खटीमा में सीमेंट से भरे ट्रक व बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 20 बच्चे हुए घायल।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/04/1001885280.jpg)
खटीमा। ऊधम सिंह नगर जनपद के खटीमा स्थित बिगराबाग बाईपास चौराहे में स्कूल की बस व ट्रक के मध्य हुई दुर्घटना में लगभग 2 दर्जन के करीब लोग घायल हो गए। घायलो को उपचार के लिये 108 की मदद से खटीमा के नागरिक अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल सभी घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/04/1001885281.jpg)
दुर्घटना की सूचना के उपरांत घायल बच्चो के परिजनों का नागरिक अस्पताल में जमावड़ा लग गया है। वही सड़क दुर्घटना के बाबत मीडिया को जानकारी देते हुए नागरिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक बीपी सिंह ने मीडिया को बताया की बिगराबाग बाईपास पर एक सीमेंट से भरे ट्रक व बस के बीच हादसा हो गया। इस हादसे में घायल कुल बीस नागरिक अस्पताल लाए गए है। फिलहाल नागरिक अस्पताल के चिकित्सक टीम द्वारा सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। सभी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। लेकिन भर्ती सभी घायलों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)