पहाड़ के नौजवान युवाओं को नशे की लत लगाने वाले 06 नशा तस्कर चढ़े ऊधम सिंह नगर पुलिस के हत्थे।
*मा0 मुख्यमंत्री के नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान को धरातल पर उतारती ऊधम सिंह नगर पुलिस, एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में नशा तस्करों पर करारा प्रहार।**पहाड़ के नौजवान युवाओं को नशे की लत लगाने वाले 06 नशा तस्कर चढ़े ऊधम सिंह नगर पुलिस के हत्थे।**बरेली से सस्ते दाम में नशीली सामग्री ले जाकर अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और नैनीताल के युवाओं को बना रहे थे नशेड़ी।**पुलभट्टा थाने से पूर्व में गिरफ्तार नशा तस्कर से पूछताछ, व्हाट्स चैट और कॉल डिटेल से प्राप्त जानकारी के आधार पर की गई नशा तस्करों पर कार्यवाही।* *बहेड़ी से लेकर जनपद पिथौरागढ़ के झुलाघाट तक ड्रग सप्लायरों की चेन ध्वस्त करने में कामयाब हुई उधम सिंह नगर पुलिस* *

रुद्रपुर। थाना पुलभट्टा, जनपद ऊधम सिंह नगर* दिनांक 30 सितंबर 2026 को थाना पुलभट्टा पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को उसकी कार स्विफ्ट डिज़ायर सहित बहेड़ी और जनपद उधम सिंह नगर के बॉर्डर पर संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया था । पूछताछ में उसकी पहचान सद्दाम हुसैन, उम्र लगभग 25 वर्ष, पुत्र मकसूद अहमद, निवासी मोहल्ला इस्लाम नगर, वार्ड नं. 08, थाना हेडी, जिला बरेली के रूप में हुई।पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से नीले रंग के बैग में रखे 06 गत्ते के डिब्बों में कुल 150 प्रतिबंधित BUPRENORPHINE INJECTION I.P. 0.3 mg/ml (2 ml Ampoule) बरामद किये और कब्ज़े से के दो मोबाइल फोन एवं ₹3,500 नकद भी बरामद हुए थे। उक्त प्रकरण में NDPS Act की धारा 8/22/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । **जांच के दौरान प्रकाश में आया कि पकड़ा गया सद्दाम हुसैन बहेड़ी जनपद बरेली का कुख्यात नशा तस्कर है और बहेडी थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है* । *उस पर जनपद बरेली में नशा तस्करी के कई अभियोग पंजीकृत हैं और वह वर्ष 2017 में पुलभट्टा थाने से नशा तस्करी में जेल भी जा चुका* है। *अभियुक्त सद्दाम हुसैन का आपराधिक इतिहास*1-एफआईआर न0- 131/19 धारा 4/25 आयुध अधि0 थाना बहेडी जिला बरेली2-एफआईआर न0- 588/22 धारा 8/21एनडीपीएस एक्ट थाना बहेडी जिला बरेली3- एफआईआर न0- 1102/25 धारा 8/21एनडीपीएस एक्ट थाना बहेडी जिला बरेली4- एफआईआर न0- 221/17 धारा 8/21एनडीपीएस एक्ट थाना पुलभट्टा जिला उधम सिंह नगर5- एफआईआर न0- 153/26 धारा 8/21एनडीपीएस एक्ट थाना पुलभट्टा जिला उधम सिंह नगर *अभियुक्त सद्दाम हुसैन बहेड़ी थाने का हिस्ट्री सीटर भी है* *उक्त घटना का संज्ञान श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्वयं लिया गया तथा अभियुक्त सद्दाम हुसैन से बरामद नशीले इंजेक्शनों व स्मैक की सप्लाई एवं संभावित नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की गई और उसके मोबाइल फोन में कथित रूप से नशीले पदार्थों के संबंध में कुछ WhatsApp चैट भी पाई गईं और कॉल