एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में ली गोष्ठी, “ऑपरेशन साइबर हॉस्पॉट-2026” के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर दिए सख्त एवं आवश्यक दिशा-निर्देश।


➡️ साइबर अपराधों की रोकथम एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु दिनांक 24/08/2026 से 31/08/2026 तक “ऑपरेशन साइबर हॉस्पॉट-2026” चलाया जाएगा
➡️ आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय रुद्रपुर के मीटिंग हॉल में जनपद के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर “ऑपरेशन साइबर हॉस्पॉट-2026” के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट निर्देश दिए कि साइबर अपराध के मामलों में केवल व्यक्तिगत टारगेट पर कार्यवाही तक सीमित न रहते हुए उसके पीछे सक्रिय पूरे नेटवर्क, सहयोगियों एवं वित्तीय/डिजिटल कड़ियों को चिन्हित कर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


