सरयू पुल के पास गंगा नदी में डूबे चाचा भतीजी, SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/03/VideoCapture_20230331-083725.jpg)
पौड़ी। पौड़ी जिले यमकेश्वर विधानसभा के अंतर्गत थाना लक्ष्मणझूला द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि गूलर क्षेत्र में सिरासु पूल के पास एक लड़का व एक लड़की गंगा नदी में डूब गए है।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
उक्त सूचना पर पोस्ट ढालवाला से इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणो के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए तथा SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर गहन सर्चिंग की। साथ ही SDRF के डीप डाइवर्स द्वारा संभावित स्थानों पर डीप डाइविंग द्वारा भी की मगर सफलता हाथ नही लगी।
वही स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि उक्त युवक व लड़की चाचा भतीजी थे, जोकि आवश्यक सामान लेने गूलर बाजार आये हुए थे, नदी किनारे उनके चप्पल व बैग मिलने पर उनके नदी में डूबने की आशंका पर जिला पुलिस को सूचित किया गया था।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/03/VideoCapture_20230331-083711.jpg)
लापता हुए 24 वर्षीय मनीष व 12 वर्षीय शिवानी निवासी कुलान्नी कोटा, यमकेश्वर ब्लॉक, जनपद पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले है।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)