डिटेल पाई गई जो जनपद नैनीताल अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के नशा सप्लायरों की थी* । श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर महोदय द्वारा इन नशा तस्करों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही के लिए तत्काल जनपद उधम सिंह नगर की पुलिस टीम का गठन किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश देकर जनपद नैनीताल जनपद अल्मोड़ा तथा जनपद पिथौरागढ़ टीम को रवाना किया गया। टीम द्वारा जनपद नैनीताल जनपद अल्मोड़ा और जनपद पिथौरागढ़ में जाकर इन नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करते इनकी गिरफ्तारी करने के लिए और नशा तस्करी के इनके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए जाल बिछाया और कुल 6 नशा तस्करों को अंतर्गत धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। *टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्त व उनसे की गई पूछताछ का विवरण* *1-अक्षय पुत्र शेर सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी पूर्वी पोखर खाली थाना अल्मोड़ा।*अक्षय ने पूछताछ पर बताया कि शासकीय स्कूल एडम्स इण्टर कॉलेज अल्मोड़ा में क्लर्क हूँ, मेरी माता वहां टीचर थी, पिता जी एक्स आर्मी सूबेदार से रिटायर्ड है । मैंने ग्रेजुएशन किया है । शादी हो गयी है, एक बेटी है 06 साल की । मैं स्मैक पीता हूँ, लगभग 2-3 सालों से पीता हूँ, मैं बहेडी से स्मैक वसीम उर्फ सद्दाम से खरीदकर लाता हूँ । मैं अल्मोडा से बहेडी स्मैक लेने बस से आता हूँ और हर बार करीब 10 ग्राम स्मैक लेके आता हूँ । यह मेरा लगभग दो हफ्ते तक चल जाता है । इसमें से कुछ स्मैक में अन्य नशेडियों को भी बेचता हूँ, जिससे थोड़ा बहुत पैसा बचने पर अगली बार स्मैक लेने में फायदा हो जाता है । इसका नाम जनपद अल्मोड़ा के प्रमुख नशा तस्करों में से एक है। ये 8 ग्राम स्मैक की बरामदगी में अल्मोड़ा कोतवाली से वर्ष 2025 में जेल गया है । *अभियुक्त अक्षय का आपराधिक इतिहास*1-एफआईआर न0- 63/25 धारा 8/21एनडीपीएस एक्ट थाना अल्मोडा जिला अल्मोडा*2-सौरभ पुत्र मदनलाल उम्र 32 वर्ष निवासी दमुंआडूगा हल्द्वानी७ नैनीताल।*ये थाना काठगोदाम नैनीताल के दमुआदुंगा में मेडिकल स्टोर चलाता है और दुकान से ही स्मैक बेचने का काम करता है। वर्ष 2021 में 6 ग्राम स्मैक की बरामदगी में अल्मोड़ा कोतवाली से जेल गया है। पूछताछ पर बताया कि मैं उपरोक्त पता गंगोलीहाट का रहने वाला हूं वर्तमान में मैने दमुवाढुंगा में घर बना लिया है मैं अपनी पत्नी व बच्चो के साथ दमुवाढुंगा में रहता हूं । मेरी पनचक्की चौराहे पर दिविशा मेडीकोज है । 4-5 साल पहले मुझे स्मैक पीने की आदत हो गयी थी काफी समय तक मैने स्मैक पी । उस समय पर हल्द्वानी में ही कुछ नशेडी मुझे पीने के लिए दे देते थे । नशे का आदि होने पर मैं अल्मोडा के पियुष व मयुर नाम के लडके जो बहेडी से स्मैक लेकर अल्मोडा हल्द्वानी क्षेत्र में नशे का कारोबार करते है से सम्पर्क में आया जिन्होने मुझे बहेडी के रहने वाले वसीम उर्फ सद्दाम हुसैन का नम्बर दिया था । इसका नम्बर मोबाइल में सेव है मैं