Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • रुद्रपुर

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में किशोरी सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार।

Mumtyaz Ahmad November 20, 2026
ख़बर शेयर करें -

*एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में महिला अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी*➡️ *सितारगंज पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार* 1️⃣*17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में किशोरी सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार।*2️⃣*शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने एवं जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के मामले में वांछित बरेली से गिरफ्तार।*

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में किशोरी सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार।

सितारगंज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर , पुलिस अधीक्षक अपराध एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के कुशल पर्यवेक्षण में कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा महिला अपराध एवं गंभीर अपराध के दो अलग-अलग मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक 17 वर्षीय किशोरी को सकुशल बरामद किया गया है।1️⃣ दिनांक 24.10.2026 को वादी द्वारा अपनी 17 वर्षीय पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने के संबंध में कोतवाली सितारगंज में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। उक्त मामले में मु0अ0सं0 566/2026 धारा 140(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर किशोरी की तलाश हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही थी।▶️ पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा किशोरी की तलाश हेतु उसके मोबाइल फोन की लोकेशन एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर लगातार प्रयास किए जा रहे थे। तलाश के दौरान पुलिस टीम को फुलसुंगी, तीन पानी डैम क्षेत्र रुद्रपुर में एक युवक के मौजूद होने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर युवक को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रवि कश्यप उर्फ गोलू पुत्र करनपाल निवासी वार्ड नं0 06 नहरपार, सितारगंज बताया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा किशोरी के साथ घर से चले जाने एवं रुद्रपुर में किराये के कमरे में रहने की जानकारी दी गई। अभियुक्त की निशानदेही पर गुमशुदा किशोरी को सकुशल बरामद किया गया।▶️ किशोरी एवं अभियुक्त से पूछताछ के दौरान प्रकरण में धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस एवं धारा 5/6 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्त रवि कश्यप उर्फ गोलू को दिनांक 19.11.2026 समय 20:30 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।🔹 *गिरफ्तार अभियुक्त*रवि कश्यप उर्फ गोलू पुत्र करनपाल, उम्र 18 वर्ष, निवासी वार्ड नं0 06 नहरपार, सितारगंज, जनपद ऊधमसिंहनगर*2️⃣ पीड़िता द्वारा अभियुक्त सचिन द्विवेदी के विरुद्ध शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, बेहोशी की हालत में अश्लील वीडियो बनाने, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने तथा जान से मारने की धमकी देने संबंधी आरोप लगाए गए थे।▶️ उक्त अभियोग में अभियुक्त सचिन द्विवेदी वांछित चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु विवेचक क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय द्वारा धारा 55 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक आदेश प्रदान किए गए थे। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे।▶️ दिनांक 19.11.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सचिन द्विवेदी उर्फ सचिदानन्द को रोहिलखण्ड अस्पताल, बरेली उत्तर प्रदेश से समय नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।🔹 *गिरफ्तार अभियुक्त*सचिन द्विवेदी उर्फ सचिदानन्द पुत्र नन्हे लाल द्विवेदी, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी ग्राम विरिया मकरन्दपुर, थाना मदनापुर, जनपद शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश।▶️ अभियुक्तगण का चिकित्सीय परीक्षण कराकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।🔹 *पुलिस टीम*👮🏻‍♂️ प्रभारी निरीक्षक – श्री सुन्दरम शर्मा👮🏻‍♀️ उपनिरीक्षक – बबीता टम्टा👮🏻‍♂️ उपनिरीक्षक – प्रदीप कुमार👮🏻‍♂️ कांस्टेबल – कृष्ण चन्द्र 👮🏻‍♂️ कांस्टेबल – सुरेश नेगी 👮🏻‍♀️ महिला कांस्टेबल – ज्योति शर्मा

ख़बर शेयर करें -
Tags: आरोपी गिरफ्तार

Post navigation

Previous ट्रैक्टर से ले जाई जा रही कोलतार मिक्सर मशीन की चपेट में आने से महिला की मौत।
  • Latest
  • Popular
  • किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में किशोरी सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर

    किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में किशोरी सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार।

  • ट्रैक्टर से ले जाई जा रही कोलतार मिक्सर मशीन की चपेट में आने से महिला की मौत।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय

    ट्रैक्टर से ले जाई जा रही कोलतार मिक्सर मशीन की चपेट में आने से महिला की मौत।

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन।

  • काशीपुर पुलिस ने साईं मंदिर में हुई चोरी का किया खुलासा, 01आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    काशीपुर पुलिस ने साईं मंदिर में हुई चोरी का किया खुलासा, 01आरोपी गिरफ्तार।

  • दिनेशपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच रुकवाया बाल विवाह, बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    दिनेशपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच रुकवाया बाल विवाह, बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।

  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में किशोरी सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार।
  • ट्रैक्टर से ले जाई जा रही कोलतार मिक्सर मशीन की चपेट में आने से महिला की मौत।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub