भाईचारा एकता मंच का वार्षिकोत्सव मनाया धूमधाम से, उमड़ा भारी संख्या में जनसमूह।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
समारोह के दौरान पत्रकारों, समाजसेवियो व 1100 महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने कार्यक्रम से सफल आयोजन पर जताया आभार
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2021/10/FB_IMG_1635332189323.jpg)
रुद्रपुर। रुद्रपुर के अम्बेडकर पार्क में आयोजित भाईचारा एकता मंच के वार्षिकोत्सव एवं लौह पुरूष स. बल्लभ भाई पटेल जयंती सम्मान समारोह में हजारों की तादात में महिलाओं ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में 1100 महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरदार तरविंदर सिंह मारवाह ने अन्य ने दीप प्रज्वलित कर आगाज किया।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211027-WA0033.jpg)
रुद्रपुर के अम्बेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम अवसर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे सरदार तरविंदर सिंह मारवाह ने कहा कि भाईचारा एकता मंच जिस तरह से समाज की सेवा कर रहा है वह सराहनीय है। भाईचारा एकता मंच की पूरी टीम को जब जब उनकी जरूरत पड़ेगी वह हर समय तन मन धन से उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाजहित में कार्य करना सभी का कर्म है ओर सभी को आगे आना चाहिए।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211027-WA0032-1.jpg)
जिला अध्यक्ष भाजपा शिव अरोड़ा ने कहा की भाईचारा एकता मंच की मातृशक्ति की ताकत किसी भी दशा और दिशा को बदलने के लिए पर्याप्त है गैर राजनीतिक रूप से जिस तरह से भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने अपना संगठन खड़ा किया है वह काबिले तारीफ है।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211027-WA0035.jpg)
कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा की भाईचारा एकता मंच से वह काफी समय से जुड़े है भाईचारा एकता मंच के हर कार्यक्रम में वह अपनी भागीदारी रखते हैं जब-जब भाईचारा एकता मंच के किसी भी सदस्य या पदाधिकारी को उनकी जरूरत पड़ती है वह तन मन धन से उसकी सेवा को तैयार रहते हैं और आगे भी हमेशा सदैव ततपर रहेंगे।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211027-WA0037.jpg)
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष राजीव चावला ने कहा की भाईचारा एकता मंच शहर में गैर राजनीतिक रूप से एक ऐसी ताकत के रूप में सामने आया है जो वास्तव में समाज की सेवा करता है श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पूरी तरह से भाईचारा एकता मंच के साथी हैं और आगे भी रहेगी।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211027-WA0031.jpg)
इसके अलावा कार्य कार्यक्रम में पहुंचे आप नेता जरनैल सिंह काली, कांग्रेस असंगठित कामगार प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा अनिल शर्मा, भाईचारा एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार देवेंद्र सिंह विर्क व युवा नेता संजय ठुकराल ने भी उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुमन पंत, महानगर अध्यक्ष महेश गंगवार, महिला महानगर अध्यक्ष शीला चौधरी, पंकज राघव, नूर जहां, प्रेमवती, सोनी, गीता, अनिता गोस्वामी, परवीन खान, ममता श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव, तैयब निशा, कल्पना मण्डल, ज्योति मंडल, मदनपाल, ताप्ती राय सहित भाईचारा एकता मंच के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)