इससे काल कर बात करता था । मैं पहले स्मैक का नशा करता था तो नशे की लत के कारण स्मैक बेचने का काम भी करने लगा। मैं लोधिया बेरियर अल्मोडा से 4-5 साल पहले स्मैक में जेल गया हूं । जब मेरा अल्मोडा में केस चल रहा था तब मै इससे मिला और तब से जानता हूं। स्मैक लाकर स्मैक का नशा करने वालो को बेचता था कभी कभी नशे के इन्जेक्शन भी लेता था । मैं उसके वाट्स एप पर वाईस काल व मैजेस करके स्मैक व इन्जेक्सन लेने हेतु सम्पर्क करता था । लास्ट टाईम मेरी इससे एक माह 20-25 दिन पहले (अगस्त या सितम्बर) बात हुई । *सौरभ का आपराधिक इतिहास*1-एफआईआर न0- 72/21 धारा 8/21एनडीपीएस एक्ट थाना अलमोडा जिला अल्मोडा*3-पीयूष पुत्र महिपाल सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी इंदिरा कॉलोनी थाना अल्मोड़ा जिला अल्मोड़ा* ।पीयूष का नाम भी पहाड़ी जनपदों के प्रमुख नशा तस्करों में से एक है और यह स्मैक पीने का भी आदि है। ये वर्ष 2023 में 5: 50 ग्राम स्मैक में कोतवाली अल्मोड़ा से जेल गया है । ये 2022-23 में नोएड़ा कम्पनी में काम करने के लिए गया था, वहां एक महीने रहा, स्मैक का नशा करता था तो कम्पनी में दौरा पड़ा तो कम्पनी में जाँब छोड़ दी । वापस घर आ गया । इसने बताया कि मैं स्मैक का नशा करता हूँ वर्ष 2021-22 से स्मैक पीना शुरू कर दिया था, साथी लोगों में एक मयूर जो अल्मोड़ा बाजार में रहता है ने मुझे स्मैक पिलायी थी, धीरे धीरे करके स्मैक पीने लगा, और बाद में अपना खर्चा चलाने के लिए नशेडियो को स्मैक बेचता था, और जो पैसा निकलता था उससे मेरा अपना खर्चा चल जाता था । मैने मयूर से कहा था कि कोई स्मैक बेचने वाले से मिला दे, उसका नम्बर दे दे तो मयूर ने मुझे बहेडी के मुस्ताक का नम्बर दिया था, उसका नाम Mustaq Bhai Bh के नाम से सेव है।उसने मुझे कहा कि व्हाट्सएप्प काँल ही करना तभी उठायेगा तो मैने उसे व्हाट्सएप्प काँल की और स्मैक देने को कहा तो उसने कहा कि ले जाना । मैं बस से बहेडी गया, बहेडी में रोडवेज बस स्टेशन के पास गया, वहां काँल करने पर उसके लड़के आये और उन्होने मुझे 2500 रू प्रति ग्राम के हिसाब से 3 ग्राम स्मैक दी । फिर मैं स्मैक लेकर वापस घर आ गया । मुस्ताक, सद्दाम हुसैन का रिश्तेदार है मुस्ताक के जेल जाने के बाद फिर मैंने सद्दाम से स्मैक लेनी शुरू कर दी । फिर कभी मयूर भी स्मैक लेने जाते था तो मैं उनसे ही मंगा लेता था, और घर पर ही पीता था । फिर मुझे आदत सी हो गयी, कभी छोड़ता था तो जब कोई देता था तो फिर पी लेता था । और अपने लिए नशे का खर्चा चलाने के लिए स्मैक को अन्य नशेडियों को बेचता था । मैं कई बार वार मुश्तक और सद्दाम से एक बार में 9-10 ग्राम स्मैक लाया था और कई बार नशे के इंजेक्शन भी लाया था,लास्ट बार लगभग 01 महीने पहले सद्दाम से स्मैक लाया था । *अभियुक्त पीयूष का आपराधिक इतिहास*1-एफआईआर न0- 86/23 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट थाना अल्मोडा जिला अल्मोडा*4-भूपेन्द्र सिंह मेहता पुत्र शंकर सिंह मेहता उम्र 29 वर्ष निवासी गड़ाईगंगोली थाना कोतवाली पिथौरागढ़* ।ये वाइन शॉप पिथौरागढ़ में सेल्समैन का काम करता है । पिता जी वाइन शाँप पार्टनरशिप में है, 02 हप्ते पहले अरविन्द विष्ट पुत्र नामालूम निवासी खोल्टा अल्मोडा जो पहले 2015-16 में गणाई गंगोली से पाँलीटैक्निक करता था और मैं रामनगर से पाँलीटैक्निक करता था, अरविन्द जो मेरे गांव में हमारे घर के पड़ोस में ही रहता था, तब से मैं उसे जानता हूँ, इसके बाद मैं 2020 के आसपास 5-6 महीने अल्मोड़ा में भी रहा, जहां यूके एस.एस.सी की कोचिंग कर रहा था, तब भी मेरा अरविन्द से सम्पर्क था । उसके पिता जी शायद पीडब्लूडी में थे जहां वह सरकारी क्वार्टर में रहता था, अरविन्द अल्मोडा में स्मैक पीने वालों के साथ घूमा करता था, वर्ष 2021-22 के समय से मैने दोस्तों के साथ स्मैक पीना शुरू किया था, तब मैने उससे कहा कि स्मैक सस्ती कहां मिलेगी, अल्मोडा में तो मंहगी देते हैं जो स्मैक अल्मोड़ा में 1000- रू में बेचते थे यहां बहेड़ी में लगभग 250- रू में मिल जाती थी, तो उसने मुझे लगभग एक डेढ़ साल पहले वसीम उर्फ सद्दाम जो बहेडी का रहने वाला है का मो0 नम्बर दिया, उसका नम्बर मेरे फोन में सेव है अरविन्द ने मुझसे कहा कि इस नम्बर से बात करना जो तुझे स्मैक दे देगा, मैने उस नम्बर पर फोन किया और मैं वसीम उर्फ सद्दाम के संपर्क में आ गया। इसके बाद लगभग 8-10 दिन पहले मैने एक बार फिर वसीम उर्फ सद्दाम को व्हाट्सएप्प काँल कर 08 ग्राम स्मैक देने को कहा तो उसने कहा कि बहेडी रोडवेज स्टेशन के पास एलआईसी विल्डिंग के पास आओ, तो मैं अकेले बस से बहेडी गया, वहां पहुंचकर मैने वसीम को कॉल किया तो वसीम ने एलआईसी विल्डिंग के पास बुलाया ,मैं सामने ही एलआईसी विल्डिंग के पास चला गया, थोड़ी देर वाद ही एक लड़का आया और मुझे बाईक में बैठाया और अन्दर गली में ले गया, अन्दर गली में जाकर उसने मुझसे पैसे मांगे तो मैने 2500/- रूपये हिसाब से स्मैक खरीदी। फिर मैं रोडवेज से बस पकडकर सीधे हल्द्ववानी गया । सर मैं 3-4 साल से शौकिया तौर पर पीते पीते मुझे इसकी लत लग गयी । इसके बाद से मैं अपना खर्चा चलाने के लिए स्मैक खरीदकर पीता था और नशेडियों को बेचता भी था । और जो मुनाफा होता था उससे अपना खर्चा चलाता था। 23 सितम्बर को भी मैं वसीम से करीब 10 ग्राम स्मैक 2800 रू प्रति ग्राम के रेट से खरीदकर लाया था ।*5-यशोदा टम्टा पत्नी राजेश कुमार उम्र 54 वर्ष निवासी टम्टा मोहल्ला थाना अल्मोड़ा-*ने हाईस्कूल तक की पढाई दिल्ली से की है पति घर पर ही रहते है पहले गार्ड की नौकरी करते थे। मेरे 03 लडके हैं बडे का नाम अवधेश टम्टा उम्र 29 वर्ष , मिहीर टम्टा उम्र 26 वर्ष, हिमाशु टम्टा 24 वर्ष है । बडा लडका अवधेश वर्तमान में पिछले तीन महीने से अल्मोडा से स्मैक के केस में जेल मे है । दूसरा मिहीर टम्टा भी स्मैक का नसे का आदी है जो जेल भी गया है, मेरी हल्द्वानी में कास्मेटिक की दुकान है । मैं नशा नही करती हूं । मैं NGO में भी कार्य करती थी मैं लडको से मजबूर थी मेरे दोनो लडके स्मैक व इन्जेक्शन के नशे के काफी आदी हो गये थे जिस कारण मेरा बडा लडका अवधेश टम्टा 04 बार जेल भी गया है । मिहिर भी 01 बार जेल गया है । जब मेरे लडके जेल चले गये तो पैसे की कमी व उनका केस मे होने वाले खर्चे के चलते मुझे परेशानी होने लगी । इस बीच मेरे लड़के ने मेरा वसीम उर्फ सद्दाम हुसैन जो बहेड़ी का रहने वाला था से सम्पर्क कराया था । जब मैं वसीम उर्फ सद्दाम के सम्पर्क में आयी तो इस व्यक्ति से लगातार स्मैक व नशे के इन्जेक्शन आदि बहेडी से खरीदकर लाने लगी । मैं सद्दाम को काफी समय से जानती हूं जो बहेडी का रहने वाला है और स्मैक व नशे के इन्जेक्शन बेचने का भारी भरकम कारोबार करता है । सर मैं पिछले कुछ सालो से नशे के इस कारोबार को कर रही हूं । साहब मुझसे गलती हो गयी माफ कर दो । इन्ही दोनो लडको के केस निपटाने के खर्च चलाने के चक्कर में मैं भी नशे का कारोबार करने लगी । मैं स्मैक लाकर अपने बेटे को देती थी और वह ही सप्लाई करता था, कभी कबार में दुकान पर बैठी थी तो मैं भी स्मैक दे देती थी । सद्दाम बहेडी में ही रोडवेज स्टेशन के पास मुझे स्मैक व नशे के इन्जेक्शन देकर जाता था । इसी से मेरी फोन पर बात होती थी तथा वाट्स एप चैट व काल होती थी । जो माल मैं वसीम से खरीदकर लाती थी उसे छोटी छोटी मात्रा में मैं हल्द्वानी व अल्मोडा शहर में नशेडियो को बेचती थी ।*यशोदा टम्टा के दोनों बेटों का जो प्रकाश में आये है का अपराधी इतिहास*➡️ *अवधेश टम्टा पुत्र राजेश कुमार पर कोतवाली अल्मोडा पर निम्न मुकदमे दर्ज है।*1-एफआईआर न0- 44/23 धारा 380/411 आईपीसी थाना अल्मोडा जिला अल्मोडा2-एफआईआर न0- 78/23 धारा 392/457/411 आईपीसी थाना अल्मोडा जिला अल्मोडा3-एफआईआर न0- 133/23 धारा 380/411 आईपीसी थाना अल्मोडा जिला अल्मोडा4-एफआईआर न0- 83/23 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट थाना अल्मोडा5-एफआईआर न0- 106/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना अल्मोडावर्तमान में जेल में है। ➡️ *मिहिर टम्टा पुत्र राजेश कुमार पर कोतवाली अल्मोडा पर*1-एफआईआर न0- 32/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना भवाली जिला नैनीताल*6-रवि थापा पुत्र राम सिंह थापा उम्र 31 वर्ष निवासी झूला घाट पिथौरागढ़*। —- ने पूछताछ में बताया कि मैं उपरोक्त पते का निवासी हूँ, मैंने इण्टर तक की पढाई की है जिसके बाद वर्ष 2016 में देहरादून होटल मैनेजमैंट का कोर्स पूरा किया है, फिर दिल्ली में होटल में जांब करी । पिता जी की झूलाघाट बाजार में जनरल स्टोर और कपड़े की दुकान है । वही काम किया । पिता जी दुकान चलाते हैं, हम दो भाई एक बहिन है। सर वर्ष 2014 में जब मैं देहरादून में था तो वहां पर स्मैक पीना सीखा, वहां होटल मैनेजमैंट के दौरान एक लड़की के सम्पर्क में आया वह स्मैक पीती थी तो उसके साथ साथ मैं भी स्मैक पीना सीख गया, बीच बीच में छोड़ भी दिया, जब मिल जाती थी तो फिर पी लेता था । मैं कुछ समय पहले ही बहेड़ी के रहने वाले सद्दाम के संपर्क में आया था। मैं उससे स्मैक खरीद कर पिता भी था और यहां आस-पास के युवकों और कुछ नेपाली युवकों को स्मैक बेचता भी हूं। मैं वर्ष 2016 में 5: 50 ग्राम स्मैक में कोतवाली देहरादून से जेल गया हू। *अपील:*नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर आमजन पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
