवस्था बनी वसूली तंत्र: गावा कांग्रेस नेताओं ने कहा-पेपर लीक, महंगी कोचिंग और बेरोजगारी ने युवाओं के सपनों को तोड़ा।
  • Latest
  • Popular
  • विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • रुद्रपुर

    विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।

  • 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखण्ड

    720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • 18 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    18 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • महिला आत्महत्या प्रकरण का खुलासा — आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने एवं आवश्यक साधन उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय

    महिला आत्महत्या प्रकरण का खुलासा — आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने एवं आवश्यक साधन उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।

  • हत्या के प्रयास के मामले में पिछले 08 माह से चल रहा था फरार, थाना दिनेशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    हत्या के प्रयास के मामले में पिछले 08 माह से चल रहा था फरार, थाना दिनेशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।
  • 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
  • 18 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub