रहस्मय परिस्थितियों में लापता हुआ नाबालिग छात्र।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
- पुलिस ने किया गुमशुदगी में मामला दर्ज, जांच की शुरू।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/04/VideoCapture_20230410-130701.jpg)
रामनगर। रामनगर क्षेत्र में शनिवार की शाम एक नाबालिग छात्र घर से बिना बताए लापता हो गया जिसके बाद एक छात्र के जहां एक और परिजन काफी चिंतित है तो वही पुलिस ने नाबालिग छात्र की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहल्ला भरतपुरी निवासी करीब 15 वर्षीय मयंक मावडी पुत्र परवीन मावडी शनिवार की शाम को घर से बिना बताए लापता हो गया।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/04/VideoCapture_20230410-130723.jpg)
उन्होंने बताया कि इस मामले में लापता नाबालिग छात्र की धारा 365 आईपीसी के तहत गुमशुदगी दर्ज करने के साथ ही पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के साथ ही लापता छात्र के साथ रहने छात्रों से भी पूछताछ की जा रही है। वही लापता छात्र के पड़ोसी विक्की रावत ने बताया कि लापता छात्र को खोजने के लिए परिजन व पड़ोस के लोगों द्वारा काफी प्रयास किए गए लेकिन उसका कोई पता नहीं लग पाया उन्होंने पुलिस से लापता छात्र को सकुशल बरामद करने की मांग की है।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)